एक्सप्लोरर

Delhi Politics: 'ये फ्री रेवड़ी नहीं..प्रीपेड सेवाएं हैं', दिल्ली में सबसे कम महंगाई होने पर बोले राघव चड्ढा

दिल्ली में कम हुई मंहगाई दर को लेकर राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा, 'घटती कमाई और बढ़ती महंगाई के इस दौर में जनता को अब आधार कार्ड की नहीं उधार कार्ड की जरूरत पड़ गई है.'

Delhi News: देश में महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है, लेकिन दिल्ली में मंहगाई दर सबसे कम है. MoSPI ने ये आंकड़ा जारी किया है. जिस पर अब आम आदमी पार्टी (AAP) के सस्पेंडेड राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) की प्रतिक्रिया सामने आई है. चड्ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में फिल्म 'पीपली लाइव' के गाने- 'सखी सैंया तो खूब ही कमात है महंगाई डायन खाए जात है' का जिक्र करते हुए कहा कि आज ये गाना देश की बड़ी आबादी के कान में रोजाना गूंजता है.

‘आम थाली 24% तक महंगी हुई’

राघव चड्ढा ने कहा कि आज इस देश में जानलेवा महंगाई है जिसकी वजह से दवाई से लेकर पढ़ाई तक हर चीज महंगी हो गई है. मोदी सरकार ने 9 सालों में 30 साल की सर्वाधिक महंगाई देने का काम किया है. इस देश में एक अनियंत्रित महंगाई के चलते जनता की आम थाली 24% तक महंगी हो गई है. दूध, दही, चावल, आटा, चाय, कॉफी पर तो अंग्रेजों ने भी कभी टैक्स नहीं लगाया था जो आज की बीजेपी सरकार लगाए जा रही है.

'उधार कार्ड बनाने की जरूरत'

घटती कमाई और बढ़ती महंगाई के इस दौर में जनता को अब आधार कार्ड की नहीं उधार कार्ड की जरूरत पड़ गई है. पिछले 9 सालों में मोदी सरकार ने टैक्स लगा-लगाकर चीजों को इतना महंगा कर दिया है कि महीने के अंत में एक आम आदमी जेब में हाथ ड़ालता है तो उसे काफी निराशा और दुख होता है. लेकिन इस महंगाई के आलम में एक राज्य है जो महंगाई से बचा हुआ है वो है दिल्ली.

‘दिल्ली में महंगाई दर मात्र 3%’

AAP सांसद राघव चड्ढा ने कहा, 'भारत सरकार की सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने एक रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है कि राष्ट्रीय स्तर पर औसत महंगाई 6.83% है. वहीं दिल्ली में मात्र 3% महंगाई है, यानी राष्ट्रीय औसत के आधे से भी कम महंगाई दिल्ली में है. इस सूची के मुताबिक देश के कई बड़े राज्य जैसे, राजस्थान में 8.6%, हरियाणा में 8.27% ओडिशा में 8.23% तेलंगाना में 8% से ज्यादा महंगाई है. चड्ढा ने कहाबीजेपी सरकार के महंगाई के बाणों के दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ढाल बनकर रोका.'

यह भी पढ़ें: Delhi: दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर जल्द शुरू होगी वाहनों की आवाजाही, जानें- अब तक कितना काम हुआ पूरा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा: दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को लेकर बड़ा ऐलान
कांवड़ यात्रा: दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को लेकर बड़ा ऐलान
प्रदर्शनकारी को गोली लगने के सबूत नहीं, दिल्ली पुलिस का बयान
प्रदर्शनकारी को गोली लगने के सबूत नहीं, दिल्ली पुलिस का बयान
यमुना फ्लडप्लेन में खड़ी की 22 बसें, देना होगा जुर्माना
यमुना फ्लडप्लेन में खड़ी की 22 बसें, देना होगा जुर्माना
हनुमान मंदिर में अभद्र भाषा पर विवाद, BJP सांसद क्या बोले?
हनुमान मंदिर में अभद्र भाषा पर विवाद, BJP सांसद क्या बोले?

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget