एक्सप्लोरर

दिल्ली विधानसभा में प्रबोधन कार्यक्रम में बोले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, 'विधायक अपने क्षेत्र का नहीं बल्कि...'

Delhi News: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि दिल्ली के जनप्रतिनिधियों की यह जिम्मेदारी बनती है कि वे जनता की अपेक्षाओं को समझें और उनके विकास और सामाजिक कल्याण के लिए काम करें.

Delhi News: दिल्ली विधानसभा में मंगलवार (18 मार्च) को नवनिर्वाचित विधायकों के लिए दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया. आयोजन में दिल्ली के सभी सात सांसदों को आमंत्रित किया गया था.  

कार्यक्रम के दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विधायकों को संबोधित करते हुए कहा, "दिल्ली एक ऐसी राजधानी है जहां विभिन्न भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं की विविधता देखने को मिलती है. यहां के जनप्रतिनिधियों की यह जिम्मेदारी बनती है कि वे जनता की अपेक्षाओं को समझें और उनके विकास और सामाजिक कल्याण के लिए काम करें." उन्होंने जोर दिया कि विधायक केवल अपनी विधानसभा का ही प्रतिनिधित्व नहीं करते, बल्कि वे पूरे राज्य की जनता की आवाज होते हैं.

सुनने पर दिया जोर
उन्होंने सदन में प्रभावी बहस और चर्चाओं की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि विधायकों को एक अच्छे श्रोता की भूमिका निभानी चाहिए. जितना वे सुनेंगे, उतना ही बेहतर वे अपनी बात रख पाएंगे. उन्होंने सुझाव दिया कि चर्चा मुद्दों पर केंद्रित होनी चाहिए और तर्कसंगत होनी चाहिए.

मिलकर करेंगे काम- सीएम रेखा गुप्ता 
वहीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि विधानसभा में पक्ष और विपक्ष दोनों की उपस्थिति लोकतंत्र की ताकत को दर्शाती है. उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी विधायक सौहार्दपूर्ण तरीके से चर्चा करेंगे और दिल्ली के विकास के लिए मिलकर कार्य करेंगे

विधानसभा अध्यक्ष ने दी ये सलाह 
विधानसभा के वरिष्ठ सदस्य विजेंद्र गुप्ता ने नव-निर्वाचित विधायकों को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली विधानसभा का एक समृद्ध इतिहास रहा है, जो देश की अन्य विधानसभाओं की तुलना में अलग और विशेष है. उन्होंने विधायकों को सलाह दी कि वे अपनी व्यक्तिगत पहचान से ऊपर उठकर अपनी सार्वजनिक छवि को ध्यान में रखते हुए सदन में अपनी भूमिका निभाएं.

नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने क्या कहा?
इसके अलावा नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने अपने वक्तव्य में कहा कि दिल्ली विधानसभा में बैठना एक बड़ी जिम्मेदारी है. उन्होंने विजेंद्र गुप्ता के विचारों क समर्थन करते हुए कहा कि इतिहास में लाला लाजपत राय, मदन मोहन मालवीय, विठ्ठलभाई पटेल और जवाहरलाल नेहरू जैसे महान नेता भी इस प्रकार के सदनों का हिस्सा रहे हैं. हालांकि, उन समयों में निर्णय लेने की शक्ति सीमित थी.

ये भी पढ़ें

Delhi News: निगम सदन में 'मर्यादा' पर सियासी बवाल, BJP ने AAP को घेरा, लगाए ये आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP ने सरकार से कहा- न्यूट्रल जगह पर करेंगे बात, अब कपिल सिब्बल बोले, 'इतना घमंड केंद्र...'
CJP ने सरकार से कहा- न्यूट्रल जगह पर करेंगे बात, अब कपिल सिब्बल बोले, 'इतना घमंड केंद्र...'
Kanwar Yatra 2026: देहरादून एक्सप्रेसवे पर कांवड़ियों की एंट्री बैन, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
देहरादून एक्सप्रेसवे पर कांवड़ियों की एंट्री बैन, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
पूर्व IPS किरण बेदी ने बताया छात्र आंदोलन को डील करने का तरीका, वीडियो में समझाया पूरा प्रोसेस
पूर्व IPS किरण बेदी ने बताया छात्र आंदोलन को डील करने का तरीका, वीडियो में समझाया पूरा प्रोसेस
अरविंद केजरीवाल को दिल्ली पुलिस की दो टूक, 'गुमराह करने वाली जानकारी न फैलाएं'
अरविंद केजरीवाल को दिल्ली पुलिस की दो टूक, 'गुमराह करने वाली जानकारी न फैलाएं'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
छात्र आंदोलन पर सचिन तेंदुलकर ने तोड़ी चुप्पी, समर्थन में कही बड़ी बात; बोले- 'मेरे पिता...'
छात्र आंदोलन पर सचिन तेंदुलकर ने तोड़ी चुप्पी, समर्थन में कही बड़ी बात; बोले- 'मेरे पिता...'
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget