एक्सप्लोरर

आचार्य बालकृष्ण ने की पतंजलि फूड एंड हर्बल पार्क की योजनाओं पर चर्चा, रोजगार से निवेश तक जानें पूरी बात

Patanjali Group News: पतंजलि ग्रुप, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र में औद्योगिक विस्तार कर रहा है. आचार्य बालकृष्ण ने पतंजलि फूड एंड हर्बल पार्क की आगामी योजनाओं पर चर्चा की.

Patanjali Group YEIDA: पतंजलि ग्रुप, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) क्षेत्र में अपने औद्योगिक विस्तार को तेजी से आगे बढ़ा रहा है. इसी कड़ी में पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के प्रबंध निदेशक, आचार्य बालकृष्ण बुधवार को सेक्टर 24A स्थित YEIDA पहुंचे, जहां उन्होंने पतंजलि फूड एंड हर्बल पार्क की आगामी योजनाओं पर चर्चा की.

यह प्रमुख परियोजना क्षेत्र में बड़े पैमाने पर निवेश और रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से विकसित की जा रही है. इस पार्क में एक अत्याधुनिक डेयरी प्लांट और औद्योगिक प्रमोशन हब स्थापित किया जाएगा, जिससे स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर पर व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा.

3,000 से अधिक रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद
इस मौके पर आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि यह औद्योगिक पार्क 1,600 करोड़ रुपये के निवेश से विकसित किया जाएगा, जिससे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को नया आयाम मिलेगा. उन्होंने कहा कि यह परियोजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मेक इन इंडिया' अभियान और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'इन्वेस्ट यूपी' मिशन के अनुरूप है. उन्होंने कहा कि पूरी तरह कार्यशील होने पर पतंजलि फूड एंड हर्बल पार्क से 3,000 से अधिक रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है, जिससे क्षेत्र के लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा.

आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि पतंजलि ग्रुप पहले से ही एक औद्योगिक पार्क विकसित कर रहा है, जहां छोटे और मध्यम आकार के उद्योगों (SMEs) को सब-लीज के माध्यम से औद्योगिक स्थान मुहैया कराई जा रही है. आगामी फूड एंड हर्बल पार्क इस पहल को और मजबूती देगा, जिससे एफएमसीजी, आयुर्वेद, डेयरी और हर्बल उद्योगों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा और स्थानीय स्तर पर औद्योगिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा.

YEIDA अधिकारियों के साथ चर्चा
औद्योगिक पार्क का दौरा करने के बाद आचार्य बालकृष्ण उद्योग जगत के विशेषज्ञों और वरिष्ठ प्रतिनिधियों के साथ YEIDA कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने CEO अरुणवीर सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की.

इस दौरान CEO अरुणवीर सिंह ने YEIDA क्षेत्र में हो रहे औद्योगिक विकास को लेकर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि औद्योगिक परियोजनाओं को समर्थन देना, बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देना YEIDA की प्राथमिकता है. उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र के विकास को संतुलित और समावेशी रूप से आगे बढ़ाने के लिए सभी परियोजनाओं की कड़ी निगरानी की जाएगी, जिससे स्थानीय व्यापारियों और उद्योगों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके.

YEIDA के औद्योगिक विकास को मिलेगा नया आयाम
अरुणवीर सिंह ने कहा कि बुनियादी ढांचा, रोजगार सृजन और आर्थिक विकास पर केंद्रित यह परियोजना उत्तर भारत के प्रमुख औद्योगिक केंद्र के रूप में YEIDA की स्थिति को और मजबूत करेगी. इस पहल से नए निवेश आकर्षित होंगे, स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा और उत्तर प्रदेश की औद्योगिक प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान होगा.

इस दौरान एक साझा दृष्टिकोण सामने आया, जिसमें YEIDA को एक उच्च-विकास औद्योगिक कॉरिडोर में बदलने, विश्वस्तरीय औद्योगिक सुविधाएं विकसित करने और व्यापार जगत को अपार संभावनाएं प्रदान करने की परिकल्पना की गई. यह क्षेत्र मैन्यूफैक्चरिंग और औद्योगिक कंपनियों के लिए पसंदीदा गंतव्य बनने की ओर अग्रसर है, जिससे आत्मनिर्भर और समृद्ध भविष्य की नींव रखी जाएगी.

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में एग्जिट पोल में लगे झटके पर AAP की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पूर्ण बहुमत से...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Delhi Metro Stations: दिल्ली मेट्रो के स्टेशन बंद किए जाने पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'बेहतर होगा कि...'
दिल्ली मेट्रो के स्टेशन बंद किए जाने पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'बेहतर होगा कि...'
CJP के आंदोलन के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा आदेश, प्रदर्शन वाली जगह पर यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य
CJP के आंदोलन के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा आदेश, प्रदर्शन वाली जगह पर यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य
'छात्राओं के साथ छेड़छाड़, पुलिस पर FIR की मांग', CJP के आंदोलन पर HC में सुनवाई, आया बड़ा आदेश
'छात्राओं के साथ छेड़छाड़, पुलिस पर FIR की मांग', CJP के आंदोलन पर HC में सुनवाई, आया बड़ा आदेश

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
Embed widget