एक्सप्लोरर

Delhi: बिहार के सीएम नीतीश कुमार के विवादित बयान पर JNU में प्रदर्शन, छात्रों ने फूंका पुतला

Nitish Kumar Remark: नीतीश कुमार के बयान से आक्रोशित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े छात्रों ने प्रदर्शन किया है. जेएनयू में प्रदर्शनकारी छात्रों ने नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग की है.

JNU Protest: विधानसभा में सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) द्वारा महिलाओं के बारे में कई गई अमर्यादित टिप्पणी से न केवल बिहार बल्कि देश भर में बवाल मचा हुआ है और इस बात को लेकर उनकी नींदा भी की जा रही है. हालांकि, मामले को तूल पकड़ता देख बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने भले ही माफी मांगते हुए अपने बयान को वापस लेने की बात कही है लेकिन ये मामला फिलहाल शांत होता नहीं दिख रहा है. उनके इस बयान से आक्रोशित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) इकाई ने नके खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया.

इस विरोध प्रदर्शन में 100 से ज्यादा ABVP के सदस्य और सामान्य छात्रों ने हिस्सा लिया और महिलाओं के प्रति की गई अपमानजनक टिप्पणी को लेकर उनसे तुरंत ही इस्तीफे की मांग की है. मौके पर मौजूद अभाविप जेएनयू के अध्यक्ष उमेश चंद्र अजमीरा ने कहा, "हम महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के पक्ष में हैं, और इस प्रदर्शन के माध्यम से हम नीतीश कुमार के अपमानजनक बयानों के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं. हम उन्हें एक सभ्य इन्सान की तरह सोचने की सलाह देते हैं."

नीतीश कुमार के मानसिक दिवालियापन का विरोध: ABVP
वहीं एबीवीपी-जेएनयू इकाई के मंत्री विकास पटेल ने कहा, "वर्तमान समाज में महिलाओं और उनके अधिकारों का सम्मान किया जाना चाहिए और हम इस प्रदर्शन के माध्यम से नीतीश कुमार ने महिलाओं के खिलाफ जो अपमानजनक टिप्पणियां की हैं, उनके उस मानसिक दिवालियापन का विरोध करते हैं. जो भारतीय संस्कृति महिलाओं को समाज में उच्चतम स्थान देती है, उस राष्ट्र के एक प्रदेश के भरे सदन में महिलाओं के विरुद्ध यह कलुषित और अमर्यादित टिप्पणी एवं मानसिकता दुर्भाग्यपूर्ण है और भारतीय समाज को स्वीकार नहीं है.

मनोज तिवारी ने नीतीश कुमार पर की यह टिप्पणी
बता दें कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेता उन पर सबसे ज्यादा हमलावर बने हुए हैं और उनके इस बयान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी काफी तीखी टिप्पणी की है. वहीं बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने तो यह तक कह डाला कि "लगता है नीतीश कुमार इन दिनों गंदी फिल्में देख कर सोते और उठते हैं, तभी वो महिलाओं के प्रति इस तरह के अपमानजनक और अमर्यादित बयानों को बिहार विधानसभा में दे रहे हैं.''

ये भी पढ़ें- Delhi Air Pollution: दिल्ली में कृत्रिम बारिश को लेकर केजरीवाल सरकार का फैसला, सारा खर्च उठाने को तैयार

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इन्फ्लुएंसर आमिर शौकीन गिरफ्तार, त्रिपुरा के युवक पर की थी नस्लीय टिप्पणी
इन्फ्लुएंसर आमिर शौकीन गिरफ्तार, त्रिपुरा के युवक पर की थी नस्लीय टिप्पणी
दिल्ली में 10 जनवरी से शुरू होगा जनगणना का 2nd फेज, जानें डिटेल
दिल्ली में 10 जनवरी से शुरू होगा जनगणना का 2nd फेज, जानें डिटेल
'लोकतंत्र में रिजीम चेंज की मांग गलत नहीं', नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला
'लोकतंत्र में रिजीम चेंज की मांग गलत नहीं', नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
Embed widget