एक्सप्लोरर

Noida: ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1 महीने में काटे 1.77 लाख गाड़ियों के चालान

Noida Traffic Police: नोएडा ट्रैफिक पुलिस द्वारा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर लगातार कार्रवाई की जा रही है. बीते 45 दिन में नोएडा व अन्य क्षेत्रों में 1.77 लाख गाड़ियों का चालान किया गया है.

Noida News: गौतमबुद्ध नगर ट्रैफिक पुलिस द्वारा बीते हफ्ते से नोएडा व अन्य क्षेत्रों में चलाए जा रहे ट्रैफिक जागरूकता अभियान में लोगों को सड़क दुर्घटनाओं से सतर्क रहने की अपील की जा रही है. इसके बावजूद लोगों की लापरवाही से नोएडा ग्रेटर नोएडा व अन्य एनसीआर रीजन में सड़क दुर्घटना कम होने पर कोई खास प्रभाव नहीं दिखा जा रहा है. इसी बीच ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी एक आंकड़ा काफी हैरान करने वाला है. जहां एक तरफ नोएडा ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई के बावजूद स्टंट बाज अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहे हैं वही बीते अप्रैल और मई महीने की 15 तारीख तक 1.77 लाख से अधिक गाड़ियों का चालान जनपद में हो चुका है.

डीसीपी ट्रैफिक अनिल यादव ने एबीपी लाइव से बातचीत के दौरान बताया कि सिर्फ अप्रैल महीने में ही नोएडा में 1 लाख 11 हजार वाहनों का चालान कटा है, और मई महीने की 15 तारीख तक 66465 गाड़ियों का चालान कटा है यानी अकेले अप्रैल और मई महीने में 1.77 हजार से अधिक गाड़ियों का ट्रैफिक पुलिस द्वारा चालान काटा गया है. जिसमें लगातार नियमों का उल्लंघन करने पर कई गाड़ियों को सीज भी किया गया इसके अलावा वाहन चालकों के लाइसेंस को भी रद्द कर दिया गया है. कार्रवाई हुए इन वाहनों में कमर्शियल, निजी वाहन, ट्रक फोर व्हीलर, ई-रिक्शा , दोपहिया सभी शामिल है. इसके अलावा डीसीपी ट्रैफिक ने यह भी कहा कि - नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, हमारी भी वाहन चालकों और आम लोगों से अपील है कि सड़क दुर्घटना के प्रति बेहद सतर्क रहें और सभी ट्रैफिक नियमों का गंभीरता से पालन करें .

सुधर जाएं स्टंटबाज

 स्टंट बाजों को विशेष हिदायत देते हुए डीसीपी ट्रैफिक अनिल यादव ने कहा कि - यह बेहद गैर जिम्मेदाराना हरकत है इससे दूसरे लोग भी दुर्घटनाग्रस्त हो सकते हैं, हमारी ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. यातायात नियमों का पालन करना आवश्यक है, सड़कों पर ऐसी अराजकता को कभी स्वीकार नहीं किया जा सकता. हमारी सभी लोगों से अपील है कि सड़कों पर वाहन चलाते समय यातायात के सभी नियमों का पालन करें जिससे अपनी सुरक्षा को बनाए रखने के साथ-साथ समाज के प्रति नैतिक जिम्मेदारी का भी निर्वहन हो सके.

यह भी पढ़ें:  Delhi Politics: अजय माकन की नसीहत, अधिकारियों से दुर्व्यवहार के बजाय ‘शीला दीक्षित मॉडल’ पर अमल करें दिल्ली के CM

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली SIR में 30% वोटरों के नाम पर संकट! 17 अगस्त तक करना होगा ये जरूरी काम
दिल्ली SIR में 30% वोटरों के नाम पर संकट! 17 अगस्त तक करना होगा ये जरूरी काम
दिल्ली में महिलाओं को राहत, पिंक टिकट के साथ इस तारीख तक कर सकेंगी फ्री सफर
दिल्ली में महिलाओं को राहत, पिंक टिकट के साथ इस तारीख तक कर सकेंगी फ्री सफर
वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर बीजेपी का निशाना, हर्ष मल्होत्रा बोले- 'राष्ट्रीय गीत...'
वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर बीजेपी का निशाना, हर्ष मल्होत्रा बोले- 'राष्ट्रीय गीत...'
'विकसित भारत 2047' में दिल्ली निभाएगी बड़ी भूमिका, CM रेखा गुप्ता ने बताया विजन
'विकसित भारत 2047' में दिल्ली निभाएगी बड़ी भूमिका, CM रेखा गुप्ता ने बताया विजन

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Embed widget