एक्सप्लोरर

इंडिया गेट इलाके में जाम से मिलेगी राहत! ट्रैफिक पुलिस ने सरकार को भेजे ये सुझाव

दिल्ली के इंडिया गेट इलाके के हेक्सागन क्षेत्र में ट्रैफिक जाम का सबसे बड़ा कारण अवैध पार्किंग है. कई जगहों पर सड़क किनारे अनियंत्रित तरीके से वाहन खड़े किए जाते हैं. इससे ट्रैफिक में दिक्कत आती है.

नई दिल्ली के इंडिया गेट क्षेत्र के सी-हेक्सागन मार्ग पर अक्सर लगने वाले जाम से निजात दिलाने की दिशा में ट्रैफिक पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है. इस क्षेत्र में जाम की समस्या को लेकर एक सर्वे कराया गया, जिसमें न केवल कारणों का विश्लेषण किया गया, बल्कि समाधान भी सुझाए गए हैं.

हर दिन उमड़ती भीड़, लाखों वाहन करते हैं आवाजाही

नई दिल्ली रेंज के ट्रैफिक डीसीपी राजीव कुमार ने कहा कि सी-हेक्सागन मार्ग और इसके आसपास के क्षेत्रों में रोजाना हजारों की संख्या में पर्यटक आते हैं. इंडिया गेट, होल्डिंग कोर्ट, पटियाला हाउस कोर्ट, नेशनल वॉर मेमोरियल, बड़ौदा हाउस, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम जैसी ऐतिहासिक और सरकारी इमारतों के चलते यह क्षेत्र लगातार व्यस्त रहता है.

इतना ही नहीं, यहां से प्रतिदिन लगभग तीन लाख वाहन गुजरते हैं. इसके अलावा काफी संख्या में पैदल चलने वाले लोगों और पर्यटकों के कारण भी ट्रैफिक का दबाव और बढ़ जाता है.

जाम का सबसे बड़ा कारण- अवैध पार्किंग

सर्वे के अनुसार, हेक्सागन क्षेत्र में ट्रैफिक जाम का सबसे बड़ा कारण अवैध पार्किंग है. कई जगहों पर सड़क किनारे अनियंत्रित तरीके से वाहन खड़े किए जाते हैं जिससे आवागमन बाधित होता है. इसके अलावा, ऑटो और टैक्सी स्टैंड की अनुपलब्धता, सीमित पार्किंग व्यवस्था, पैदल चलने वालों के लिए सुविधाओं की कमी, और ट्रैफिक कर्मियों की तैनाती में कमी भी इस समस्या को और गंभीर बना रही है.

शहरी विकास मंत्रालय को भेजे ये सुझाव

इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए ट्रैफिक डीसीपी राजीव कुमार ने 28 मई को शहरी विकास मंत्रालय को पत्र भेजा है. जिंसमें इस समस्या से निजात पाने संबंधित सुझावों के बारे में उल्लेख किया गया है. 

● पटियाला हाउस अदालत के पास एक मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण किया जाए.
● तिलक मार्ग, कस्तूरबा गांधी मार्ग और शाहजहां रोड पर ऑटो एवं टैक्सी स्टैंड स्थापित किए जाएं.
● सी-हेक्सागन के पास फुट ओवर ब्रिज या सब-वे बनाए जाएं ताकि पैदल यात्रियों को सड़क पार करने में सुविधा हो.
● पार्किंग कर्मियों की संख्या बढ़ाई जाए और स्पष्ट साइन बोर्ड लगाए जाएं.

