एक्सप्लोरर

Noida Times Square: सेक्टर-18 में बनने वाले 'टाइम्स स्क्वायर' का साइज हुआ छोटा, जानिए- कब और कैसे देख पाएंगे नोएडा में न्यू यॉर्क की झलक

Noida News: नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-18 में 6,500 स्क्वायर फीट के बनने वाले टाइम्स स्क्वायर का साइज छोटा करने का फैसला किया है. अब इसे 2500 स्क्वायर फीट में बनाने का फैसला लिया गया है.

Noida News: नोएडा सेक्टर-18 में नोएडा प्राधिकरण ने कुछ महीनों पहले न्यूयॉर्क के तर्ज पर टाइम्स स्कवायर बनाने का फैसला लिया था. प्रधिकरण अपने फैसले में अब कुछ बदलाव कर रहा है. यानी पहले जहां इस टाइम्स स्क्वायर को 6,500 स्क्वायर फीट में बनाया जाना था. वहीं अब इसे छोटे आकार में बनाया जाएगा. अब इसे 2500 स्क्वायर फीट में बनाने का फैसला लिया गया है. दरअसल इससे पहले जब नोएडा प्राधिकरण ने टाइम्स स्क्वायर के लिए टेंडर जारी किए तो कोई कंपनी इसे बनाने के लिए सामने नहीं आई जिसको देखते हुए प्राधिकरण अब नई शर्तों के हिसाब से नया टेंडर जल्द ही जारी करने वाला है.

एक साल में बनकर होगा तैयार
नोएडा प्राधिकरण ने नोएडा के कनॉट प्लेस कहे जाने वाले सेक्टर-18 में टाइम्स स्क्वायर बनाने का फैसला लिया था क्योंकि सेक्टर-18 में नामचीन ब्रांडेड शोरूम है. साथ में होटल, रेस्टोरेंट, माल ये सब भी है. वहीं टाइम्स स्क्वायर के बारे में प्राधिकरण ने जानकारी देते हुए बताया कि नोएडा का टाइम्स स्कवायर दिखने में न्यू यॉर्क जैसा होगा जिसके बीच में स्क्रीन पर विज्ञापन चला करेंगें और चारों तरफ जगमगाती लाइटें लगी होंगी. यहां बच्चों के लिए एलईडी लाइट वाली गेम्स होंगी. साथ ही क्रोमा वॉल भी बनाए जाएंगे. अगर इसका टेंडर कोई कंपनी ले लेती है तो इसका काम शुरू होने के बाद यह साल भर में तैयार हो जाएगा. इसको बनाने में करीब तीन करोड़ रुपये का खर्चा होगा. 

नोएडा का शो विंडो 
दरअसल नोएडा के सेक्टर-18 को नोएडा का मिनी कनॉट प्लेस कहा जाता है. इसे नोएडा का शो विंडो भी कहते है, क्योंकि यहां एक साथ सब कुछ मौजूद है. जैसे बड़े-बड़े ब्रांडेड शो रूम, नाम चीन कंपनियों के मॉल, होटल, रेस्टोरेंट, बैंक और कई सारे ऑफिस हैं. रोजाना न जाने कितने लोग यहां घूमने और खरीदारी करने आते है. इसलिए इस जगह को देखते हुए और सेक्टर-18  को और ज्यादा खूबसूरत बनाने के लिए प्राधिकरण यहां टाइम्स स्कवायर बनाना चाहती है.

बीओटी के आधार पर बनेगा टाइम्स स्क्वायर
नोएडा प्राधिकरण के डीजीएम आरपी सिंह के मुताबिक टाइम्स स्क्वायर को बीओटी के आधार पर बनाया जाएगा मतलब जो कंपनी इसे बनाएगी वहीं इसका खर्च उठाएगी. प्राधिकरण उसमें पैसे नहीं देगी. इसके बदले वो कंपनी अपने विज्ञापन का इस्तेमाल कर सकती है. डीजीएम ने बताया कि अब टाइम्स स्क्वायर के साइज को छोटा किया जा रहा है. इसके लिए 5 बार टेंडर जारी किए गए लेकिन किसी कंपनी ने अभी तक इसमें रुचि नहीं ली. वहीं उन्होंने बताया कि टाइम्स स्क्वायर में  172 लोगों के बैठने की क्षमता होगी साथ में 100 से ज्यादा लोग खड़े भी हो सकते है.

यह भी पढ़ें:

Delhi High Court: उपराज्यपाल को सलाह देने वाली याचिका पर सुनवाई से HC का इनकार, कहा- 'हम अपनी हद जानते हैं'

School Bus Fire Video: दिल्ली में स्कूल बस में लगी आग, पास खड़ी गाड़ियों को भी चपेट में लिया, देखें खौफनाक वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में पतंग उड़ाने वालों को DMRC की चेतावनी, कहा- 'मेट्रो लाइन के नजदीक...'
दिल्ली में पतंग उड़ाने वालों को DMRC की चेतावनी, कहा- 'मेट्रो लाइन के नजदीक...'
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान
पूर्व पीएम के पोते प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े विवाद पर किरण बेदी भड़कीं, पूछे 2 जरूरी सवाल
पूर्व पीएम के पोते प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े विवाद पर किरण बेदी भड़कीं, पूछे 2 जरूरी सवाल

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget