एक्सप्लोरर

सज्जन कुमार के लिए BJP विधायक तरविंदर मारवाह ने मांगी फांसी, 'मेरी आंखों के सामने सिखों को...'

Sajjan Kumar News: सिख विरोधी दंगा मामले में कांग्रेस नेता सज्जन कुमार की सजा पर तरविंदर सिंह मारवाह की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने 1984 के दंगों की आपबीती भी बताई.

Delhi News: 1984 सिख विरोधी दंगा मामले में कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को दूसरी बार उम्रकैद की सजा मिलने के बाद, बीजेपी विधायक तरविंदर सिंह मारवाह ने सख्त प्रतिक्रिया दी है.  उन्होंने एबीपी न्यूज़ से एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा कि सज्जन कुमार को उम्रकैद नहीं बल्कि फांसी की सजा मिलनी चाहिए. तरविंदर मारवाह ने 1984 में सिख विरोधी दंगों का आंखों देखा हाल बताया. उन्होंने कहा, "हजारों की भीड़ सिखों को घेरकर हत्या कर देती थी. मेरी आंखों के सामने निर्दोष सिखों को जलाया गया.”

उन्होंने तत्कालीन सरकार पर दंगाइयों को खुली छूट देने का आरोप लगाया. बीजेपी विधायक ने कहा कि तत्कालीन राष्ट्रपति को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए थी. उन्होंने कहा, “मैं उस समय कांग्रेस में था. लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण घटना को कभी भुलाया नहीं जा सकता.”

'मोदी सरकार ने न्याय दिलाया'

बीजेपी विधायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की तारीफ की. उन्होंने कहा कि सिखों को न्याय दिलाने का काम किया गया. 2014 में मोदी सरकार आने के बाद एसआईटी का गठन हुआ. एसआईटी बनने के बाद दोषियों को सजा मिलनी शुरू हुई. तरविंदर सिंह मारवाह ने कहा, “तीस साल तक मुकदमा लटका रहा. मोदी सरकार की दखल के बाद सज्जन कुमार को सजा मिल पाई. मेरे साथ पूरा सिख समाज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करता है.”

उम्रकैद नहीं, फांसी की मांग

तरविंदर सिंह मारवा ने कहा कि सज्जन कुमार ने हजारों सिखों की हत्या करवाई. ऐसे में उम्रकैद की सजा देना पर्याप्त नहीं है. सज्जन कुमार को फांसी होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि पीड़ितों को सभी दोषियों को कड़ी सजा मिलने के बाद इंसाफ पूरा होगा. 

1984 दंगों का जानें इतिहास

1984 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद सिख विरोधी दंगे भड़क उठे थे. दिल्ली समेत कई शहरों में हजारों सिखों की हत्या कर दी गई. हमलावरों की भीड़ ने सिखों के घर और गुरुद्वारे भी जला दी. सज्जन कुमार, जगदीश टाइटलर और कई कांग्रेस नेताओं पर भीड़ को उकसाने और दंगों में भूमिका निभाने का आरोप लगा.

तीस साल से ज्यादा मुकदमा अटका रहा. मोदी सरकार आने के बाद एसआईटी ने जांच में तेजी लाई. 2018 में पहली बार दोषी ठहराए गए सज्जन कुमार को उम्रकैद की सजा सुनाई गई. अब 2024 में दूसरी बार उम्रकैद की सजा दी गई है. तरविंदर सिंह मारवाह ने कहा कि अब सिख समाज को उम्मीद है कि बाकी दोषियों को भी सजा मिलेगी. उन्होंने सज्जन कुमार को फांसी दिए जाने की मांग की. 

ये भी पढ़ें- Hyperloop Project: आधे घंटे में तय हो सकती है दिल्ली से जयपुर की दूरी, जानें हाइपरलूप टेस्ट ट्रैक की खासियत

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्राइवेट यूनिवर्सिटी बिल को मंजूरी, दिल्ली के छात्रों को होगा लाभ
प्राइवेट यूनिवर्सिटी बिल को मंजूरी, दिल्ली के छात्रों को होगा लाभ
15 अगस्त पर लाल किले की हाईटेक सुरक्षा, 20 हजार जवान तैनात, 1000 CCTV
15 अगस्त पर लाल किले की हाईटेक सुरक्षा, 20 हजार जवान तैनात, 1000 CCTV
दिल्ली विधानसभा सत्र के दूसरे दिन AAP के छह विधायक मार्शल आउट
दिल्ली विधानसभा सत्र के दूसरे दिन AAP के छह विधायक मार्शल आउट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
AR Rahman के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
DC Box office: 'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट, बनाया ये रिकॉर्ड
'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट
Embed widget