एक्सप्लोरर

'वक्फ बोर्ड के बारे में दो-तीन झूठ...', AAP सांसद संजय सिंह का बीजेपी और केंद्र पर हमला

Sanjay Singh News: आप नेता संजय सिंह ने कहा कि BJP ये भ्रम फैला रही है कि ट्रिब्यूनल के फैसलों को चुनौती नहीं दी जा सकती, जो गलत है. हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में उसकी कानूनी लड़ाई लड़ी जा सकती है.

Waqf Amendment Bill: देश में वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 को लेकर लगातार सियासत जारी है. इस बीच आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद ने इसे लेकर एक बार फिर से बीजेपी पर हमला बोला है. उन्होंने केंद्र और बीजेपी पर आरोप लगाते हुए इसे 'फूट डालो और राज करो' बिल करार दिया है. 

आप सांसद संजय सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा, "बीजेपी पूरे देश में भ्रम फैला रही है. वक्फ बोर्ड के बारे में दो या तीन झूठे दावे किए जा रहे हैं जिनका कोई आधार नहीं है.''

महिलाएं शुरू से ही वक्फ बोर्ड का हिस्सा- संजय सिंह

AAP नेता कहा, ''वे यह भ्रम फैला रहे हैं कि ट्रिब्यूनल के फैसलों को चुनौती नहीं दी जा सकती, जो गलत है. ट्रिब्यूनल के फैसलों के बावजूद हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में उसकी कानूनी लड़ाई लड़ी जा सकती है. दूसरा ये कि वे महिला सदस्यों को शामिल करेंगे, लेकिन महिलाएं शुरू से ही वक्फ बोर्ड का हिस्सा रही हैं.''

वक्फ बोर्ड की जमीन से आमदनी को लेकर तंज

उन्होंने कहा, ''ये कह रहे हैं कि इसमें 9 लाख एकड़ जमीन है और इसकी आमदनी 12 हजार करोड़ रुपये हो सकती हैं तो मैं पीएम मोदी जी से कहूंगा कि अपने दोस्त नीरव मोदी को पकड़कर लेकर आइए. 20 हजार करोड़ उससे वसूल कर 12 हजार करोड़ रुपये वक्फ बोर्ड को दीजिए और 8 हजार करोड़ रुपये अपने सरकार के पास रखिए.

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, ''आपने 3 लाख 53 हजार करोड़ रुपये 43 कंपनियों का माफ कर दिया और ऐसी फालतू की बातें आप करते हैं.'' 

'बांटो और राज करो' बिल- संजय सिंह

आप नेता ने आगे कहा, ''यह 'बांटो और राज करो' बिल है. ये वक्फ की जमीनों को कब्जा करके अपने दोस्तों को देने की साजिश है. ये भारत के संविधान के खिलाफ है इसलिए सभी जाति और धर्म के लोग इसका विरोध करते हैं. ये एक गैरसंवैधानिक बिल है, बाबा साहेब अंबेडकर के द्वारा लिखे गए भारतीय संविधान के खिलाफ है.''

ये भी पढ़ें: 'जिस हलफनामे के लिए समय मांगा वह तो आज...', सीएम केजरीवाल मामले में मंत्री आतिशी का CBI पर बड़ा आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कनॉट प्लेस में आधी रात तक खुलेंगे 11 टॉयलेट, NDMC का फैसला
कनॉट प्लेस में आधी रात तक खुलेंगे 11 टॉयलेट, NDMC का फैसला
कबूलनामा...CJP का प्रदर्शन और फिर FIR, स्वतंत्र भारद्वाज केस में अब तक क्या-क्या हुआ?
कबूलनामा...CJP का प्रदर्शन और फिर FIR, स्वतंत्र भारद्वाज केस में अब तक क्या-क्या हुआ?
दिल्ली में बारिश से जलभराव, आज भी बरसेंगे बादल, जानें अपडेट
दिल्ली में बारिश से जलभराव, आज भी बरसेंगे बादल, जानें अपडेट
स्वतंत्र भारद्वाज की बढ़ीं मुश्किलें, SC-ST के बाद अब लगा POCSO एक्ट
स्वतंत्र भारद्वाज की बढ़ीं मुश्किलें, SC-ST के बाद अब लगा POCSO एक्ट

वीडियोज

Aniruddhacharya Statement: 'पूकी बाबा' का ज्ञान...अब 'हिन्दू-मुसलमान'!
आ गए नंदलाला.. देशभर में जन्माष्टमी की धूम। Janamashtami
NEPAL FLASH FLOOD UPDATE: नेपाल में नई चेतावनी डराने वाली... ABPLIVE
Sansani: पापा की ठग परियों का 'जबरा गैंग' ! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: Aniruddhacharya के बिगड़े बोल.. दिया हिंदू- मु्स्लिम पर ज्ञान !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल में बाढ़ के बाद लैंडस्लाइड, फिर मंडरा रहा खतरा
नेपाल में बाढ़ के बाद लैंडस्लाइड, फिर मंडरा रहा खतरा
आरक्षण पर मैथिली ठाकुर का बयान, कहीं बढ़ न जाए BJP की टेंशन?
आरक्षण पर मैथिली ठाकुर का बयान, कहीं बढ़ न जाए BJP की टेंशन?
Asia Cup: भारत ने जीते 82 प्रतिशत मैच, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देख बौखला जाएगा हर एक पाकिस्तानी
भारत ने जीते 82 प्रतिशत मैच, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देख बौखला जाएगा हर एक पाकिस्तानी
मोहनलाल अब 'ऑपरेशन गंगा' से मचाएंगे धूम, भारत के एक बड़े रेस्क्यू मिशन पर बेस्ड है फिल्म
मोहनलाल अब 'ऑपरेशन गंगा' से मचाएंगे धूम, जबरदस्त है पहली झलक
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच हल्द्वानी जाएंगे नितिन नवीन, चुनाव से BJP का क्या है प्लान?
‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच हल्द्वानी जाएंगे नितिन नवीन, चुनाव से BJP का क्या है प्लान?
Milk Storage: फ्रिज में रखने के बाद भी खट्टा हो जाता है दूध? न करें ये 1 गलती
फ्रिज में रखने के बाद भी खट्टा हो जाता है दूध? न करें ये 1 गलती
अब Alto K10 खरीदना हुआ सस्ता, ऐसे खरीदने पर होगी 62,500 रुपये की बचत
अब Alto K10 खरीदना हुआ सस्ता, ऐसे खरीदने पर होगी 62,500 की बचत
Embed widget