एक्सप्लोरर

Republic Day 2024: 26 जनवरी से पहले दिल्ली पुलिस के कमांडो की स्पेशल ट्रेनिंग, दहशतगर्दों से निपटने की तैयारी

Republic Day 2024 India: गणतंत्र दिवस को लेकर दिल्ली पुलिस खास तैयारियों में जुटी हुई है. इसके लिए कमांडोज को प्रशिक्षण दिया जा रहा है जो कि परिस्थिति के अनुरूप दिया जाता है.

Delhi News: गणतंत्र दिवस (Republic Day) के मौके पर राजधानी दिल्ली (Delhi) में मंडरा रहे आतंकी खतरे से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस (Delhi Police) तैयार है. अगर दहशतगर्द आज के दौर का सबसे बड़ा खतरा है तो उस खतरे को ख़त्म करने के लिए दिल्ली पुलिस ने एक ऐसी टीम तैयार की है जिससे टक्कर ले पाना किसी भी दहशतगर्द के लिए मुमकिन नहीं. उस टीम के सदस्य पलक झपकते ही स्पाइडर मैन (Spider Man) बन जाते हैं और चंद पलों में ही किसी भी ऊंचाई से नीचे आ जाते हैं. ये दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमांडो (Special Commando) हैं.

दिल्ली पुलिस अकादमी के डायरेक्टर विजय सिंह ने बताया कि समय-समय पर इन सभी स्पेशल कमांडो की ट्रेनिंग को दी जाती है. क्योंकि अभी गणतंत्र दिवस नजदीक है और कहीं ना कहीं दहशतगर्दों का खतरा दिल्ली पर मंडराता रहता है यही वजह है कि इन्हें हर खतरे से निपटने के लिए तैयार किया जा रहा है.  ये इन कमांडोज की ट्रेनिंग का एक हिस्सा है अगर किसी होटल में या किसी ऊंची इमारत में आतंकवादी दाखिल हो जाए और बाहर से अंदर जाने का रास्ता न हो तो पहले कमांडो हेलीकॉप्टर के जरिए बिल्डिंग की छत पर उतरते हैं और फिर पलक झपकते ही करीब 50 फीट तक नीचे आ जाते हैं. 

अंधेरे में वार कर सकते हैं ये कमांडो
 जॉइंट कमिश्नर अजित कुमार सिंगला ने बताया कि ये कमांडो दुनिया भर के टॉप कमांडोज में से एक है. ये अंधेरे में वार कर सकते हैं.ये दिन में दुश्मन को आसानी से निशाना बना सकते हैं. एक एक कमांडो 10-10 दुश्मन पर भारी पड़ता है. इन कमांडोज़ की ट्रेनिंग हर रोज़ सुबह 5 बजे शुरू की जाती है.शारीरिक, लिखित और मनोवैज्ञानिक परीक्षा में पास होने वाले जवान इस टीम में शामिल होते हैं. विस्फोटक से निपटने में माहिर होने की तकनीक बताई जाती है. इमारत में घुसकर हमला करने की रणनीति सिखाई जाती है. बंधकों को छुड़ाने के लिए स्पेशल ट्रेनिंग दी जाती है. रोपिंग यानी रस्सी के सहारे इमारत में घुसना, इमारत से नीचे उतरना और दुश्मनों को जकड़ने की ट्रेनिंग दी जाती है. 

इन हथियारों से प्रैक्टिस करते हैं ये जवान
डीपीए के डायरेक्टर विजय सिंह ने कहा कि इन सभी कमांडोज को घातक हथियारों के सटीक इस्तेमाल की ट्रेनिंग दी जाती है. रोज़ाना करीब 9 घंटे तक ट्रेनिंग करते हैं लेकिन कभी कभी ये ट्रेनिंग 12-12 घंटे तक हो जाती है. दिल्ली पुलिस अकादमी के डायरेक्टर विजय सिंह ने बताया कि स्वात टीम में शामिल होने के लिए 3 महीने की ट्रेनिंग करवाई जाती है. इन सभी के पास सबसे आधुनिक हथियार है. एके 47, एमपी 5 और ग्लाक पिस्टल कैरी करते हैं. इसके अलावा इज़रायल की कॉर्नर शॉट गन, लेज़र बीम से लैस राइफल से भी जवान प्रैक्टिस करते है. 

ये भी पढ़ें-  Delhi: 20-21 जनवरी को नमो भारत ट्रेन में यात्रा नहीं कर पाएंगे यात्री, साहिबाबाद से दुहाई तक संचालन रहेगा बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Rohini Building Collapsed: दिल्ली के रोहिणी में गिरी बिल्डिंग, लोगों के दबे होने की आशंका, मलबे में फंसा दिखा शख्स
दिल्ली के रोहिणी में गिरी बिल्डिंग, लोगों के दबे होने की आशंका, मलबे में फंसा दिखा शख्स
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
क्या दिल्ली का सदर बाजार हरियाणा होगा शिफ्ट? CM रेखा गुप्ता ने दे दी जानकारी
क्या दिल्ली का सदर बाजार हरियाणा होगा शिफ्ट? CM रेखा गुप्ता ने दे दी जानकारी

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget