एक्सप्लोरर

Delhi: फ्लाईओवर के नीचे बनेंगे ऑफिस, लाइब्रेरी और पार्किंग, PWD ने शुरू किया सर्वे का काम शुरू

फ्लाईओवरों के नीचे पार्किंग, ऑफिस, ईवी चार्जिंग स्टेशन इंडोर गेम्स के लिए खेल परिसर, गार्डन और लाईब्रेरी बनाने की योजना बनाई जा रही है.

Delhi News: दिल्ली सरकार इस वित्तीय वर्ष में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के काम पर अधिक फोकस कर रही है. इसके लिए राजधानी दिल्ली में जहां नए फ्लाईओवर के निर्माण के साथ पुराने फ्लाईओवर के विस्तार और मेंटेनेंस का काम हो रहा है तो वहीं दूसरी तरफ फ्लाईओवर के नीचे पड़े खाली जगहों को भी इस्तेमाल में लाए जाने की योजना पर काम किया जा रहा है.

इसके लिए फ्लाईओवरों के नीचे पार्किंग, ऑफिस, ईवी चार्जिंग स्टेशन इंडोर गेम्स के लिए खेल परिसर, गार्डन और लाईब्रेरी बनाने की योजना बनाई जा रही है. किस फ्लाईओवर के नीचे क्या बनाया जाएगा ये वहां उपलब्ध जगह के अनुसार तय किया जाएगा. लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने इसके लिए अपने सभी जोन के मुख्य इंजीनियरों को सर्वे कर रिपोर्ट देने को कहा है. सूत्र बताते हैं कि पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी के निर्देश पर यह कदम उठाया गया है. बता दें कि दिल्ली में वर्तमान में 102 फ्लाईओवर हैं.

अतिक्रमण हटाकर लाया जाएगा उपयोग में

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कई फ्लाईओवरों के नीचे उपलब्ध खाली जगहों पर अतिक्रमण पाया जा रहा है. कई सार्वजनिक भूमि पर बेघर लोगों द्वारा कब्जा कर लिया जाता है और उन्हें हटाना मुश्किल हो जाता है. इस योजना के तहत ऐसे सभी अतिक्रमण को हटाया जाएगा. कई इलाके में कहीं पार्किंग नहीं है. इसे देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि कुछ फ्लाईओवर के नीचे खाली पड़ी जमीन को पार्किंग के रूप में विकसित किया जाएगा.

फ्लाईओवरों के नीचे हरियाली बढ़ाने पर ध्यान

सूत्र बताते हैं कि अभी 2-3 फ़्लाईओवरों पर यह काम शुरू किया जाएगा. इसके बाद सभी फ्लाईओवरों को इसके दायरे में लाया जाएगा. योजना के तहत फ्लाईओवरों के नीचे हरियाली बढ़ाने पर भी ध्यान दिया जाएगा. कई किस्म की झाड़ियों, लताओं और पौधों की मदद से फ्लाईओवर के नीचे हरियाली बढ़ायी जाएगी. फ्लाईओवरों के बीच और किनारे के साथ दीवारों पर पौधे, झाड़ियां और  लताएं लगाई जाएंगी. ऐसे कई फ्लाईओवर हैं, जहां हरियाली कम है, जिसमें चिराग दिल्ली फ्लाईओवर आईआईटी फ्लाईओवर आदि शामिल हैं. हरियाली बढ़ाने के लिए बोगनविलिया, कनेर, क्लीएंड्रा व अन्य पौधे लगाने की योजना है. फ्लाईओवर के दीवारों पर मधुमालती की लता विकसित की जाएगी.

ये हैं राजधानी के प्रमुख फ्लाईओवर

वर्तमान में राजधानी दिल्ली में 102 फ्लाईओवर हैं, जिनमें शादीपुर फ्लाईओवर, तिलक नगर फ्लाईओवर, पंजाबी बाग क्लब फ्लाईओवर, राजा गार्डन फ्लाईओवर, कर्मपुरा फ्लाईओवर, आजादपुर फ्लाईओवर, ब्रिटानिया फ्लाईओवर, मुकुंदपुर फ्लाईओवर, आईपी फ्लाईओवर, वजीराबाद फ्लाईओवर, गीता कॉलोनी ब्रिज, गाजीपुर • फ्लाईओवर, शास्त्री पार्क फ्लाईओवर, अप्सरा बॉर्डर फ्लाईओवर, नंदनगरी फ्लाईओवर, आनंद विहार फ्लाईओवर, रानी झांसी फ्लाईओवर, मुनिरका फ्लाईओवर, बुराड़ी फ्लाईओवर, आरटीआर फ्लाईओवर, धौला कुंआर फ्लाईओवर, बिजवासन फ्लाईओवर, मूलचंद फ्लाईओवर, एम्स फ्लाईओवर, मोदी मिल फ्लाईओवर, आश्रम फ्लाईओवर, सराय काले खां फ्लाईओवर, लाजपत नगर फ्लाईओवर व ओखला फ्लाईओवर आदि शामिल हैं.

ये भी पढ़ें:- दिल्ली-नोएडा एयरपोर्ट के बीच कनेक्टिविटी होगी आसान, शुरू हो सकता है मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण!

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Census: दिल्ली में जनगणना ड्यूटी का दबाव! सरकारी शिक्षक ने की आत्महत्या की कोशिश, परिवार ने लगाए आरोप
दिल्ली में जनगणना ड्यूटी का दबाव! सरकारी शिक्षक ने की आत्महत्या की कोशिश, परिवार ने लगाए आरोप
दिल्ली: दिन में पढ़ाता था गणित, रात में करता था रेकी, गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़ा टीचर गिरफ्तार
दिल्ली: दिन में पढ़ाता था गणित, रात में करता था रेकी, गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़ा टीचर गिरफ्तार
भ्रष्टाचार केस में चित्रा रामकृष्णा को राहत नहीं, हाई कोर्ट बोला- ट्रायल का सामना करना होगा
भ्रष्टाचार केस में चित्रा रामकृष्णा को राहत नहीं, हाई कोर्ट बोला- ट्रायल का सामना करना होगा
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget