एक्सप्लोरर

वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर दिल्ली बीजेपी कार्यालय में अहम बैठक, जानिए क्या है एजेंडा?

Delhi News: दिल्ली बीजेपी कार्यालय में 'वन नेशन वन इलेक्शन' (ONOE) पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता और दिल्ली के विधायक मौजूद रहे.

Delhi BJP News: दिल्ली बीजेपी कार्यालय में ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ (ONOE) को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया. यह बैठक रविवार शाम आयोजित की गई, जिसमें बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता और दिल्ली के विधायक मौजूद रहे. 

इस बैठक में सबसे अहम भूमिका राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल की है. सुनील बंसल उस हाई पावर कमेटी के भी सदस्य हैं, जिसे 'वन नेशन वन इलेक्शन' पर देश भर की जनता की राय लेने के लिए केंद्र सरकार द्वारा गठित की गई है. इस कमेटी का उद्देश्य यह जानना है कि देशभर में एक साथ लोकसभा और विधानसभा चुनाव कराना कितना व्यावहारिक है और इस पर आम जनता और जनप्रतिनिधियों की राय क्या है.

सूत्रों के अनुसार, सुनील बंसल इससे पहले भी कई राज्यों में इसी तरह की बैठकों में भाग ले चुके हैं और अब दिल्ली में उनकी मौजूदगी इसी श्रृंखला का हिस्सा है. यह बैठक उन कार्यशालाओं (वर्कशॉप्स) का हिस्सा है जो देश के हर राज्य में आयोजित की जा रही हैं, ताकि इस अहम मुद्दे पर सभी राज्यों से फीडबैक मिल सके.

बैठक में दिल्ली बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता और विधायक पहले ही पहुंच चुके हैं. इनमें दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, मंत्री पंकज सिंह, मंत्री रविंद्र इंद्राज, सांसद योगेन्द्र चंदोलिया, सांसद कंवलजीत सहरावत, विधायक गजेंद्र यादव, विधायक सतीश उपाध्याय और वरिष्ठ नेता हरीश खुराना शामिल हैं. इन नेताओं की मौजूदगी बैठक को और भी महत्वपूर्ण बना रही है.

बीजेपी के अनुसार, यह बैठक बेहद जरूरी है क्योंकि 'वन नेशन वन इलेक्शन' एक ऐसा मुद्दा है जो देश की चुनावी व्यवस्था में बड़ा बदलाव ला सकता है. अगर देशभर में एक साथ चुनाव होते हैं, तो इससे समय और पैसे की बचत होगी, और बार-बार लगने वाले आदर्श आचार संहिता से सरकारों के कामकाज पर जो असर पड़ता है, वह भी कम होगा.

बैठक में यह चर्चा होगी कि दिल्ली के विधायकों की इस पर क्या राय है और क्या उन्हें लगता है कि देशभर में एक साथ चुनाव कराना संभव है या नहीं. इस चर्चा में जुटाई गई राय को हाई पावर कमेटी केंद्र सरकार को सौंपेगी, जो आगे की प्रक्रिया तय करेगी.अब सभी की निगाहें इस बैठक पर टिकी हैं, क्योंकि यह तय कर सकती है कि दिल्ली बीजेपी इस बड़े मुद्दे पर किस दिशा में आगे बढ़ेगी.

इसे भी पढ़ें: Delhi: ब्लैकलिस्टेड महिला यात्री को फर्जी पासपोर्ट के जरिए भेज रहा था UAE, एजेंट गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस की अपील, 'अफवाहों से बचें, कानूनी निर्देशों का पालन करें'
CJP के प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस की अपील, 'अफवाहों से बचें, कानूनी निर्देशों का पालन करें'
जेपी नड्डा से मुलाकात करने वाले CJP के सौरभ दास और आशुतोष रांका कौन हैं?
जेपी नड्डा से मुलाकात करने वाले CJP के सौरभ दास और आशुतोष रांका कौन हैं?
जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद CJP के सौरभ दास बोले, 'मंत्री ने हमें भरोसा दिलाया है कि...'
जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद CJP के सौरभ दास बोले, 'मंत्री ने हमें भरोसा दिलाया है कि...'
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
Embed widget