एक्सप्लोरर

CUET आंसर की को चुनौती देने के लिए एनटीए के भारी शुल्क लगाने के छात्रों में रोष, बोले- कहां से लाएंगे इतना पैसा

CUET Answer Key 2022: बता दें कि यदि कोई छात्र CUET की आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराता है तो उसे प्रति प्रश्न 200 रुपए का शुल्क अदा करना होगा, जो कि नॉन रिफंडेबल होगा.

Delhi News: स्नातक उम्मीदवारों के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) की आंसर की को चुनौती देने के लिए राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा 200 रुपए प्रति प्रश्न  (नॉन रिफंडेबल) शुल्क  का जो नोटीफिकेशन जारी किया गया है, उसको लेकर परीक्षार्थियों ने नाराजगी जाहिर की है. नोटीफिकेशन का सीधा मतलब ये है कि यदि कोई छात्र CUET की उत्तर कुंजी को चुनौती देना चाहता है तो उसे इसके लिए प्रति प्रश्न 200 रुपए का शुल्क अदा करना होगा जो कि वापस नहीं किये जाएंगे. वहीं शुल्क को अदा किए बिना उत्तर कुंजी पर दर्ज कराई गई आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा.

एनटीए के फैसले पर छात्र व अध्यापक वर्ग ने जताई नाराजगी

यही नहीं उम्मीदवारों द्वारा दर्ज कराई आपत्ति का पहले विषय विशेषज्ञों द्वारा सत्यापन किया जायेगा, यदि उम्मीदवार की आपत्ति सही पाई जाती है तभी उत्तर कुंजी को संशोधित किया जाएगा और उसके अनुसार सभी उम्मीदवारों के जवाब में आवेदन किया जाएगा. संशोधित अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर परिणाम तैयार और घोषित किया जाएगा. एनटीए के इस कदम से न केवल उम्मीदवारों बल्कि अध्यापक वर्ग में भी नाराजगी है. उनका कहना है कि इस फैसले से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्र उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने में असमर्थ हो सकते हैं.

एडमिशन लेने के लिए आखिर कहां-कहां शुल्क दें छात्र

एकेडमिक कम्युनिटी  के लोगों का कहना है कि स्नातक प्रवेश प्रक्रिया के लिए बार-बार भुगतान करना कई लोगों पर बोझ साबित हो रहा है. पहले उन्हें CUET में रजिस्ट्रेशन फीस देनी होती है और उसके बाद प्रवेश के लिए यूनिवर्सिटी को फीस देनी होती है.

एनटीए के फैसले पर क्या बोले छात्र

CUET की परीक्षा देने वाली एक छात्रा श्रेया तिवारी ने कहा कि मैंने अपने अंग्रेजी के पेपर में कई गलत उत्तर पाए, लेकिन मुझे नहीं लगता कि मेरे माता-पिता उत्तर कुंजी को चुनौती देने के लिए और पैसे खर्च कर पाएंगे. इसके बाद हमें विभिन्न विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेश फीस देनी होगी, ये पूरी प्रक्रिया हमें काफी महंगी पड़ रही है.

पहले रजिस्ट्रेशन के लिए चुकाने होते थे मात्र 100 रुपए

दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व कार्यकारी परिषद सदस्य राजेश झा ने कहा  कि शिक्षा विशेष रूप से सरकार के लिए एक व्यवसाय नहीं होना चाहिए. उन्होंने कहा कि पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी या अन्य कॉलेजों में रजिस्ट्रेशन के तौर पर छात्रों को मात्र 100 रुपए देने होते थे, लेकिन अब CUET में रजिस्ट्रेशन के लिए ही उन्हें 1000 रुपए देने होते हैं. यदि छात्र पहले ही रजिस्ट्रेशन फीस दे चुका है तो फिर गलतियों की जांच के लिए वह दोबारा पैसे क्यों अदा करे. उन्होंने कहा कि कई ऐसे भी छात्र हैं जिन्हें 10 से अधिक प्रश्नों को लेकर आपत्ति है. इसका मतलब है कि उन्हें इसके लिए 2000 रुपए चुकाने होंगे, यह कई छात्रों के लिए परेशान करने वाला है.

यह भी पढ़ें:

Delhi News: GB रोड से भागी महिला बोली- नौकरी दिलाने के नाम पर मुझे बेचा, अब बेटी को कर रहे मजबूर, DCW ने जारी किया नोटिस

सीएम अरविंद केजरीवाल का बड़ा एलान, कहा- जहां भी होगी AAP की सरकार, संविदा कर्मचारियों को करेंगे पक्का

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
दिल्ली: 26 लाख के लोन के चक्कर में गंवाए 29 हजार, महिला साइबर ठगी का शिकार
दिल्ली: 26 लाख के लोन के चक्कर में गंवाए 29 हजार, महिला साइबर ठगी का शिकार
दिल्ली: इंस्टाग्राम पर कुर्ती के ऐड की आड़ में 30 करोड़ की ठगी का खेल, 7 अरेस्ट
दिल्ली: इंस्टाग्राम पर कुर्ती के ऐड की आड़ में 30 करोड़ की ठगी का खेल, 7 अरेस्ट
दिल्ली की हवा में सुधार, 187 पहुंचा AQI, मंत्री सिरसा बोले- जनता का बड़ा योगदान
दिल्ली की हवा में सुधार, 187 पहुंचा AQI, मंत्री सिरसा बोले- जनता का बड़ा योगदान

वीडियोज

Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
Embed widget