एक्सप्लोरर

Delhi: आम आदमी पार्टी से गठबंधन के सवाल पर संदीप दीक्षित बोले- 'हमारी पार्टी का फैसला क्या है ये...'

Delhi Politics: इंडिया गठबंधन के घटक कांग्रेस और आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव साथ लड़ेंगे या नहीं इसको लेकर अभी स्थिति साफ नहीं हुई है. वहीं, अब इसको लेकर संदीप दीक्षित का बयान आया है.

Delhi News: क्या कांग्रेस दिल्ली में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के साथ गठबंधन करेगी? इसको लेकर कांग्रेस के पूर्व सांसद संदीप दीक्षित (Sandeep Dikshit) का बयान सामने आया है. संदीप दीक्षित का कहना है कि अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (AAP) ने गठबंधन पर स्थिति स्पष्ट कर दी है लेकिन हमारी पार्टी का क्या फैसला है अभी यह उन्हें पता नहीं है.

संदीप दीक्षित ने कांग्रेस की तैयारियों और बैठकों को लेकर कहा, ''कई राज्यों में या तो चुनाव आ रहे हैं उनके राज्यों के संदर्भ में और लोकसभा चुनाव के संदर्भ में, हर राज्य में सिलसिलेवार अलग-अलग मीटिंग हो रही है. हम लोगों को बार-बार प्रेस के माध्यम से पता चलता है. वहां लोगों को बुला रहे हैं वहां संगठन के लोगों को बुलाया जा रहा है. मुख्य काम लोगों के सुझावों को जानना है ताकि बेहतर तरीके से लोकसभा के चुनाव में लड़ें और जहां-जहां राज्यों के चुनाव हैं वहां बेहतर तरीके से प्रदर्शन हो.''

कल राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे करेंगे बैठक
संदीप दीक्षित ने आगे कहा, ''अलायंस बड़ा बन रहा है. जिन राज्यों में गठबंधन की भूमिका है, कइयों में नहीं है लेकिन जहां है वहां शायद लोगों से पूछेंगे कि उनकी राय क्या होगी. इन तीन-चार विषयों को लेकर वहां चर्चाएं होगी.'' बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुधवार (16 अगस्त) की सुबह दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक करेंगे.

वहीं दिल्ली सर्विस बिल पर उन्होंने कहा, "मैंने कहा था कि अध्यादेश सही है. अरविंद केजरीवाल पर जो फंदा कसा था, जो भ्रष्टाचार के केस में फंसे हैं, अपनी जान बचाने के लिए वह अध्यादेश का विरोध कर रहे थे.  जिस दिन उनके पास सर्विस का कंट्रोल आया था, उसी रात उन्होंने भ्रष्टाचार को रोकने वाले खुफिया विभाग का दरवाजा रात के तीन बजे तोड़ा और फाइलें गायब कीं.''

संदीप दीक्षित ने सीएम केजरीवाल पर हमला जारी रखा और आगे कहा, ''अगर उन्हें प्रशासन के लिए दिक्कत होती तो सरकार चालने में दिक्कत था तो स्वास्थ्य विभाग जाते और शिक्षा विभाग में जाते. आप वहां गए जहां आपका गला फंसा हुआ था. अरविंद केजरीवाल का दिल्ली के प्रशासन से लेना-देना नहीं था. वह अपनी जान बचाने के लिए यह कर रहे थे. ''

य़े भी पढ़ें- Delhi: दिल्ली में यमुना का वाटर लेवल वार्निंग मार्क के पार, नदी के किनारे निचले इलाके में फिर बाढ़ का खतरा!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में पतंग उड़ाने वालों को DMRC की चेतावनी, कहा- 'मेट्रो लाइन के नजदीक...'
दिल्ली में पतंग उड़ाने वालों को DMRC की चेतावनी, कहा- 'मेट्रो लाइन के नजदीक...'
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान
पूर्व पीएम के पोते प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े विवाद पर किरण बेदी भड़कीं, पूछे 2 जरूरी सवाल
पूर्व पीएम के पोते प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े विवाद पर किरण बेदी भड़कीं, पूछे 2 जरूरी सवाल

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget