एक्सप्लोरर

Ramesh Bidhuri के निशाने AAP, दिल्ली के सीएम पर लगाया लोगों को गुमराह करने का आरोप 

Delhi Politics: रमेश बिधूड़ी का कहना है कि सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) जब से सीएम बने हैं, 6000 डीटीसी लाने का दावा कर रहे हैं. उनसे पूछिए कहां है, वो बस. 

Delhi News: दक्षिणी दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी के सांसद रमेश बिधूड़ी (Ramesh Bidhuri) अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियां बटोरते रहते हैं. एक बार फिर उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) और दिल्ली सरकार (Delhi government) को राजधानी की समस्याओं को लेकर निशाने पर लिया है. उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर दिल्ली (Delhi) की जनता को गुहराह करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि अब दिल्ली के लोग उन्हें सीएम बनाने की सजा भुगत रहे हैं. 

CM के पास नहीं है दिल्ली वालों के लिए समय

बीजेपी सांसद ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि दिल्ली के सीएम की रुचि और उनकी मानसिकता राजधानी के विकास में नहीं है. वह केवल बयानबाजी करते हैं. उनका एक ही मकसद है नैरेटिव फिक्स करो और लोगों को गुमराह कर बेवकूफ बनाओ. साथ ही सत्ता में बने रहो. उन्होंने कहा कि हकीकत यह है कि दिल्ली के सीएम को यहां के लोगों की चिंता करने की फुरसत ही नहीं है. पंजाब सरकार से फ्री में हेलीकॉप्टर मिले हैं. उसके सहारे अपनी कमियों को छुपाने के लिए वो कभी नीतिश कुमार तो कांग्रेस सहित इंडिया गठबंधन के अन्य दलों के नेताओं का चक्कर लगाते रहते हैं.

 

ऐसे मिलेगी लोगों को समस्या से निजात

रमेश बिधूड़ी (Ramesh Bidhuri) का दावा है कि दिल्ली के सीएम ने कभी यहां के लोगों की चिंता नहीं की. अब यहां के लोगों को सोचना पड़ेगा. वह दिल्ली के विकास को लेकर कभी बैठक नहीं करते. जी20 सम्मेलन देश के लिए अस्तिमता का सवाल बनने के बावजूद उन्होंने कुछ नहीं किया. बाद में केंद्र की पहल पर एलजी को खुद लगना पड़ा. इसके अलावा, उन्होंने कहा कि दिल्ली वालों को आप सरकार से निजात मिलने के बाद ही यमुना की गंदगी और भ्रष्टाचार से निजात मिलेगी. 

बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी ने अपने पोस्ट एक्स में सभी एक वीडियो साझा करते हुए कह रहे हैं कि कॉमनवेल्थ गेम्स के समय दिल्ली वालों के लिए बड़ी संख्या में बसें खरीदी गई थी. इन बसों का कार्यकाल पूरा हो चुका है. ये बसें खराब रहने लगी हैं. दिल्ली की सड़कों पर खड़ी मिलने की वजह से ट्रैफिक जाम लगा रहता है. अरविंद केजरीवाल जब से सीएम बने हैं, 6000 डीटीसी लाने का दावा कर रहे हैं. उनसे पूछिए कहां है वो बस. 400 इलेक्ट्रिक बसें मिली हैं, वो भी केंद्र सरकार ने मुहैया कराई है. 

यह भी पढ़ें: Delhi Politics: दिल्ली में AAP की बढ़ी मुश्किलें, 3 विधानसभा क्षेत्र के कई नेता BJP में शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में अगले सात दिनों तक बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में अगले सात दिनों तक बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली SIR में 30% वोटरों के नाम पर संकट! 17 अगस्त तक करना होगा ये जरूरी काम
दिल्ली SIR में 30% वोटरों के नाम पर संकट! 17 अगस्त तक करना होगा ये जरूरी काम
दिल्ली में महिलाओं को राहत, पिंक टिकट के साथ इस तारीख तक कर सकेंगी फ्री सफर
दिल्ली में महिलाओं को राहत, पिंक टिकट के साथ इस तारीख तक कर सकेंगी फ्री सफर
वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर बीजेपी का निशाना, हर्ष मल्होत्रा बोले- 'राष्ट्रीय गीत...'
वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर बीजेपी का निशाना, हर्ष मल्होत्रा बोले- 'राष्ट्रीय गीत...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget