एक्सप्लोरर

Kartavya Path: कर्तव्य पथ पर अगले 15 दिनों तक फ्री रहेगी पार्किंग, NDMC उपाध्यक्ष ने बताया ये प्लान

दिल्ली में कर्तव्य पथ पर NDMC अगले 15 दिनों तक फ्री पार्किंग मुहैया कराएगी. जिसमें शुरुआत के समय 550-600 कारों और 32-40 बसों की पार्किंग की अनुमति होगी. आने वाले दिनों में इसे और बढ़ाया जाएगा.

Delhi News: नई दिल्ली नगर परिषद (NDMC) ने शुक्रवार से कर्तव्य पथ पर चार स्थलों पर पार्किंग का संचालन अपने हाथ में ले लिया है.  NDMC के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा, हमें केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD) से पार्किंग स्थलों को लेने के लिए एक पत्र मिला है. शुरुआत में हम 550-600 कारों और 32-40 बसों की पार्किंग की अनुमति देंगे. अगले 15 दिनों के लिए पार्किंग की सुविधा मुफ्त होगी.

पार्किंग के लिए बनाई गई है एक हजार से अधिक कारों की जगह
उपाध्यक्ष ने कहा कि पार्किंग की दरें NDMC के बाकी पार्किंग स्थलों की दरों के समान होंगी और हम उनके संचालन की निगरानी करेंगे. अधिकांश सुविधा को चालू कर दिया गया है और NDMC के 15 वर्कर्स को उनके सुचारू कामकाज के लिए तैनात किया गया है. कर्तव्य पथ पर आने वालों की सुविधा के लिए, CPDW ने 1,117 कारों और 40 बसों के लिए पार्किंग की जगह बनाई है. इसे पैदल यात्री अंडरपास से जोड़ा जाएगा ताकि विजिटर्स आसानी से लॉन तक पहुंच सकें.

Kartavya Path: कर्तव्यपथ के दीदार के लिए उमड़ा जन सैलाब, जाम से राहत के लिए ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से की यह अपील

कुछ महीनों बाद खोल दिया जाएगा आमजन के लिए
ये पार्किंग स्थल जनपथ और रफी मार्ग (500 कारों के लिए जगह), सी हेक्सागोन और मान सिंह रोड (200 कारों के लिए जगह) और मान सिंह रोड और जनपथ (400 से अधिक कारों के लिए जगह) के बीच स्थित हैं. CPWD के एक अधिकारी ने कहा कि निर्माण एजेंसियों ने मान सिंह रोड और जनपथ के बीच की साइट को अपने कब्जे में ले लिया है और उनके वाहन वहां खड़े हैं. इसे कुछ महीनों के बाद आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा. उस समय तक, बाकी पार्किंग स्थल का उपयोग किया जाएगा.

किया जाएगा बदलाव
उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा कि नए पार्किंग स्थल सिस्टम को सुव्यवस्थित किया जाएगा और आने वाले उन विजीटर्स के लिए एक स्वागत योग्य बदलाव होगा. जिन्हें पहले वाहनों द्वारा ट्रैफिक जाम से बचने के लिए अधिकारियों द्वारा अनुमति दी गई थी कि वह अनधिकृत पार्किंग स्थल को चुन सकते हैं.

Delhi-NCR Weather Forecast Today: दिल्ली में अगले 5 दिनों में 7 डिग्री तक गिरेगा तापमान, बारिश दिलाएगी उमस भरी गर्मी से राहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: मुंडका में ठगी का अनोखा खेल, नकली नोट देकर बुजुर्ग के गहने हड़पे
दिल्ली: मुंडका में ठगी का अनोखा खेल, नकली नोट देकर बुजुर्ग के गहने हड़पे
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
15 अगस्त से पहले दिल्ली में अलर्ट! सभी रेलवे स्टेशनों पर सख्त होगी चेकिंग
15 अगस्त से पहले दिल्ली में अलर्ट! सभी रेलवे स्टेशनों पर सख्त होगी चेकिंग
'कैमरे पर गंदे-गंदे इशारे...', AAP के इस विधायक पर भड़कीं CM रेखा गुप्ता
'कैमरे पर गंदे-गंदे इशारे...', AAP के इस विधायक पर भड़कीं CM रेखा गुप्ता

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget