एक्सप्लोरर

Rajinder Nagar Bypoll: कड़ी सुरक्षा के बीच राजेंद्रनगर सीट पर वोटिंग जारी, दोपहर 3 बजे तक 33.40% मतदान

Rajinder Nagar Bypoll News: दिल्ली की राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है. शाम 3 बजे तक 33.40% मतदान हुआ है. कई वीआईपियों ने वोट डाले.

Rajinder Nagar Assembly bypoll: दिल्ली राजेंद्र नगर विधानसभा उपचुनाव में 3 बजे तक 33.40 फीसदी मतदान हुआ है. वहीं सुबह 7:00 बजे 11:00 बजे तक 14.85 फीसदी मतदान हुआ. हालांकि, इससे पहले मतदान की गति काफी धीमी रही. सुबह 9:00 बजे तक केवल 5.30 फीसदी ही मतदान हुआ लेकिन दोपहर से अच्छी संख्या में मतदाता मतदान के लिए पोलिंग स्टेशन पर पहुंच रहे है.

राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर बृहस्पतिवार को हो रहे उपचुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया था जो शाम छह बजे तक चलेगा. इस सीट पर कुल 14 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने-अपने प्रत्याशी के भारी मतों से जीत दर्ज करने की उम्मीद जताई है. आप ने दुर्गेश पाठक और बीजेपी ने राजेश भाटिया को टिकट दिया है, जबकि कांग्रेस से प्रेम लता किस्मत आजमा रही हैं.

कुल 1,64,698 मतदाता

राजेंद्र नगर विधानसभा उपचुनाव में कुल 1,64,698 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पात्र हैं. दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रणबीर सिंह ने पीटीआई-भाषा से कहा, सभी मतदान केंद्रों पर मॉक पोल आयोजित किए गए थे. राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हो गया है. अभिनेत्री सोनम कपूर ने एक वीडियो संदेश जारी करते हुए मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है.

मतदान के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों की छह टुकड़ियों को तैनात किया गया है. हाल ही में राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद आप नेता राघव चड्ढा के इस्तीफे से रिक्त हुई राजेंद्र नगर सीट पर उपचुनाव कराए जा रहे हैं. इस बीच, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से अपने बच्चों के बेहतर भविष्य और क्षेत्र के विकास के लिए मतदान करने की अपील की है.

केजरीवाल ने किया ट्वीट

केजरीवाल ने ट्वीट किया कि दिल्ली की राजेंद्र नगर विधानसभा और पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं. दोनों ही इलाकों की जनता से अपील है कि इस उपचुनाव में भी अपने बच्चों के बेहतर भविष्य और क्षेत्र के विकास के लिए वोट जरूर देकर आएं. विधानसभा उपचुनाव की मतगणना 26 जून को की जाएगी. निर्वाचन अधिकारियों को उम्मीद है कि इस उपचुनाव में मतदान 2020 के चुनाव में दर्ज मतदान फीसदी से अधिक होगा. 2020 के चुनाव में राजेंद्र नगर सीट पर 58.27 फीसदी मतदान हुआ था.

निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में

आप बीजेपी और कांग्रेस के अलावा गैर-पंजीकृत पार्टियों के तीन और आठ निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में हैं. राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 21 स्थानों पर 190 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं. शहर में पानी की कमी और सत्तारूढ़ दल की शराब नीति प्रमुख चुनावी मुद्दों में शामिल है.

यह भी पढ़ें:

Delhi News: उपराज्यपाल ने केजरीवाल के कार्यालय के उप सचिव और दो एसडीएम को निलंबित किया

DU 2nd Phase Exams 2022: दिल्ली यूनिवर्सिटी इन छात्रों के लिए फिर से आयोजित करेगी इंटर्नल परीक्षाएं, जानिए जरूरी तारीखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में छठ पर रहेगी सरकारी छुट्टी, पूजा के लिए बनेंगे 1400 से अधिक घाट
दिल्ली में छठ पर रहेगी सरकारी छुट्टी, पूजा के लिए बनेंगे 1400 से अधिक घाट
3.93 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े 7 शातिर ठग
3.93 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े 7 शातिर ठग
जामिया के शिक्षकों का आरोप, 'बाहरी लोग प्रदर्शन को दे रहे हवा'
जामिया के शिक्षकों का आरोप, 'बाहरी लोग प्रदर्शन को दे रहे हवा'
दिल्ली दंगों में 22 साल के मोनिश की मौत का मामला, 5 दोषियों को हाईकोर्ट से झटका
दिल्ली दंगों में 22 साल के मोनिश की मौत का मामला, 5 दोषियों को हाईकोर्ट से झटका

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget