एक्सप्लोरर

Noida Twin Tower Demolition: ट्विन टॉवर विध्वंस के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बनाया प्लान, एंबुलेंस तैयार, अस्पतालों में बनाए गए सेफ हाउस

Noida Twin Tower: गौतम बुद्ध नगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनील शर्मा ने टावर के आसपास इमरजेंसी से निपटने के लिए 6 एंबुलेंस तैयार करने के निर्देश दिए हैं.

Supertech Twin Towers Demolition: ट्विन टावर को गिराने की तारीख बिल्कुल नजदीक आ गई है. 28 अगस्त को नोएडा (Noida) के सेक्टर 93ए में बने सुपरटेक ट्विन टावर को गिराया जाएगा. यह ट्विन टावर एमराल्ड कोर्ट हाउसिंग सोसाइटी में अवैध तरीके से बनाया गया था. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने साल 2021 के अगस्त महीने में इसे गिराने का आदेश दिया था. ट्विन टावर को गिराने से पहले इंजीनियर्स विशेषज्ञों की टीम ने इसे गिराने के लिए काफी काम किया है. इसी हफ्ते टावर में विस्फोटक लगाने का काम पूरा हुआ है. प्रशासन की तरफ से भी लगातार इस पर निगरानी रखी जा रही है. एक ओर जहां टावर गिराने से पहले प्रशासन एक्टिव मोड में है. वहीं पुलिस भी अपने काम में जुटी हुई है. वहीं अब स्वास्थ्य विभाग भी एक्टिव हो गया है. इसकी वजह से गौतम बुद्ध नगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनील शर्मा ने टावर के आसपास इमरजेंसी से निपटने के लिए 6 एंबुलेंस तैयार करने के निर्देश दिए हैं.

इन हॉस्पिटल में बना सेफ हाउस
बता दें जब ट्विन टावर को गिराया जाएगा इस मौके पर बड़ी तादाद में पुलिसकर्मी शहर की ओर ट्विन टावर के आसपास एक किलोमीटर का घेरा बनाकर लॉ एंड ऑर्डर कि सुरक्षा करेंगे. वहीं आम लोगों को ट्विन टावर के आसपास बनी सड़कों पर एंट्री भी नहीं दी जाएगी. इतना ही नहीं शहर में जगह-जगह डाइवर्जन किया गया है और 5 सड़कों को पूरी तरह बंद भी किया गया है. इस मौके पर जिले के सीएमओ डॉक्टर सुनील शर्मा ने बताया कि ट्विन टावर के ब्लास्ट वाले दिन स्वास्थ्य महकमा भी मौके पर मौजूद रहेगा. शहर के बड़े-बड़े अस्पतालों में सेफ हाउस बनाए जाएंगे. उन्होंने बताया की जेपी अस्पताल, यथार्थ अस्पताल और जिला अस्पताल में यह सेफहाउस तैयार किए गए हैं. एंबुलेंस व्यवस्था की जिम्मेदारी को डॉ जयास लाल को दी गई है, और जेपी अस्पताल की जिम्मेदारी नोडल अधिकारी डॉ चंदा को दी गई है, डॉ भारत भूषण  फेलिक्स अस्पताल में रहेंगे और यथार्थ अस्पताल की जिम्मेदारी नोडल अधिकारी डॉ रीता संभालेंगी. 

फेलिक्स अस्पताल में होगा इलाज
एमराल्ड कोर्ट के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष उदय भान सिंह तेवतिया ने एबीपी न्यूज को बताया कि ट्विन टावर के विस्फोट से पहले यानी 28 अगस्त को  एमराल्ड कोर्ट में बनी दोनों सोसाइटी के लोगों को सुबह 7:00 बजे अपना घरों को खाली करना होगा. सोसाइटी के हजारों लोग सुबह-सुबह सोसाइटी से बाहर चले जाएंगे और शाम तक जब विस्फोट की पूरी प्रक्रिया खत्म हो जाएगी, उसके बाद वापस लौटेंगे. इस दौरान जिन लोगों की मेडिकल कंडीशन ठीक नही है या जो उपचार करवा रहे है उनको फेलिक्स अस्पताल में रखा जाएगा. उन्होंने बताया अस्पताल ने खुद लोगों कि मदद करने की बात कही है इस दौरान लोगों से बेड चार्ज के साथ इलाज के पैसे भी नहीं लिए जाएंगे.

आसपास के एरिया को नो फ्लाई जोन घोषित किया गया
ट्विन टावर को गिराने की तैयारियों का काम पूरा हो चुका है और कुछ ही घंटों में टावर को गिरा दिया जाएगा, टावर को गिराने से पहले नोएडा प्राधिकरण, ट्राफिक विभाग, पुलिस विभाग, प्रशासनिक अधिकारी नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स, फायर डिपार्टमेंट के बीच भी बैठकों का दौर जारी है. ट्विन टावर के आसपास रहने वाले लोगों के लिए भी गाइडलाइंस जारी हो गई है. जहां कुछ लोगों को अपने घरों को खाली करना होगा वहीं जो लोग आसपास की सोसाइटी में रहते है उन लोगों को अपनी छतों और बालकनी पर जाने कि इजाजत नहीं होगी. वहीं 31 अगस्त तक ट्विन टावर के आसपास के एरिया को नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है और कोई भी अगर इसका उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा.

यह भी पढ़ें:

दिल्ली में AAP-BJP में तनातनी के बीच आज विधानसभा का विशेष सत्र, हंगामेदार रहने के आसार

Indian Railways: रेल यात्री कृपया ध्यान दें, हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर निर्माण कार्य के चलते 28 अगस्त को ये चार ट्रेनें रहेंगी कैंसिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
दिल्ली को 'कूड़े से आजादी' अभियान आज से, 2 अक्टूबर तक चलेगी ड्राइव
दिल्ली को 'कूड़े से आजादी' अभियान आज से, 2 अक्टूबर तक चलेगी ड्राइव

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget