एक्सप्लोरर

Noida Property Registry Rate: नोएडा में प्रॉपर्टी रजिस्ट्री के लिए अब देने होंगे ज्यादा पैसे, जानें क्यों? 

Noida Property Rate: नोएडा निबंधन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक आने वाले एक-दो दिन में नई दरें लागू कर दी जाएंगी. 

Delhi News: अगर आप नोएडा और ग्रेटर नोएडा में प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो अब आपको प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे. रजिस्ट्री की नई दरें एक-दो दिन में लागू हो जाएगी, जिसके बाद प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री महंगी हो जाएगी. पिछले सप्ताह नोएडा-ग्रेनो प्राधिकरण ने आवंटन दरों में बढ़ोतरी की भी घोषणा की थी. अब निबंधन विभाग ने सर्किल रेट में बढ़ोतरी की तैयारी शुरू कर दी है. ऐसे में संपत्ति खरीदने वालों को दोहरे आर्थिक बोझ का सामना करना पड़ेगा.

दरअसल, गौतमबुद्धनगर में नए सर्किल रेट को अंतिम रूप दिया जा रहा है. जल्दी ही नई सूची वेबसाइट पर अपलोड कर कार्यालय में चिपका दी जाएंगी. बता दें कि प्राधिकरण जिस दर पर जमीन बेचता है, वह आवंटन रेट कहलाता है, जबकि जिस दाम पर प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री होती है उसे सर्किल रेट कहा जाता है.

आवंटन दर पर होगी प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री

निबंधन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आने वाले एक-दो दिन में नई दरें लागू कर दी जाएंगी. अब प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण की आवंटन दर पर होगी. अगर किसी प्रॉपर्टी का लेन-देन आवंटन रेट से अधिक पर होता है तो उस पर ही रजिस्ट्री होगी. यही सर्किल रेट कहलाएगा. अधिकारियों ने बताया कि नोएडा-ग्रेनो प्राधिकरण ने अपनी संपत्तियों के आवंटन रेट में 15 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की है, ऐसे में वही रेट रजिस्ट्री कराते समय मान्य होंगे. अभी तक निबंधन विभाग में 8 अगस्त 2019 से लागू हुए सर्किल रेट या कुछ मामलों में प्राधिकरण की आवंटन दरों के हिसाब से प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री हो रही थी, लेकिन अब पूरी तरह आवंटन रेट पर ही खरीदारों को स्टाम्प देना होगा.

गांव में रजिस्ट्री पुराने रेट पर

नोएडा सेक्टरों की संपत्ति लीज होल्ड है. जबकि गांव की प्रॉपटी फ्री होल्ड है. प्राधिकरण गांवों की जमीन के आवंटन रेट तय नहीं करता है. अधिकारियों का कहना है कि फ्री होल्ड जमीन की रजिस्ट्री अभी पुराने रेट पर ही होगी.

यह भी पढ़ें:  Delhi Jal Board: दिल्ली में 12 घंटे में होगा पानी और सीवर समस्या का समाधान- सोमनाथ भारती

 

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget