एक्सप्लोरर

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, क्या कुछ कहा?

Rekha Gupta Attack: AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले की निंदा की है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं हो सकता.

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर सिविल लाइंस स्थित उनके सरकारी आवास पर आयोजित ‘जन सुनवाई’ कार्यक्रम के दौरान हमला किया गया. दावा है कि रेखा गुप्ता को चोट भी आई है. इस मामले में पुलिस ने राजकोट के रहने वाले आरोपी राजेश भाई खिमजी को हिरासत में लिया है. विपक्षी दलों ने सीएम पर हुए हमले की निंदा की है. दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं हो सकता.

उन्होंने बुधवार (20 अगस्त) को एक्स पर लिखा, ''दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुआ हमला बेहद निंदनीय है. लोकतांत्रिक व्यवस्था में विचारों का मतभेद और विरोध स्वीकार्य है, लेकिन हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं हो सकता. मुझे विश्वास है कि दिल्ली पुलिस उचित कार्रवाई करेगी. आशा है कि मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ हों.''

आतिशी ने की निंदा

वहीं दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि रेखा गुप्ता पर हुआ हमला बेहद निंदनीय है. लोकतंत्र में असहमति और विरोध की जगह होती है, लेकिन हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है. उम्मीद है कि दिल्ली पुलिस दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी. आशा है मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं.

बीजेपी नेताओं ने क्या दावा किया?

बीजेपी के पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी ने एबीपी न्यूज से खास बातचीत में कहा कि हमले के पीछे 100 फीसदी राजनीतिक साजिश है. वो अभी जांच के बाद निकलेगी. वहीं दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि आरोपी सिर्फ हमले के मकसद से आया था.कल वो सीएम के शालीमार बाग वाले आवास भी गया था. सीएम को डराया धमकाया नहीं जा सकता है. 

दिल्ली के एक अन्य मंत्री प्रवेश वर्मा ने दावा किया, ''आरोपी 24 घंटे से मुख्यमंत्री की रेकी कर रहा था. आरोपी उनके घर भी गया था. मुख्यमंत्री की MLC हो रही है, हेल्थ बुलेटिन जल्द जारी किया जाएगा. कंधे, सर पर चोट लगी है.''

जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 8 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के कथित ISI नेटवर्क में मुजफ्फरनगर कनेक्शन, गिरफ्तार युवकों के परिवार ने किया बड़ा दावा
दिल्ली के कथित ISI नेटवर्क में मुजफ्फरनगर कनेक्शन, गिरफ्तार युवकों के परिवार ने किया बड़ा दावा
पॉश कॉलोनियों की रेकी, रात में लग्जरी कार चोरी... दिल्ली पुलिस ने खोली हाईटेक गैंग की पोल
पॉश कॉलोनियों की रेकी, रात में लग्जरी कार चोरी... दिल्ली पुलिस ने खोली हाईटेक गैंग की पोल
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Delhi News: दिल्ली में आएगी नई सहकारी नीति, बैंकिंग से परिवहन तक सेवाओं में होगा बड़ा बदलाव
दिल्ली में आएगी नई सहकारी नीति, बैंकिंग से परिवहन तक सेवाओं में होगा बड़ा बदलाव

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget