एक्सप्लोरर

Noida Twin Tower: ट्विन टावर का मलबा उठाने का काम रुका, मशीनें शांत, मजदूर नदारद, जानें वजह

Noida News: नोएडा के सुपरटेक ट्विन टावर को 28 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सुरक्षित तरीके से ब्लास्ट करके गिरा दिया गया था. ब्लास्ट के बाद यहां पर करीब 80 हजार टन अनुमानित मलबा निकला था.

Noida Twin Tower Debris: नोएडा के सेक्टर 93 ए स्थित ट्विन टावर के मलवा हटाने के काम नवंबर में प्रदूषण बढ़ने से प्रभावित हुआ है और यहां पर मलबा हटाने को रोक दिया गया है.  ग्रैप लागू होने के बाद भी शहर की आबोहवा लगातार बेहद खराब बनी हुई है. एनजीटी के मानकों के अनुसार प्राधिकरण क्षेत्र में निर्माण कार्य पर रोक लगा दी गई है और यहां काम कर रहे 235 मजदूरों को छुट्टी दे दी गई है. यह काम कब शुरू होगा अभी इसकी कोई जानकारी कोई भी अधिकारी देने को तैयार नहीं है. 

मजदूर नदारद आ रहे हैं नजर 

ट्विन टावर के मलबे को ग्रीन नेट से ढक दिया गया है ताकि धूल न उडे, मशीनें शांत खड़ी है, और यहां काम करने वाले मजदूर नदारद नजर आ रहे हैं. क्योंकि यहां पर मलबा हटाने के काम को पूरी तरह से रोक दिया गया है. मलबे से निकाले स्कैप को कुछ मजदूर जरूर ट्रक में भर रहे हैं ताकि इन्हें हटाया जा सके लेकिन मलबे का तोड़ने और उसे हटाने का काम पर पूरी तरह से बंद है.

ब्लास्ट करके गिराया था ट्विन टावर

नोएडा सेक्टर-93 ए में बने सुपरटेक ट्विन टावर को 28 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सुरक्षित तरीके से ब्लास्ट करके गिरा दिया गया था. जिसमें करीब 80 हजार टन अनुमानित मलबा निकला था और यहां से मलबा हटाने के लिए एडिफिस इंजीनियरिंग को तीन महीने का समय दिया गया है. इसमें 15 दिन का समय अथॉरिटी से एनओसी न मिल पाने के कारण यूं ही बर्बाद हो गया था, अब नवंबर में प्रदूषण बढ़ने से जो अड़चन आ रही है. इससे यहां से मलबा जल्द साफ होने की उम्मीद कम ही जा रही है. 

NGT के मानकों के अनुसार नहीं हट रहा है मलवा 

ट्विन टावर के मलबे को हटाने के काम की देखरेख कर रहे सुपरवाइजर रोहित कुमार बताते हैं कि ग्रैप लागू होने के बाद एनजीटी के मानकों के अनुसार मलवा हटाने को रोक दिया गया था. काम बंद होने कारण मजदूरों को वेतन देना काफी मुश्किल हो रहा है, इसलिए उन्हें छुट्टी दे दी गई. अब तक इस साइट से 25 ट्रक लगभग 510 किलो लोहे का स्कैप हटाया जा चुका है, जबकि 5340 टन कंक्रीट और मलबा उनसे लाद कर हटाया गया है. उनका कहना है कि अगला आदेश आने के बाद काम को चालू किया जाएगा.

हवा जहरीली होने से सांस रोगियों की बढ़ रही परेशानी

ट्विन टावर की साइट पर लगाई गई पुलिस की व्यवस्था भी हटा दी गई है लेकिन दोनों तरफ बैरिकेडिंग लगाकर लोगों की आवाजाही पर रोक लगाया गया है. यहां पर एडिसिफ कंपनी के सुरक्षा कर्मी व्यवस्था को देख रहे हैं. वहीं रेजिडेंट्स चाहते हैं कि जल्द से जल्द यहां से मलबा हटे तो वह राहत की सांस लें. उनका कहना है कि मलबे को ठीक तरीके से ढका नहीं गया है नियमित पानी का छिड़काव न होने के प्रदूषण की समस्या बनी हुई है. जरा सी हवा चलने पर आसपास के टावरों में लोगों को धूल की वजह से दिक्कत हो रही है. हवा जहरीली होने से सांस रोगियों की परेशानी बढ़ती जा रही है.

Delhi: बीजेपी के आरोपों पर सीएम अरविंद केजरीवाल का पलटवार, कहा- मैं आतंकी या भ्रष्ट तो गिरफ्तार करो ना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Jantar Mantar Protest Live: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होगा या नहीं? कल दोपहर तक साफ हो जाएगी तस्वीर!
Live: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होगा या नहीं? कल दोपहर तक साफ हो जाएगी तस्वीर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर सीएम रेखा गुप्ता का पहला बयान, जानें क्या कहा?
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर सीएम रेखा गुप्ता का पहला बयान, जानें क्या कहा?
DU के प्रोफेसर्स नहीं बन सकते प्रोटेस्ट का हिस्सा, एडवाइजरी पर भड़के दीपेंदर हुड्डा, बोले- 'शर्म आनी चाहिए'
DU के प्रोफेसर्स नहीं बन सकते प्रोटेस्ट का हिस्सा, एडवाइजरी पर भड़के दीपेंदर हुड्डा, बोले- 'शर्म आनी चाहिए'

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP Jantar Mantar Protest Live: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होगा या नहीं? कल दोपहर तक साफ हो जाएगी तस्वीर!
Live: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होगा या नहीं? कल दोपहर तक साफ हो जाएगी तस्वीर!
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
ISRO दे रहा स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप का मौका, जानें कौन सकता है अप्लाई? 
ISRO दे रहा स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप का मौका, जानें कौन सकता है अप्लाई? 
Embed widget