एक्सप्लोरर

'मैच फिक्सिंग' वाले बयान पर BJP नेता रमेश बिधूड़ी ने राहुल गांधी को घेरा, 'संवैधानिक संस्थाएं पीएम मोदी ने...'

Ramesh Bidhuri News: बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी ने कांग्रेस और राहुल गांधी को घेरते हुए कहा कि जब संवैधानिक संस्‍था जब अपना काम करेंगी तो इनकी चोर बाजारी का खुलासा होगा.

Ramesh Bidhuri On Rahul Gandhi: राहुल गांधी के 'मैच फिक्सिंग' वाले बयान का बीजेपी के पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी ने जवाब दिया है. बिधूड़ी के अनुसार, 'जनता ने कांग्रेस से दूरी बना ली है' और पार्टी पूरे देश में बेनकाब हो चुकी है. उन्‍होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस पार्टी पर तंज कसा. 

उन्‍होंने कहा, "शिमला समझौते के दौरान इंदिरा गांधी का काम आत्मसमर्पण के समान था. 54 लापता भारतीय सैनिकों के परिवार न्याय के लिए भटक रहे हैं, जबकि कांग्रेस ने लगभग 91,000 पाकिस्तानी सैनिकों, लगभग 9,000 नागरिकों और 81,000 सैनिकों को रिहा किया. अब वे ईवीएम का रोना रो रहे हैं."

'संवैधानिक संस्थाएं पीएम मोदी ने नहीं बनाई हैं'

बिधूड़ी ने संवैधानिक संस्थानों पर उठाए गए सवाल को गलत बताया और कहा, " चुनाव आयोग, ईवीएम, सीबीआई और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जैसी संवैधानिक संस्थाएं पीएम मोदी या इस सरकार ने नहीं बनाई हैं, वे पहले से ही मौजूद थीं. संवैधानिक संस्‍था जब अपना काम करेंगी तो इनकी चोर बाजारी का खुलासा होगा. चुनाव आयोग के हम प्रवक्‍ता नहीं हैं, यह आयोग निष्‍पक्ष है और जवाब देगी.'' 

जनता ने राहुल का साथ छोड़ दिया- रमेश बिधूड़ी

उन्होंने आगे कहा, ''चुनाव आयोग के मुताबिक, कांग्रेस पार्टी की तरफ से बुलाने के बाद भी कोई आया नहीं. जनता ने राहुल का साथ छोड़ दिया है, आयोग में जाने के लिए इनके पास कोई है ही नहीं." बता दें कि हाल ही में राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्‍स पर अपने लेख का लिंक शेयर किया, जिसमें उन्होंने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों को मैच फिक्सिंग करार दिया. 

राहुल गांधी ने क्या कहा था?

उन्होंने यह भी कहा कि बिहार के आने वाले चुनाव में भी ऐसा ही हो सकता है. महाराष्ट्र चुनावों में बीजेपी के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन को 235 सीटें मिली थीं और बीजेपी 132 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी थी. यह चुनाव पार्टी के लिए एक बड़ी जीत साबित हुआ. 

राहुल ने अपने पोस्‍ट में कहा, ''यह समझना मुश्किल नहीं है कि महाराष्ट्र में भाजपा इतनी हताश क्यों थी. लेकिन धांधली मैच फिक्सिंग की तरह है, जो पक्ष धोखा देता है वह खेल जीत सकता है, लेकिन संस्थानों को नुकसान पहुंचाता है और परिणाम में जनता का विश्वास खत्म करता है.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
दिल्ली लक्ष्मी योजना में MP-MLA की सिफारिश क्यों? HC कोर्ट सख्त, मांगा जवाब
दिल्ली लक्ष्मी योजना में MP-MLA की सिफारिश क्यों? HC कोर्ट सख्त, मांगा जवाब
संजय सिंह बोले, '...तो किसी चौराहे पर खड़ा कर हमें गोली मरवा दीजिए'
संजय सिंह बोले, '...तो किसी चौराहे पर खड़ा कर हमें गोली मरवा दीजिए'
सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत, जमानत पर 25 अगस्त को सुनवाई
सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत, जमानत पर 25 अगस्त को सुनवाई

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget