एक्सप्लोरर

Noida Twin Tower Demolition: ट्विन टावर के विध्वंस को लेकर दिशा-निर्देश जारी, गिराने वाली कंपनी के इंजीनियर ने दी ये बड़ी जानकारी

Noida Supertech Twin Tower Demolition: जिगर छेड़ा ने कहा है कि नोएडा अथॉरिटी ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं. आस-पास के लोगों का डर स्वाभाविक है, लेकिन हमने उसके लिए सारी सावधानियां बरती हैं.

Noida Supertech Twin Tower Demolition Rumors: नोएडा (Noida) में सुपरटेक ट्विन टावर (Supertech Twin Tower) को गिराने की तैयारी लगभग पूरी होने वाली है. 28 अगस्त की दोपहर 2:30 बजे सुपरटेक ट्विन टावर को गिरा दिया जाएगा. इसे लेकर कई तरह की अफवाहें भी चल रही हैं. इस बीच सुपरटेक ट्विन टावर को गिराने में लगी एडिफिस कंपनी (Edifice Company) के इंजीनियर जिगर छेड़ा का बयान सामने आया है. जिगर छेड़ा (Jigar Chheda) ने कहा है कि, "नोएडा अथॉरिटी ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं. आस-पास के लोगों का डर स्वाभाविक है, लेकिन हमने उसके लिए सारी सावधानियां बरती हैं." 

उन्होंने कहा, "हम उनको बस यही बोलना चाहेंगे कि दुनिया की सबसे अच्छी टीम काम कर रही है और सब चीज अच्छे से होगी. गैल की पाइपलाइन जमीन से तीन मीटर अंदर है और वह चार रिक्टर स्केल वाले भूकंप को सह सकती है, लेकिन फिर भी हमने सावधानी के लिए जमीन पर प्लेट्स लगा दी हैं. इसकी वजह से गैल की पाइपलाइन को कोई नुकसान नहीं आएगा." जिगर छेड़ा ने कहा कि नोएडा अथॉरिटी ने आस-पास के लोगों के लिए गाइडलाइंस जारी की है. वे इस बारे में बहुत स्पष्ट हैं कि निवासियों और नोएडा प्राधिकरण को क्या करना है. सब कुछ बिलकुल साफ है. उन्हें पहले ही बता दिया गया है कि उन्हें कब खाली करना है और कब वापस आना है और क्या सावधानियां बरती जा रही हैं.

ये भी पढ़ें- Watch: सुपरटेक ट्विन टावर से पहले ढहाई गई है अबु धाबी की ये 165 मीटर ऊंची इमारत, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

12 सेकंड में गिर जाएगा सुपरटेक ट्विन टावर

जिगर छेड़ा ने कहा कि सुपरटेक ट्विन टावर को गिराने के बाद एक बार फिर निरीक्षण किया जाएगा. नोएडा प्राधिकरण अपनी मशीनों और लोगों को धूल साफ करने के लिए लगा सकती है, जिसके बाद आम जनता अंदर आ सकती है. उन्होंने बताया कि सुपरटेक ट्विन टावर को 12 सेकंड के भीतर गिराया जाएगा. गौरतलब है कि सुपरटेक ट्विन टावर के विध्वंस को लेकर अब कोई संशय नहीं है. सुपरटेक ट्विन टावर के स्ट्रक्चरल ऑडिट रिपोर्ट पर सीबीआरआई ने क्लीयरेंस दे दी है.

ये भी पढ़ें- Supertech Twin Towers Demolition: कल गिरेगी 'भ्रष्टाचार की इमारत', जानें कैसे हटाया जाएगा 28,000 टन मलबा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: नमो यमुना क्रूज सफारी पर AAP का निशाना, सौरभ भारद्वाज क्या बोले?
दिल्ली: नमो यमुना क्रूज सफारी पर AAP का निशाना, सौरभ भारद्वाज क्या बोले?
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
दिल्ली में आज मौसम रहेगा साफ, AQI मध्यम श्रेणी में, जानें ताजा अपडेट
दिल्ली में आज मौसम रहेगा साफ, AQI मध्यम श्रेणी में, जानें ताजा अपडेट

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget