एक्सप्लोरर

Noida: मासूम को मिला न्याय! नोएडा कोर्ट ने नाबालिग से रेप के दोषी को सुनाई आजीवन कारावास की सजा

Noida News: पॉक्सो कोर्ट ने एक नाबालिग के साथ रेप के मामले में आरोपी को दोषी ठहराते हुए अहम फैसला सुनाया है. इस मामले में पुलिस ने दोषी को रेप के आरोप में अगस्त 2020 में गिरफ्तार किया था.

Noida Rape Case Verdict: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले की एक पोक्सो कोर्ट ने गुरुवार (8 फरवरी) को 2020 में इकोटेक 3 इलाके में 11 वर्षीय लड़की से रेप करने के लिए 25 वर्षीय राकेश जाटव को आजीवन कारावास की सजा सुनाई. 25 अगस्त, 2020 को पीड़िता अपने घर के पास एक सार्वजनिक शौचालय में गई थी. जब राकेश जाटव एक शारीरिक रूप से अक्षम व्यक्ति ने उसके साथ जबरदस्ती की और उसके साथ रेप किया. पॉक्सो कोर्ट के जज चंद्र मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि पीड़िता के पिता ने उसी दिन पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

पिता द्वरा शिकायत में कहा गया, "मेरी बेटी एक सार्वजनिक शौचालय में गई थी, तभी आरोपी वहां पहुंच गया, उसने उसे पकड़ लिया और उसके साथ दरिंदगी की वारदात को अंजाम दिया. गंभीर रूप से घायल होकर वह किसी तरह घर लौटने में सफल रही और हमें सूचित किया. शुरुआत में, इकोटेक 3 पुलिस स्टेशन में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई. जब पुलिस ने लड़की से आरोपी की शक्ल के बारे में पूछा, तो उसने खुलासा किया कि वह चलने में अक्षम था और बताया कि वह कैसा दिखता था."

27 अगस्त 2020 को आरोपी हुआ था गिरफ्तार
पुलिस ने फिर समान विशेषताओं वाले लोगों पर ध्यान केंद्रित किया और उस व्यक्ति की पहचान राकेश के रूप में की और 27 अगस्त 2020 को उसे गिरफ्तार कर लिया. जब राकेश को लड़की के सामने पेश किया गया, तो उसने उसे पहचान लिया. उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. उनके खिलाफ 11 सितंबर, 2020 को आरोप पत्र दायर किया गया था और 1 जनवरी, 2021 को आरोप तय किए गए थे. राकेश ने आरोपों से इनकार किया और मुकदमे का सामना करने का फैसला किया. अभियोजन पक्ष ने नौ गवाह पेश किए, जिनमें पीड़िता, उसके माता-पिता, मेडिकल परीक्षण करने वाले डॉक्टर और कुछ पुलिसकर्मी शामिल थे.

पीड़िता ने सुनाई आपबीती
मुकदमे के दौरान, पीड़िता ने कहा कि वह सार्वजनिक शौचालय में गई थी जो उसके घर से लगभग 150 मीटर दूर था. वह आदमी वहां पहुंचा और मुझे पकड़ लिया. उसने मेरा मुंह बंद कर दिया और मेरे साथ गलत काम किया. पीड़िता ने आगे कहा कि उसने नकाब पहन रखा था. पीड़िता लड़की की मां ने कहा कि जब मेरी बेटी घर लौटी तो बहुत बुरी हालत में थी. मैंने पुलिस को मामले की सूचना दी. उसे एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका 10 दिनों तक इलाज चला.

मेडिकल रिपोर्ट में हुई रेप की पुष्टि
वहीं ट्रायल कोर्ट ने अभियोजन पक्ष के गवाहों और मेडिकल रिपोर्ट पर भरोसा किया और आरोपी को दोषी ठहराया.  पॉक्सो कोर्ट के जज चंद्र मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि राकेश को पॉक्सो अधिनियम की धारा 6 के तहत आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है और 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है. लगाया गया जुर्माना वसूल किया जाएगा और पीड़ित को पीड़ित मुआवजा योजना के तहत दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन हादसे के बाद एक्शन मोड में DMRC, मौके का मुआयना करने के बाद MD ने दिए ये आदेश 

किशन कुमार इस समय ABP न्यूज़ में बतौर कंसल्टेंट कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. किशन ABP न्यूज़ के डिजिटल डिपार्टमेंट में बीते लगभग 3 सालों से काम कर रहे हैं. पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने लंगट सिंह कॉलेज, मुजफ्फरपुर से बीए (मास कम्युनिकेशन) किया है. कॉलेज में रहने के दौरान इन्होंने कई पुरस्कार भी जीते हैं. किशन राजनीति, चुनाव, समाज, मनोरंजन जैसे मुद्दों पर लगातार लिखते रहते हैं. भारतीय राजनीति और मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर उनकी पैनी नज़र है. संपर्क करें- Kishanbjmc@Gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget