एक्सप्लोरर

दिल्ली में राजेंद्र नगर हादसे के बाद नोएडा प्रशासन सख्त, एक कोचिंग सेंटर और 2 बेसमेंट सील

Noida News: दिल्ली की घटना के बाद नोएडा के कोचिंग सेंटर की जांच की जा रही है. मंगलवार को चार कोचिंग सेंटर में टीम पहुंची और एक कोचिंग को पूरी तरह से और दो अन्य के बेसमेंट को सील किया गया.

Noida Latest News: उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिला प्रशासन की एक संयुक्त टीम ने बिना पंजीकरण संचालित किए जा रहे एक कोचिंग सेंटर को मंगलवार (29 जुलाई) को सील कर दिया. जबकि दो अन्य के बेसमेंट को सील कर दिया गया है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. प्रशासन ने बताया कि दिल्ली के राव आईएएस स्टडी सर्कल की इमारत के बेसमेंट में पानी भर जाने से लोक सेवा की तैयारी कर रहे तीन अभ्यर्थियों की मौत के बाद यह कार्रवाई हुई.

अधिकारियों के मुताबिक, शिक्षा विभाग, नोएडा प्राधिकरण, जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग और अग्निशमन विभाग के दलों ने सेक्टर-62 स्थित चार कोचिंग सेंटर की जांच की. इसके बाद बिना पंजीकरण के संचालित किए जा रहे 'करियर लॉन्चर कोचिंग सेंटर' को सील कर दिया गया. जबकि 'आकाश इंस्टिट्यूट' और 'फिटजी' संस्थानों की इमारतों के बेसमेंट सील किए गए हैं, क्योंकि इनमें पार्किंग की जगह शैक्षणिक कार्य हो रहा था.

नोएडा के दो कोचिंग सेटर का बेसमेंट सील 
अग्निशमन विभाग के मुताबिक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में कुल 51 कोचिंग सेंटर का संचालन हो रहा है. मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि दिल्ली की घटना के बाद जिले के कोचिंग सेंटर की जांच की जा रही है और मंगलवार को चार कोचिंग सेंटर में टीम पहुंची और एक कोचिंग को पूरी तरह से सील कर दिया गया. साथ ही दो अन्य के बेसमेंट को सील किया गया है.

उन्होंने कहा कि यह अभियान लगातार चलेगा. वहीं गौतमबुद्ध नगर के जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) डॉ धर्मवीर सिंह ने कहा कि कोचिंग संचालक सुरक्षा को सबसे ऊपर रखें और सभी मानकों को पूरा कर संचालन करें. उन्होंने कहा कि पहले दिन की जांच में तीन जगह कार्रवाई की गई जबकि चौथे कोचिंग सेंटर को चेतावनी दी गई है.

यह भी पढ़ें- Rajendra Nagar Accident: IAS कोचिंग सेंटर हादसे के खिलाफ दिल्ली के मुखर्जी नगर में प्रदर्शन, सुरक्षा बलों के जवान तैनात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
सोनम वांगचुक ने अस्पताल से जारी किया पहला वीडियो, 'अभी भी जिंदा हूं', सरकार से क्या कहा?
सोनम वांगचुक ने अस्पताल से जारी किया पहला वीडियो, 'अभी भी जिंदा हूं', सरकार से क्या कहा?
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
Embed widget