ट्रैफिक पुलिस का मानना है कि इन सुझावों को अमल में लाने से न केवल जाम की समस्या से राहत मिलेगी, बल्कि पर्यटकों और स्थानीय लोगों को भी सुगमता से आवागमन की सुविधा मिल सकेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: दिल्ली NCR में बना CNCR और तीन नए जोन का कॉन्सेप्ट क्या, जब सिमट नहीं रहा तो बदलाव क्यों? जानें सबकुछ
दिल्ली NCR में बना CNCR और तीन नए जोन का कॉन्सेप्ट क्या, जब सिमट नहीं रहा तो बदलाव क्यों?
Delhi Weather: 21 जून तक दिल्ली को भिगाएगी बारिश, मौसम रहेगा खुशनुमा, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली: 21 जून तक भिगाएगी बारिश, मौसम रहेगा खुशनुमा, जानें आज के मौसम का हाल
Delhi News: यमुना के 32 घाटों की बदलेगी तस्वीर, सफाई अभियान में निकला 116 मीट्रिक टन कचरा
दिल्ली: यमुना के 32 घाटों की बदलेगी तस्वीर, सफाई अभियान में निकला 116 मीट्रिक टन कचरा
राम मंदिर चढ़ावा मामले में टिन्नू यादव की पत्नी बोलीं, 'अगर 50 करोड़ की संपत्ति होगी तो वो...'
राम मंदिर चढ़ावा मामले में टिन्नू यादव की पत्नी बोलीं, 'अगर 50 करोड़ की संपत्ति होगी तो वो...'

वीडियोज

Sansani | Crime News: काले जादू का जाल... आबरू पर हाथ !' | MP News
Iran US War | Trump | Mojtaba Khamenei | Janhit: 19 जून की पीस डील सिर्फ एक छलावा है?
Maharastra Politics | Shiv Sena UBT Split: ऑपरेशन 'टाइगर' vs ऑपरेशन 'वुल्फ'! | Uddhav Thackeray
Ram Mandir Donation Controversy | Sandeep Chaudhary: भगवान राम मंदिर चढ़ावा कौन लूट रहा है?
POK Protest Against Pakistan Army | Abp Report: आजाद होगा PoK? फौज के अत्याचार से दहला रावलकोट!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
G7 Summit Viral Video: G7 में जेलेंस्की करने लगे मेलोनी को Kiss, असहज हुईं इटली की पीएम? VIDEO वायरल
G7 में जेलेंस्की करने लगे मेलोनी को Kiss, असहज हुईं इटली की पीएम? VIDEO वायरल
TMC के नाम को नजरअंदाज कैसे किया... नेता प्रतिपक्ष ऋतब्रत की नियुक्ति पर HC ने स्पीकर से पूछे तीखे सवाल
TMC के नाम को नजरअंदाज कैसे किया... नेता प्रतिपक्ष ऋतब्रत की नियुक्ति पर HC ने स्पीकर से पूछे तीखे सवाल
ARG vs ALG Highlights: गोल, गोल, गोल... मेसी की शानदार हैट्रिक, अर्जेंटीना ने अल्जीरिया को 3-0 से रौंदा
ARG vs ALG Highlights: गोल, गोल, गोल... मेसी की शानदार हैट्रिक, अर्जेंटीना ने अल्जीरिया को 3-0 से रौंदा
'दिल तो पागल है' में काजोल-मनीषा ने ठुकरा दिया था 'निशा' का किरदार, करिश्मा कपूर का खुलासा, चौंकाने वाली वजह भी बताई
'दिल तो पागल है' में कई एक्ट्रेसेस ने ठुकरा दिया था 'निशा' का किरदार, चौंका देगी वजह
ट्रेड डील, ईरान वॉर और एनर्जी... 16 महीने बाद आज होगी PM मोदी और ट्रंप की मीटिंग, क्या होगा एजेंडा?
ट्रेड डील, ईरान वॉर और एनर्जी... 16 महीने बाद आज होगी PM मोदी और ट्रंप की मीटिंग, क्या होगा एजेंडा?
Child Prefers To Be Alone: क्या आपका बच्चा भी पसंद करता है रूम में अकेले रहना, तुरंत करें ये 5 काम वरना...
क्या आपका बच्चा भी पसंद करता है रूम में अकेले रहना, तुरंत करें ये 5 काम वरना...
क्या है दो तल्ला खेती? एक ही बार 3 से 5 गुना मुनाफा कमा सकते हैं किसान भाई
क्या है दो तल्ला खेती? एक ही बार 3 से 5 गुना मुनाफा कमा सकते हैं किसान भाई
ये तो लेने के देने पड़ गए! चूसा हुआ आम कहते थे लोग तो शख्स ने खा ली 1.26 लाख की गोलियां, गुब्बारा बन गया शरीर
ये तो लेने के देने पड़ गए! चूसा हुआ आम कहते थे लोग तो शख्स ने खा ली 1.26 लाख की गोलियां, गुब्बारा बन गया शरीर
Embed widget