एक्सप्लोरर

Raghav Chadha Suspended: AAP सांसद राघव चड्डा के राज्यसभा से निलंबन पर सामने आया BJP का पहला बयान, जानें क्या कहा?

Raghav Chadha Suspension: दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, 'फर्ज़ी हस्ताक्षर के मामले में हुई बड़ी कार्रवाई, राघव चढ़ा हुए राज्यसभा से निलंबित. फर्ज़ी पार्टी के फर्ज़ी लोग.'

Fraud Signature Row: आम आदमी पार्टी से सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया है. यह कार्रवाई सभापति जगदीप धनखड़ ने हस्ताक्षर विवाद मामले में की है. जगदीप धनखड़ ने कहा कि जब तक विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट नहीं आ जाती तब तक राघव चड्ढा निलंबित रहेंगे. इसके साथ ही सभापति ने आप सांसद संजय सिंह के निलंबन को भी जारी रखा है. संजय सिंह के मामले में भी विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट आने तक निलंबन जारी रहेगा.

वहीं अब राघव चड्ढा के सस्पेंशन पर बीजेपी ने तंज कसा है. दरअसल, दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा (Virendra Sachdeva) ने आम आदमी पार्टी पर हमला बोला है. उन्होंने अपने अधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा कि, 'फर्ज़ी हस्ताक्षर के मामले में हुई बड़ी कार्रवाई, राघव चढ़ा हुए राज्यसभा से निलंबित. फर्ज़ी पार्टी के फर्ज़ी लोग.'

'राघव ने आरोपों को किया था खारिज'

राघव का निलंबन सदन के नेता पीयूष गोयल द्वारा पेश किए गए एक प्रस्ताव के बाद हुआ, जिसमें राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक, 2023 के लिए प्रस्तावित चयन समिति में उच्च सदन के चार सदस्यों के नाम शामिल करने के लिए AAP नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी. प्रस्ताव ध्वनि मत से पारित हो गया. प्रिविलेज कमेटी की रिपोर्ट आने तक राघव चड्ढा राज्य सभा से निलंबित रहेंगे. वहीं चड्ढा ने गुरुवार को आरोपों को खारिज कर दिया था और कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी ने उन्हें निशाना बनाया क्योंकि वह यह स्वीकार नहीं कर सकती कि एक 34 वर्षीय सांसद ने उनके सबसे बड़े नेताओं पर हमला किया.

यह भी पढ़ें: Delhi Ordinance Bill: 'ये तो अराजकता है' दिल्ली सेवा बिल पर सौरभ भारद्वाज बोले- 'किस बात के विश्वगुरु, आपको...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजय सिंह बोले, '...तो किसी चौराहे पर खड़ा कर हमें गोली मारवा दीजिए'
संजय सिंह बोले, '...तो किसी चौराहे पर खड़ा कर हमें गोली मारवा दीजिए'
सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत, जमानत पर 25 अगस्त को सुनवाई
सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत, जमानत पर 25 अगस्त को सुनवाई
दिल्ली: टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 1 की मौत, कई लोग घायल
दिल्ली: टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 1 की मौत, कई लोग घायल
दिल्ली में SIR की डेट आगे बढ़ी, कब आएगी फाइनल वोटर लिस्ट?
दिल्ली में SIR की डेट आगे बढ़ी, कब आएगी फाइनल वोटर लिस्ट?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget