एक्सप्लोरर

Amantullah Khan News: AAP विधायक अमानतुल्लाह खान का बड़ा दावा, 'ED के लोग मुझे गिरफ्तार करने पहुंचे हैं'

Amantullah Khan ED Raid: AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के घर सोमवार सुबह-सुबह ईडी की टीम पहुंच चुकी है. इसको लेकर उन्होंने कहा कि ईडी मुझे गिरफ्तार करने आई है. मुझे पर कई FIR दर्ज कराए गए हैं.

Amantullah Khan ED Raid News: दिल्ली के ओखला से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने सोशल मीडिया साइट 'एक्स' पर पोस्ट कर दावा किया है कि मेरे घर अभी ईडी के लोग मुझे गिरफ्तार करने के लिए पहुंचे हैं. इसके साथ ही 'आप' ने अमानतुल्लाह खान का 'एक्स' पर एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वे कह रहे हैं कि ईडी के लोग मेरे आवास पर सर्च वारंट के नाम पर मुझे अरेस्ट करने आए हैं. सर्च वारंट के नाम पर उनका उद्देश्य केवल मुझे गिरफ्तार करना है. मुझे ही नहीं मेरी पूरी पार्टी को तंग किया जा रहा है. उनका मकसद है केवल मुझे और मेरी पार्टी को तोड़ना है.

अमानतुल्लाह खान ने आगे कहा, "मैं वादा करता हूं कि जो भी मेरे काम अधूरे हैं वो मेरी टीम, मेरी सरकार करवाएगी. मुझे पूरा यकीन है कि पहले जैसे हमें कोर्ट से इंसाफ मिला है, वैसे ही फिर हमें इंसाफ मिलेगा. 2016 से यह मुकदमा चल रहा है, जिसमें CBI ने खुद कहा है कि किसी भी किस्म का कोई भी भ्रष्टाचार या लेन-देन नहीं हुआ है. मैं आप लोगों को यकीन दिलाता हूं कि मैंने ऐसा कुछ नहीं किया कि जिससे मैं शर्मिंदा रहूं."

वहीं ईडी के सूत्रों का दावा है कि टीम जब अमानतुल्लाह खान के घर पहुचीं तो उन्होंने दरवाजा नही खोला. ईडी के अधिकारी फ्लैट के बाहर बिल्डिंग की सीढ़ियों पर खड़े दिखाई दिए. वक्फ बोर्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच को लेकर ईडी की टीम अमानतुल्लाह खान के घर पहुंची है. हालांकि, बाद में ईडी के अधिकारियों ने अमानतुल्लाह खान से पूछताछ शुरू कर दी है.

ईडी की कार्रवाई पर AAP नेताओं ने बीजेपी को घेरा
अमानतुल्लाह खान पर ईडी की कार्रवाई को लेकर राज्यसभा सांसद संजय सिंह और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने केंद्र की बीजेपी सरकार को घेरा है. बता दें कि ईडी पहले भी AAP विधायक अमानतुल्लाह खान से कई राउंड पूछताछ कर चुकी है. बीते लगभग एक साल में अलग-अलग मामलों में आम आदमी पार्टी के कई नेता जेल भी जा चुके हैं. इसमें से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अभी जेल में ही हैं. वहीं मनीष सिसोदिया और संजय सिंह जमानत पर बाहर आ चुके हैं.

यह भी पढ़ें: Amanatullah khan News: अमानतुल्लाह खान के घर ED की रेड! मनीष सिसोदिया की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'तोड़ दो, जो टूटे और दबे...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
Xप्लेन: 2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बड़े बदलावों की पूरी तस्वीर
2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बदलावों की पूरी तस्वीर
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बिश्नोई गैंग पर FBI का बड़ा एक्शन, गैंगस्टर कमल के खिलाफ वारंट जारी
बिश्नोई गैंग पर FBI का बड़ा एक्शन, गैंगस्टर कमल के खिलाफ वारंट जारी
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Embed widget