एक्सप्लोरर

दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार में पूर्वांचली चेहरा पंकज सिंह कौन हैं? जानें

Pankaj Singh News: बीजेपी नेता पंकज कुमार सिंह पहली बार विधायक का चुनाव लड़े और विकासपुरी से जीत दर्ज की. उन्हें रेखा गुप्ता कैबिनेट में जगह मिली है.

Pankaj Singh News: दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार में पूर्वांचल के चेहरे के तौर पर पहली बार के विधायक पंकज कुमार सिंह को जगह मिली है. वो पेशे से दंत चिकित्सक (सर्जन) हैं.

गुरुवार (20 फरवरी) को मंत्री पद की शपथ लेने वाले सिंह (48) ने विकासपुरी सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी महेंद्र यादव को 12,000 से अधिक मतों से हराया. आप नेता महेंद्र यादव लगातार तीन चुनावों से इस सीट पर जीत दर्ज कर रहे थे.

वह दिल्ली बीजेपी के पूर्वांचल मोर्चा के महासचिव हैं. पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड से आकर राजधानी में बस गए लोगों को पूर्वांचली कहा जाता है और वे राष्ट्रीय राजधानी के कई निर्वाचन क्षेत्रों में अपना प्रभुत्व रखते हैं.

'नई सरकार के सामने कई प्राथमिकताएं हैं शामिल'
विधायक पंकज कुमार सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि नई सरकार के सामने कई प्राथमिकताएं हैं जिनमें सड़कें, अस्पताल, स्कूल, पेयजल आपूर्ति और यमुना नदी की सफाई शामिल है.

'दिल्ली के सपने को पूरा करना होगा'
उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली के लोगों को जो बुनियादी सुविधाएं मिलनी चाहिए, वे उन्हें नहीं दी गई हैं. हमारा प्रयास राष्ट्रीय राजधानी के लोगों को सुविधाएं प्रदान करना और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित दिल्ली के सपने को पूरा करना होगा.’’

विधायक पंकज कुमार सिंह ने 1998 में बिहार के बोधगया स्थित मगध विश्वविद्यालय से दंत चिकित्सा में स्नातक की डिग्री हासिल की. दिल्ली मंत्रिमंडल में उन्हें शामिल किए जाने को बिहार के राजनीतिक परिदृश्य से भी जोड़कर देखा जा रहा है जहां इस साल के अंत में चुनाव होने हैं.

MCD के पार्षद के रूप में कर चुके हैं काम
पंकज सिंह विधायक चुने जाने से पहले दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में पार्षद रह चुके हैं. उनके पिता भी एमसीडी के कमिश्नर थे. उन्होंने विधानसभा चुनाव में महेंद्र यादव को 12,876 वोटो के अंतर से हराया है. 

ये भी पढ़ें: दिल्ली में टूटी परंपरा! राजघाट नहीं कैबिनेट मंत्रियों के साथ यमुना किनारे पहुंचीं CM रेखा गुप्ता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पानी चोरी रोकने पर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, मुनक नहर पाइपलाइन से सप्लाई
पानी चोरी रोकने पर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, मुनक नहर पाइपलाइन से सप्लाई
दिल्ली में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 2.9 थी तीव्रता
दिल्ली में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 2.9 थी तीव्रता
दिल्ली-NCR में गर्मी से मिलेगी राहत, पूरे हफ्ते सुहाना रहेगा मौसम
दिल्ली-NCR में गर्मी से मिलेगी राहत, पूरे हफ्ते सुहाना रहेगा मौसम
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
'तुम हर जगह कमाल करोगी...', प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
Girlfriend Period Blood: गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
IGNOU में एडमिशन का एक और मौका, 16 अगस्त कर सकते हैं आवेदन
IGNOU में एडमिशन का एक और मौका, 16 अगस्त कर सकते हैं आवेदन
Embed widget