एक्सप्लोरर

Delhi News: निगम सदन में 'मर्यादा' पर सियासी बवाल, BJP ने AAP को घेरा, लगाए ये आरोप

Delhi News: नेता प्रतिपक्ष राजा इकबाल सिंह ने कहा कि बीजेपी के पार्षदों ने महापौर के आसन ग्रहण करने तक खड़े होकर गरिमा का सम्मान किया, जबकि आप के पार्षदों ने इसे नजरअंदाज कर दिया.

Delhi News: दिल्ली नगर निगम की आम सभा की बैठक में एक बार फिर हंगामा देखने को मिला. नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह ने आम आदमी पार्टी (आप) के पार्षदों पर सदन की मर्यादा को तार-तार करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि निगम एक्ट के तहत महेश कुमार महापौर बने, लेकिन जब वे सदन में पहुंचे, तो उनकी ही पार्टी के पार्षदों ने उनके सम्मान में खड़े होने की जहमत तक नहीं उठाई.

राजा इकबाल सिंह ने कहा, "बीजेपी के पार्षदों ने महापौर के आसन ग्रहण करने तक खड़े होकर गरिमा का सम्मान किया, जबकि आप के पार्षदों ने इसे नजरअंदाज कर दिया." उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि यह पहली बार नहीं है जब महापौर की मर्यादा को ठेस पहुंची हो. सत्ता पक्ष के पार्षद कई बार महापौर को निर्देशित करते नजर आए हैं, जिससे उनकी स्वतंत्रता प्रभावित होती है.

हंगामे के बीच पास हुए प्रस्ताव
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जब बीजेपी ने इस मुद्दे को सदन में उठाया, तो आप के पार्षदों ने माफी मांगने के बजाय शोर-शराबा शुरू कर दिया. इस बीच, बिना बहुमत के ही प्रस्ताव पास कर दिए गए, जिससे सदन की कार्यवाही पर सवाल खड़े हो गए हैं.

आप सरकार पर लगाए ये आरोप
राजा इकबाल सिंह ने कहा कि जब से आप निगम में सत्ता में आई है, तब से न तो रिहायशी इलाकों में विकास हो रहा है और न ही किसी महत्वपूर्ण योजना पर चर्चा की जा रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि आप के वरिष्ठ नेता जानबूझकर सदन की कार्यवाही में व्यवधान डालते हैं, ताकि विकास के मुद्दे पीछे छूट जाएं.

कौन सही, कौन गलत?
बताते चलें कि, दिल्ली नगर निगम में सत्ता और विपक्ष के बीच यह टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है. बीजेपी जहां आप पर भ्रष्टाचार और सदन की मर्यादा भंग करने के आरोप लगा रही है, वहीं आप का दावा है कि बीजेपी मुद्दों को भटकाने के लिए बेवजह हंगामा करती है. ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या सदन में हंगामे की राजनीति के बीच दिल्ली के विकास कार्य यूं ही अटके रहेंगे, या फिर कोई समाधान निकलेगा?

ये भी पढ़ें

AAP संगठन में बदलाव की तैयारी, गोवा से गुजरात, यूपी से पंजाब तक इन नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में कितनों दिनों तक बारिश की संभावना? पढ़ लें IMD का अपडेट
दिल्ली में कितनों दिनों तक बारिश की संभावना? पढ़ लें IMD का अपडेट
दिल्ली: मुंडका में ठगी का अनोखा खेल, नकली नोट देकर बुजुर्ग के गहने हड़पे
दिल्ली: मुंडका में ठगी का अनोखा खेल, नकली नोट देकर बुजुर्ग के गहने हड़पे

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget