एक्सप्लोरर

कोरोना के घटते मामलों के बीच Delhi AIIMS में दोबारा से शुरू हुई ये सेवा, पढ़ें पूरी जानकारी

Delhi Aiims: दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले घटने के बाद AIIMS में वैकल्पिक सर्जरी के साथ मरीजों को भर्ती करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

AIIMS Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले घटने के बाद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में रूटीन मरीजों की भर्ती प्रक्रिया तत्काल प्रभाव से शुरू कर दी गई है.

AIIMS के मेडिकल सूपरिन्टेन्डन्ट डॉक्टर डीके शर्मा ने एक आदेश में कहा है कि अस्पताल में कोविड मरीजों के भर्ती होने की कम जरूरत को देखते हुए सामान्य वार्डों के साथ-साथ निजी वार्डों में वैकल्पिक सर्जरी के साथ ही भर्ती होने वाले मरीजों के लिए सभी सेवाएं तत्काल प्रभाव से फिर से शुरू किया जाएं.

सफदरजंग और आरएमएल अस्पताल में भी सेवाएं शुरू
AIIMS ने यह फैसला ऐसे वक्त में लिया है जब दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कई प्रतिबंधों में ढील की घोषणा की है. एम्स के इस एलान से अस्पताल में इलाज करा रहे मरीजों को काफी राहत मिलेगी

बीते दिनों सफदरजंग अस्पताल और आरएमएल अस्पताल में ओपीडी सेवा और रुटीन सर्जरी बहाल कर दी गई है. इस संबंध में सोमवार को सफदरजंग अस्पताल और आरएमएल अस्पताल प्रशासन ने आदेश जारी किए थे.

जनवरी के पहले हफ्ते में AIIMS ने बंद कर दी थी यह सेवाएं
बता दें कि कोरोना के मामले बढ़ने के बाद एम्स में ओपीडी सेवाओं पर रोक लगा दी गई थी. बीते महीने सभी स्पेशियलिटी क्लीनिकों को बंद कर दिया गया था .

AIIMS ने कहा था कि फॉलोअप मरीजों को केवल फॉलो-अप अपॉइंटमेंट स्लॉट में ही रजिस्टर्ड किया जाएगा. एम्स की तरफ से यह भी कहा गया था कि सभी रूटीन मरीजों की भर्ती और गैर जरूरी सर्जरी कुछ समय के लिए बंद किया जाएगा. 

दिल्ली में यह है कोरोना का हाल
गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना के मामलों में कमी दर्ज की जा रही है. स्वास्थ्य विभाग के अनुसा गुरुवार को कोरोना के 2668 नए मामले दर्ज किए गए थे, वहीं इस दौरान कोरोना से 13 लोगों की मौत भी हो गई.

बीते 24 घंटों में कोरोना से 3895 लोग ठीक हुए थे. वहीं दिल्ली में एक्टिव केस की संख्या घट कर 13 हजार 630 हो गई है. 

Delhi New Corona Guidelines: दिल्ली में जिम, स्कूल, कॉलेज और कोचिंग इंस्टीट्यूट्स खोलने की मिली परमिशन

Delhi MLA Salary: एक दिहाड़ी मजदूर से भी कम है दिल्ली के विधायक की सैलरी! जानें कितना मिलता है वेतन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मालवीय नगर अग्निकांड: घटना के 26 घंटे बाद पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता, कई नेता अब भी 'गायब'
मालवीय नगर अग्निकांड: घटना के 26 घंटे बाद पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता, कई नेता अब भी 'गायब'
Delhi Malviya Nagar Fire LIVE: दिल्ली के होटल में कैसे लगी आग? सामने आई बड़ी जानकारी, गैस सिलेंडर ब्लास्ट का दावा गलत!
LIVE: दिल्ली के होटल में कैसे लगी आग? सामने आई बड़ी जानकारी, गैस सिलेंडर ब्लास्ट का दावा गलत!
Delhi Hotel Fire: 'मालवीय नगर अग्निकांड AAP की गलती', BJP सांसद ने कांग्रेस पर भी लगाए आरोप
'मालवीय नगर अग्निकांड AAP की गलती', BJP सांसद ने कांग्रेस पर भी लगाए आरोप
मालवीय नगर अग्निकांड: फरार हो गया था होटल मालिक लवकेश बजाज, घर भी नहीं गया, सड़क पर घूमता रहा
मालवीय नगर अग्निकांड: फरार हो गया था होटल मालिक लवकेश बजाज, घर भी नहीं गया, सड़क पर घूमता रहा

वीडियोज

Sansani | Crime News | Malviya Nagar Fire:होटल नहीं, 'गैस चेंबर' में तड़पकर मरे 21 लोग!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News | Janhit: मालवीय नगर का खौफनाक सच!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News: ऑनलाइन बुकिंग चालू, पर सिस्टम 'अंधा'!
Malviya Nagar Fire | Bharat Ki Baat: खिड़कियां सील, बंद इमरजेंसी एग्जिट! रूह कंपा देने वाली दास्तां!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Sandeep Chaudhary:मालवीय नगर अग्निकांड पर सबसे तीखा प्रहार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार ने तेल संकट के बीच लिया बड़ा फैसला, जारी किया 10 हजार करोड़ का फंड
मोदी सरकार ने तेल संकट के बीच लिया बड़ा फैसला, जारी किया 10 हजार करोड़ का फंड
मालवीय नगर अग्निकांड: फरार हो गया था होटल मालिक लवकेश बजाज, घर भी नहीं गया, सड़क पर घूमता रहा
मालवीय नगर अग्निकांड: फरार हो गया था होटल मालिक लवकेश बजाज, घर भी नहीं गया, सड़क पर घूमता रहा
'छापा डलवा दूंगा अगर...', सुनंदा पुष्कर को लेकर कॉल पर भिड़ गए थे शशि थरूर? ललित मोदी ने हॉट टॉक की बताई स्टोरी
'रेड डलवा दूंगा अगर...', सुनंदा पुष्कर को लेकर भिड़े थे थरूर? ललित मोदी ने हॉट टॉक की बताई स्टोरी
9 या 10 नहीं एक हफ्ते में इतने करोड़ खर्च कर देते हैं ललित मोदी, बताया कहां से होती है कमाई
9 या 10 नहीं एक हफ्ते में इतने करोड़ खर्च कर देते हैं ललित मोदी, बताया कहां से होती है कमाई
Peddi Box Office: 350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए राम चरण की फिल्म को कितना कमाना होगा?
350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए फिल्म को कितना कमाना होगा?
दिल्ली आग हादसे के बाद CM योगी आदित्यनाथ की सख्ती, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश
दिल्ली आग हादसे के बाद CM योगी आदित्यनाथ की सख्ती, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश
उधर टैरिफ लगाने की बात इधर भारत संग ट्रेड को बेताब ट्रंप, US राजदूत बोले- 99 प्रतिशत डील पक्की, मैं कल ही...
उधर टैरिफ लगाने की बात इधर भारत संग ट्रेड को बेताब ट्रंप, US राजदूत बोले- 99 प्रतिशत डील पक्की, मैं कल ही...
Delhi Malviya Nagar Fire: क्या है बेड एंड ब्रेकफास्ट पॉलिसी? जिस पर चल रहा था मालवीय नगर वाला रेस्टोरेंट, यहीं हुआ था अग्निकांड
क्या है बेड एंड ब्रेकफास्ट पॉलिसी? जिस पर चल रहा था मालवीय नगर वाला रेस्टोरेंट, यहीं हुआ था अग्निकांड
Embed widget