एक्सप्लोरर

दिल्ली दंगा मामला: मोहम्मद सलीम खान को HC से राहत, 10 दिनों की अंतरिम जमानत मिली

Delhi Riots 2020: दिल्ली हाई कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद सलीम खान को अपनी बेटी की परीक्षा फीस के लिए पैसे की व्यवस्था करने को लेकर 10 दिन की अंतरिम जमानत दी है.

2020 Delhi Riots: 2020 के दिल्ली दंगा मामले में आरोपी मोहम्मद सलीम खान को कोर्ट ने बड़ी राहत दी. सलीम खान को 10 दिनों की अंतरिम जमानत मिली है. बेटी की परीक्षा के लिए फीस की व्यवस्था करने के लिए कोर्ट ने ये राहत दी है. उन्हें 20,000 रुपये का बेल बॉन्ड की शर्त पर जमानत दी गई है. उन पर यूएपीए (UAPA) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

मोहम्मद सलीम खान ने गुरुवार (27 मार्च) को दिल्ली हाईकोर्ट का रुख कर दो हफ्ते की अंतरिम जमानत की मांग की थी. खान ने अपनी बेटी की शैक्षणिक फीस के लिए धन की व्यवस्था करने के लिए राहत मांगी थी, जो बीए LLB की पढ़ाई कर रही है.

ट्रायल कोर्ट से याचिका हो गई थी खारिज

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक मोहम्मद सलीम खान की याचिका को ट्रायल कोर्ट ने खारिज कर दिया था. जस्टिस चंद्र धारी सिंह की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने मामले को विशेष पीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया है, जहां उनकी नियमित जमानत याचिका लंबित है. बेंच ने कहा कि इस पर विचार नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि दूसरी पीठ मुख्य जमानत अपील पर विचार कर रही है. न्यायिक अनुशासन की मांग है कि उसी पीठ को इस पर विचार करना चाहिए.

इसमें यह कहा गया था कि याचिका को इस बात पर विचार किए बिना खारिज कर दिया गया था कि जरूरी शुल्क का भुगतान न करने पर उसे अपने चौथे सेमेस्टर की परीक्षा में शामिल होने से वंचित कर दिया जाएगा और उसकी शैक्षणिक गतिविधियां बंद हो जाएंगी. यह भी कहा गया है कि उन्हें चार मौकों पर अंतरिम जमानत दी गई थी. हालांकि, उनकी नियमित जमानत याचिका को 22 मार्च, 2022 को ट्रायल कोर्ट ने खारिज कर दिया था.

25 जून 2020 को दिल्ली पुलिस ने किया था गिरफ्तार

मोहम्मद सलीम खान 2020 के दिल्ली दंगों की बड़ी साजिश के मामले में आरोपी है. उसे 25 जून, 2020 को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था. उस पर आतंकवाद विरोधी कानून यूएपीए की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. इस मामले में शरजील इमाम, उमर खालिद, ताहिर हुसैन, अब्दुल खालिद सैफी, आसिफ इकबाल तन्हा और अन्य आरोपी हैं.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों पर नहीं, आपराधिक रिकॉर्ड वालों पर एक्शन- रेखा सरकार का ऐलान
छात्रों पर नहीं, आपराधिक रिकॉर्ड वालों पर एक्शन- रेखा सरकार का ऐलान
प्रोटेस्ट वाली रील पर बोलीं CM रेखा गुप्ता, 'ये स्टूडेंट...'
प्रोटेस्ट वाली रील पर बोलीं CM रेखा गुप्ता, 'ये स्टूडेंट...'
आरक्षण हटाओ आंदोलन से डरे मोदी सरकार के मंत्री? कर दी बड़ी मांग
आरक्षण हटाओ आंदोलन से डरे मोदी सरकार के मंत्री? कर दी बड़ी मांग
दिल्ली: तय समय से पहले बंद नहीं होगी OPD, मंत्री सख्त
दिल्ली: तय समय से पहले बंद नहीं होगी OPD, मंत्री सख्त

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
Embed widget