एक्सप्लोरर

Noida News: नोएडा के मंदिर से निकलने वाले फूल-पत्तियों से बनेगी अगरबत्ती, गाड़ियां कलेक्ट करेंगी फ्लोरल वेस्ट

Noida Incense Stick: नोएडा के मंदिरों से निकलने वाले फूल-पत्तियों से अब अगरबत्ती बनेगी. इसके लिए गाड़ियां फ्लोरल वेस्ट सीधे मंदिरों से कलेक्ट करेंगी और इस फ्लोरल वेस्ट से खाद्य और अगरबत्ती बनाई जाएगी.

Noida Incense Stick Made Floral Waste: अक्सर लोगों के मन में ये सवाल होता है कि मंदिर से जो फूल और पत्तियां निकलती है उनका होता क्या है. अब नोएडा में रहने वाले लोगों के पास इस सवाल का जवाब होगा क्योंकि अब शहर में मंदिर से निकलने वाले फ्लोरल वेस्ट से अगरबत्ती और खाद्य बनाया जाएगा. दरअसल शहर में लगातार मंदिर कमिटी भी इसकी मांग कर रहा था जिसके बाद अब नोएडा प्राधिकरण शहर के मंदिरों से निकने वाले फूल, फल, पत्ते वगेरह को कूड़े में फेंकने की जगह इन्हें इकट्ठा करेगा जिसके बाद इन फूलों से खाद्य और अगरबत्ती बनाई जाएगी.

फ्लोरल वेस्ट उठाने वाली गाड़ी की हुई शुरुआत

नोएडा प्राधिकरण ने फ्लोरल वेस्ट उठाने वाली गाड़ियों को भी आज से हरी झंडी दिखा दी है. प्राधिकरण की सीईओ ऋतु माहेश्वरी फ्लोरल वेस्ट उठाने वाले वाहनों को हरी झड़ी दिखाई. अब ये गाड़ियां शहर के 34 मंदिरों से रोजाना फूल और पूजा सामग्री इकठ्ठा कर के लाया करेंगी. इन सभी चीजों को नारी निकेतन भेज जाएगा, वहां फ्लोरल वेस्ट से खाद्य और अगरबत्ती बनाई जाएगी.

दरअसल शहर में मंदिरों में बड़ी मात्रा में फूल कर पूजा से जुड़ी सामग्री चढ़ाई जाती है, इससे रोजाना भारी मात्रा में  फ्लोरल वेस्ट निकलता है. ऐसे में मंदिरों के लिए परेशानी यह होती है कि अगले दिन उस फूल का करना क्या है. अब प्राधिकरण के इंतजाम के बाद इसको नारी निकेतन भेजा जाएगा. प्राधिकरण के अधिकारियों की मानें तो शहर के 34 मंदिरों की लिस्ट तैयार कर ली गई है कहां से रोजाना फ्लोरल वेस्ट इकठ्ठा किया जाएगा.

Delhi News: 'काले कारनामे वाले लोग काले कपड़े पहन कर घूम रहे', कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले राजीव प्रताप रूडी

नोएडा के इन मंदिरों से इकट्ठा होगा फ्लोरल वेस्ट

श्री लाल मंदिर, सेक्टर-2, शिव मंदिर, सेक्टर-3, ओम शिव मंदिर, दुर्गा श्री हनुमान मंदिर, श्री साईं बाबा मंदिर, नयाबांस, शिव शक्ति मंदिर  सीता राम मंदिर, नयाबांस, सेक्टर-15. श्री सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर-17 हनुमान मंदिर सेक्टर-20, शिव मंदिर सेक्टर-23 शिव शक्ति मंदिर सेक्टर-25 , श्री हनुमान मंदिर, सेक्टर-26 ,श्री शिव नारायण सनातन धर्म मंदिर सेक्टर-30, श्री राधा कृष्ण मंदिर, श्री हनुमान मंदिर, सेक्टर-31 , शिव शक्ति मंदिर,  श्री सनातन शिव मंदिर, सेक्टर-34 श्री हनुमान मंदिर सेक्टर-35, श्री राम मंदिर, सेक्टर-36 , प्राचीन शनि धाम मंदिर, सेक्टर-40, श्री सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर-37 ,प्राचीन शिव काली मंदिर, सेक्टर-41 प्राचीन शक्ति मंदिर, सेक्टर-42, भूमि माता मंदिर,  शिव मंदिर छलेरा, श्री प्राचीन शनि मंदिर, सेक्टर-44. श्री सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर-50 प्राचीन शिव मंदिर, सेक्टर-50 माता रानी मंदिर, सेक्टर-51 प्राचीन मां मंदिर, महा शक्ति धाम मंदिर, सेक्टर-52 , शिव शक्ति दुर्गा मंदिर,  माँ भगवती दुर्गा मंदिर, सेक्टर-53 और संस्कृति सेवा समिति मंदिर, सेक्टर-92.

Delhi News: तिरंगा अभियान पर CM केजरीवाल की अपील- '14 अगस्त को शाम पांच बजे झंडे के साथ राष्ट्रगान गाएं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP आंदोलन: छह X हैंडल को दिल्ली पुलिस का नोटिस, FIR भी दर्ज
CJP आंदोलन: छह X हैंडल को दिल्ली पुलिस का नोटिस, FIR भी दर्ज
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उन्हें तो...'
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उन्हें तो...'
शुगर-फ्री से खतरा! स्वीटनर पर दिल्ली हाईकोर्ट का नोटिस
शुगर-फ्री से खतरा! स्वीटनर पर दिल्ली हाईकोर्ट का नोटिस
सत्यम पंडित हो गिरफ्तार, सौरभ भारद्वाज ने दी लिखित शिकायत
सत्यम पंडित हो गिरफ्तार, सौरभ भारद्वाज ने दी लिखित शिकायत

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget