एक्सप्लोरर

MCD अस्पतालों-डिस्पेंसरीज में निजी लैब खोलने की तैयारी, सरकारी रेट पर होगा लैब टेस्ट, बीपीएल कार्डधारकों के लिए सुविधा निशुल्क

MCD News: दिल्ली सरकार ने एमसीडी के अस्पतालों और डिस्पेंसरियों में निजी लैब स्थापित करने का फैसला लिया है. इसका लाभ यह होगा​ कि मरीज अब अपने घर के पास सरकारी रेट पर लैब टेस्ट करवा पाएंगे. 

Delhi News: दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए पहुंचने वाले लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के मकसद से दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. ताजा फैसले के मुताबिक अब दिल्ली नगर निगम के अस्पतालों और डिस्पेंसरियों में निजी लैब स्थापित की जाएंगी. सरकारी अस्पताल में पहुंचने वाले मरीज अब अपने घर के पास सरकारी रेट पर लैब में जरूरी जांच करवा पाएंगे. सरकारी अस्पतालें में तैयार निजी लैब में कम मूल्य पर विभिन्न जांच को कराने की न केवल सुविधा आम लोगों को मिलेगी बल्कि महंगी लैब पर निर्भरता से भी मुक्ति मिलेगी. 

लैब के लिए स्थान मुहैया कराएगी MCD

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जांच लैब के साथ ही दिल्ली नगर निगम दो नए डायलिसिस केंद्र भी अपने अस्पतालों में शुरू करने की योजना को मूर्त रूप देने में जुटा है. इन सुविधाओं को शुरू करने के लिए एमसीडी ने निजी लैब और सुविधा प्रदान कराने वाली एजेंसियों से निविदा आमंत्रित किए हैं. एमसीडी अपने प्रमुख अस्पतालों, मैटरनिटी सेंटरों व प्राथमिक चिकित्सा केंद्रों में केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना की दरों पर यह सुविधा मुहैया कराएगा. इसके बदले एसमीडी निजी लैब आपरेटर्स को सिर्फ स्थान उपलब्ध कराएगा.

सरकारी रेट पर होगा टेस्ट

एमसीडी के अस्पतालों और अन्य स्वास्थ्य केंद्रो में बनने वाले इन लैबों में आम लोग लिवर फंक्शन टेस्ट 275 रुपये, ईसीजी टेस्ट 50 रुपये, स्टूल रूटीन टेस्ट 39 रुपये, प्लेटलेट काउंट 50 रुपये और रैपिड टेस्ट मलेरिया 44 रुपये में लोग करा पाएंगे. 

बीपीएल कार्डधारकों को मुफ्त मिलेगी टेस्ट सुविधा 

एमसीडी जो प्रयोगशाला स्थापित करेगा, उसमें गरीबी रेखा यानी बीपीएल कार्डधारकों को तत्काल जांच की आवश्यकता पर भी मुफ्त जांच की सुविधा मिलेगी. इसके साथ ही रियायत देने में एजेंसी को या तो सीजीएचएस रेट एम्स में जारी शुल्क के आधार पर सुविधा देनी होगी. इसके अलावा स्वच्छता का भी ध्यान रखा जाएगा. जबकि कूड़े का निस्तारण एजेंसी को स्वयं करना होगा. दिल्ली नगर निगम के एक वरिष्ठ अफसर के मुताबिक इन सुविधाओं का लाभ आम नागरिकाकों के साथ दिल्ली नगर निगम के पार्षद, कर्मचारी, सेवा निवृत्त सी कर्मचारी भी ले सकेंगे. 

Delhi Excise Policy Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने ED से मांगा जवाब , AAP नेता ने लोअर कोर्ट के फैसले को दी थी चुनौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: रघुबीर नगर इलाके में आग, दो लोगों की जलकर मौत 
दिल्ली: रघुबीर नगर इलाके में आग, दो लोगों की जलकर मौत 
दिल्लीवासियों को उमस ने किया परेशान, जानें आज का मौसम अपडेट
दिल्लीवासियों को उमस ने किया परेशान, जानें आज का मौसम अपडेट
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
Sunny Deol ने क्यों नहीं किया गुटखा और पान मसाला का एड? करोड़ों का ऑफर क्यों ठुकराया?
शाहरुख-अजय के उलट क्यों सनी देओल ने ठुकराए पान मसाला के करोड़ों के ऑफर?
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget