एक्सप्लोरर

NDMC Navyug School Admission: एनडीएमसी नवयुग स्कूल में प्रवेश प्रक्रिया आज से शुरू, आवेदक 20 तक भर सकेंगे फॉर्म

NDMC Navyug School Admission2024: एनडीएमसी के नवयुग स्कूलों में शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए प्रवेश के लिए आवेदन की शुरू हो चुकी है. अभिभावकों को आवेदन के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा.

Delhi News: नई दिल्ली नगर निगम के नवयुग स्कूल में प्रवेश स्तर पर अपने बच्चों के दाखिले की चाह रखने के लिए बड़ी खबर. पांच मार्च 2024 एनडीएमसी के नवयुग स्कूलों में शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए प्रवेश के लिए आवेदन की शुरू हो चुकी है. यह आवेदन छात्र व उनके अभिभावक ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं. आवेदन भेजने की अंतिम तारीख 20 मार्च है. अभिभावकों को आवेदन के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा.

एनडीएमसी क्षेत्र में कुल 12 नवयुग स्कूल हैं. ये स्कूल सरोजिनी नगर, गोल मार्केट, लक्ष्मीबाई नगर, लोधी रोड, मोती बाग, विनय मार्ग, पंडारा रोड, मंदिर मार्ग, पटौदी हाउस, दरभंगा हाउस और जोर बाग में स्थित हैं. इन स्कूलों को समाज के कमजोर वर्ग समेत सभी वर्गों के लगभग 9 हजार छात्रों को उत्तम गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से बनाया गया है. इन स्कूलों को पब्लिक स्कूलों की तरह अंग्रेजी माध्यम में मुफ्त एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए स्थापित किया गया है. एनडीएमसी के इन 12 नवयुग स्कूलों में से 9 में प्रवेश का स्तर पहली कक्षा है. जबकि तीन स्कूलों का प्रवेश स्तर केजी है.

ऑनलाइन मोड में आवेदन 

एनडीएमसी के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने बताया कि इस वर्ष से पहली कक्षा एवं केजी में प्रवेश के लिए आवेदन फॉर्म ऑनलाइन मोड में भरे जाएंगे. इसके लिए अभिभावकों को एनडीएमसी की वेबसाइट या संबंधित स्कूलों की वेबसाइटों पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा. आवेदन पत्र के साथ दो भाषाओं (हिंदी और अंग्रेजी) वाली विस्तृत सूचना ब्रॉशर भी जारी की जाएगी. उन्होंने कहा कि अभिभावक आवेदन फॉर्म को भरने से पहले दिए गए निर्देशों को ध्यानपूर्वक अवश्य पढ़ें. किसी भी बिंदु पर स्पष्टीकरण के लिए वे संबंधित नवयुग स्कूल में जा कर या सूचना विवरणिका में दिए गए टेलीफोन नम्बर पर कॉल कर स्कूल प्रशासन से संपर्क कर सकते हैं.

रिक्तियां होने पर इन कक्षाओं में प्रवेश पर विचार

एनडीएमसी के उपाध्यक्ष ने बताया कि फॉर्म भरने में अभिभावकों की सहायता के लिए प्रत्येक नवयुग स्कूल में सुविधा काउंटर स्थापित किए गए हैं. ये आवेदन पत्र केवल प्रवेश स्तर और कक्षाओं के लिए हैं. हालांकि, रिक्ति स्थानों की उपलब्धतता, यदि कोई होती है तो कक्षा 2,3,4 और 7 में भी प्रवेश पर विचार किया सकता है.

 

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में महिलाओं को राहत, पिंक टिकट के साथ इस तारीख तक कर सकेंगी फ्री सफर
दिल्ली में महिलाओं को राहत, पिंक टिकट के साथ इस तारीख तक कर सकेंगी फ्री सफर
वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर बीजेपी का निशाना, हर्ष मल्होत्रा बोले- 'राष्ट्रीय गीत...'
वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर बीजेपी का निशाना, हर्ष मल्होत्रा बोले- 'राष्ट्रीय गीत...'
'विकसित भारत 2047' में दिल्ली निभाएगी बड़ी भूमिका, CM रेखा गुप्ता ने बताया विजन
'विकसित भारत 2047' में दिल्ली निभाएगी बड़ी भूमिका, CM रेखा गुप्ता ने बताया विजन
दिल्ली मेट्रो के पास पतंग उड़ाना पड़ेगा भारी, DMRC ने दी ये चेतावनी
दिल्ली मेट्रो के पास पतंग उड़ाना पड़ेगा भारी, DMRC ने दी ये चेतावनी

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Embed widget