एक्सप्लोरर

दिल्ली: मोतिया खान में रानी लक्ष्मीबाई की मूर्ति लगाने पर बढ़ा विवाद, क्या है पूरा मामला?

Rani Laxmibai Statue Controversy: दिल्ली में शाही ईदगाह के पास रानी लक्ष्मीबाई की मूर्ति लगाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया. इलाके में सुरक्षा इंतजाम बढ़ा दिया गया है.

Delhi News: दिल्ली के सदर बाजार इलाके में शाही ईदगाह के पास डीडीए की जमीन पर रानी लक्ष्मीबाई की मूर्ति लगाने को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है. मूर्ति लगाने का काम फिलहाल रोक दिया गया है और इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. वहीं मामले को लेकर राजनीति भी तेज हो गई है.

आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बीजेपी को घेरा है. उन्होंने कहा कि बीजेपी देशभक्तों का अपमान कर रही है. रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा हटाकर देशद्रोह किया जा रहा है.

 संजय सिंह ने दावा किया कि मूर्ति RSS के दफ्तर से मात्र 2 सौ मीटर दूर है, इसलिए यहां से हटाया जा रहा है. BJP और RSS ने इसका खंडन किया है. मामले पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि वहां लक्ष्मीबाई की नहीं तो क्या औरंगजेब की मूर्ति लगेगी. 

क्या है पूरा मामला? 
दरअसल झंडेवालान चौक पर अभी रानी लक्ष्मीबाई की मूर्ति लगी हुई है. झंडेवालान से पहाड़गंज तक ट्रैफिक रेड लाइट फ्री होनी है. इस वजह से मूर्ति को झंडेवालान चौक से मोतिया खान शिफ्ट करना है. मूर्ति शिफ्ट करने के लिए DDA ने जमीन दी है. जिसपर शाही ईदगाह कमेटी का दावा है वो वक्फ बोर्ड की जमीन है. 

मामले पर हाई कोर्ट का क्या है फैसला?
शाही ईदगाह कमेटी की तरफ से हाई कोर्ट में मोतिया खान में मूर्ति नहीं लगाने को लेकर याचिका दाखिल की थी. जिसमें कहा गया था कि वो जगह वक्फ की संपत्ति है लिहाजा वहां कोई मूर्ति न लगाई जाए. वहीं हाईकोर्ट ने शाही ईदगाह मस्जिद कमेटी की तरफ से लगाई गई याचिका को खारिज कर दिया.

हाई कोर्ट ने कहा कि वो (रानी लक्ष्मीबाई) एक नेशनल हीरो हैं, उसको धार्मिक रूप नहीं देना चाहिए. सभी धार्मिक सीमाओं के परे वह एक नेशनल हीरो हैं.

कोर्ट की फटकार के बाद वापस ली याचिका
हाईकोर्ट की फटकार के बाद शाही ईदगाह मस्जिद कमेटी की तरफ से याचिकाकर्ता ने बिना किसी शर्त के माफी मांगते हुए अपनी याचिका वापस लेने की बात कही. कोर्ट ने इसके लिए कमेटी को माफीनामा दाखिल करने का निर्देश भी दिया. 

यह भी पढ़ें: MCD News: कांग्रेस ने एमसीडी चुनाव से खुद को अलग रखने का क्यों लिया फैसला? जानें देवेंद्र यादव का जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, इस जगह पतंग उड़ाने पर रोक
15 अगस्त की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, इस जगह पतंग उड़ाने पर रोक
दिल्ली कैंट में तेज रफ्तार BMW ने महिला को कुचला, कार चालक गिरफ्तार
दिल्ली कैंट में तेज रफ्तार BMW ने महिला को कुचला, कार चालक गिरफ्तार
'घोटालों की बात...', मानसून सत्र में CM रेखा गुप्ता ने AAP को जमकर घेरा
'घोटालों की बात...', मानसून सत्र में CM रेखा गुप्ता ने AAP को जमकर घेरा
चाइनीज मांझे पर दिल्ली पुलिस सख्त, होगी 5 साल की जेल या 1 लाख का जुर्माना
चाइनीज मांझे पर दिल्ली पुलिस सख्त, होगी 5 साल की जेल या 1 लाख का जुर्माना

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget