एक्सप्लोरर

Delhi: दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर जल्द शुरू होगी वाहनों की आवाजाही, जानें- अब तक कितना काम हुआ पूरा?

Delhi Katra Expressway. इस पर वाहन 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से फर्राटे भर सकेंगे. जिससे कटरा तक पहुंचने का समय 40 फीसदी तक कम होकर महज छह घंटे हो जाएगा.

Delhi Katra Expressway Update: भारत माला प्रोजेक्ट के तहत दिल्ली-कटरा ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य काफी तेजी से चल रहा है और अगले छह महीने में इस पर वाहनों के फर्राटे भरने की उम्मीद जताई जा रही है. खरखौदा से सटे झज्जर के गांव जसोरखेड़ी से शुरू होने वाले दिल्ली-कटरा ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे का सोनीपत जिले में पड़ने वाले पैकेज एक और पैकेज दो का 65 फीसदी काम पूरा हो चुका है. डेढ़ सौ किलोमीटर से ज्यादा लंबे इस हिस्से और मार्च 2024 तक खोलने की योजना है. इसे मार्च 2024 तक जम्मू और जून 2025 तक कटरा तक पूरा किया जाना है.

120 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ सकेंगी गाड़ियां

इस एक्सप्रेसवे को नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने इस तरह से डिजाईन किया है कि इस पर वाहन 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से फर्राटे भर सकेंगे. जिससे कटरा तक पहुंचने का समय 40 फीसदी तक कम होकर महज छह घंटे हो जाएगा, जबकि वर्तमान में दस घंटे तक का समय लग रहा है. फिलहाल इस एक्सप्रेसवे को चार लेन वाला बनाया जा रहा है, लेकिन भविष्य में इसे आठ लेन का बनाये जाने की योजना है. इसी वजह से दोनों लेन के बीच में 20 मीटर की जगह खाली छोड़ी गई है.

सोनीपत में बनाये जा रहे तीन आधुनिक एमिनिटीज हब

बात करें सुविधाओं की तो इस एक्सप्रेसवे पर विदेश की तर्ज पर एमेनेटिज हब बनाए जाएंगे, जहां खानपान, वाहनों की रिपेयरिंग, पेट्रोल पंप पर सीएनजी और ईवी चार्जिंग के साथ ही रेस्ट रूम की भी सुविधा होगी. इसके अलावा, आपात सहायता के लिए इस एक्सप्रेसवे 24 घंटे एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, ट्रॉमा सेंटर और ट्रैफिक पुलिस की टीमें मौजूद रहेंगी. सोनीपत में तीन जगह इस तरह के एमेनेटीज हब बनाए जा रहे हैं. इनमें पहला रूखी, दूसरा नूरनखेड़ा और तीसरा छावड़ी गांव के पास बनेगा.

39 हजार करोड़ है परियोजना की लागत

बता दें कि कुल 21 पैकेज वाले इस परियोजना के 5 पैकेज का हरियाण में निर्माण हो रहा है. इस पूरे प्रोजेक्ट की लागत 39 हजार करोड़ है, जबकि इसकी कुल लंबाई 670 किलोमीटर की है. इसमें से मुख्य एक्सप्रेसवे 570 किलोमीटर का है जो जसोरखेड़ी से गुरदासपुर तक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे 397.712 किलोमीटर औऱ गुरदासपुर से कटरा तक ब्राउनफील्ड एकप्रेसवे 122.288 किलोमीटर लंबा होगा. वहीं नकोदर से अमृतसर तक ग्रीनफील्ड स्पर 99 किलोमीटर का होगा. इस एक्सप्रेस वे के बनने से दिल्ली से कटरा तक जाना आसान हो जाएगा, जिसका सबसे ज्यादा फायदा माता वैष्णो देवी का दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को होगा.

ये होंगे फायदे

  • 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार, छह घंटे में कटरा पहुंच जाएंगे.
  • दिल्ली वाया सोनीपत एनएच 44 पर वाहनों का दबाव कम होगा.
  • चंडीगढ़, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के लिए नया रास्ता मिलेगा.
  • सोनीपत में पांच जगह पर ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे की कनेक्टिविटी.

G20 Summit 2023: जी-20 की बैठक के दौरान दिल्ली पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर हुआ साइबर अटैक, इसके पीछे कौन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में बड़े हमले की साजिश नाकाम, पाकिस्तान से जुड़े नेटवर्क के 6 आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में बड़े हमले की साजिश नाकाम, पाकिस्तान से जुड़े नेटवर्क के 6 आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली: एक टैटू से खुला ब्लांइड मर्डर का राज, पुरानी रजिंश में चलते ऑटो में की गई थी हत्या
दिल्ली: एक टैटू से खुला ब्लांइड मर्डर का राज, पुरानी रजिंश में चलते ऑटो में की गई थी हत्या
दिल्ली के पब्लिक टॉयलेट्स की हालत देख फेर लेंगे मुंह! लेकिन 5 साल में नियम तोड़ने वाले सिर्फ 224 लोगों पर एक्शन
दिल्ली के पब्लिक टॉयलेट्स की हालत देख फेर लेंगे मुंह! लेकिन 5 साल में नियम तोड़ने वाले सिर्फ 224 लोगों पर एक्शन
OBC आरक्षण नियमों में सरकार के काम से हाईकोर्ट नाराज, दिल्ली सरकार को लगाई फटकार
OBC आरक्षण नियमों में सरकार के काम से हाईकोर्ट नाराज, दिल्ली सरकार को लगाई फटकार

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget