एक्सप्लोरर

नमो भारत से यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी, लाइव म्यूजिकल इवेंट का भी ले सकेंगे मजा

Namo Bharat Unplugged: गाजियाबाद RRTS स्टेशन पर 26 जुलाई से हर शुक्रवार नमो भारत अनप्लग्ड: लाइव म्यूजिकल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. जिसमें स्थानीय संगीतकार अपनी प्रतिभा दिखा सकेंगे.

NCRTC Namo Bharat Trains: एनसीआरटीसी नमो भारत के यात्रियों के यात्रा अनुभव को और भी बेहतर और आनंदमय बनाने के लिए गाजियाबाद आरआरटीएस स्टेशन पर कल यानी 26 जुलाई से हर शुक्रवार "नमो भारत अनप्लग्ड: लाइव म्यूजिकल फ्राइडेज़" एक साप्ताहिक म्यूजिकल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.

इस कार्यक्रम में हर शुक्रवार की शाम 6 से 7 बजे तक अलग-अलग म्यूज़िकल श्रेणियों के स्थानीय कलाकार और म्यूजिकल बैंड्स यात्रियों के सामने अपनी लाइव प्रस्तुतियां देकर उनकी यात्रा को और भी आनंददायक बनाएंगे. गाजियाबाद आरआरटीएस स्टेशन पर अब से हर सप्ताह के शुक्रवार की शाम संगीत के दीवानों और संगीत के हुनरमनदों के नाम होगी.

गाजियाबाद RRTS स्टेशन पर होगा म्यूजिकल कार्यक्रम

इस इवेंट का आयोजन गाजियाबाद आरआरटीएस स्टेशन के एंट्री-एग्जिट गेट नंबर 4 के कॉनकोर्स लेवल पर अनपेड एरिया में किया जाएगा. इस साप्ताहिक कार्यक्रम की शुरुआत इसी सप्ताह के शुक्रवार से होने जा रही है, जिसमें स्थानीय संगीतकार, बैंड्स को इस मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दिया जाएगा. 

संगीतकारों को मिलेगा हुनर दिखाने का मौका

इस कार्यक्रम मे प्रतिभाशाली कलाकार/ म्यूजिक बैंड अपने संगीत के हुनर से यात्रियों का मनोरंजन करेंगे. एनसीआरटीसी की इस पहल का उद्देश्य उभरते हुए बैंड/ कलाकारों को समुदाय के समक्ष उनके संगीत कौशल को प्रस्तुत करने का मौका देने के साथ-साथ नमो भारत के यात्रियों के लिए लाइव, आकर्षक और मनोरंजक माहौल पैदा करना है.

एनसीआरटीसी के मुताबिक, नमो भारत अपने यात्रियों को तनाव मुक्त, आरामदायक और सुरक्षित परिवहन सेवा प्रदान कर रहा है. इसी कड़ी में "नमो भारत अनप्लग्ड: लाइव म्यूजिक फ्राइडेज़" की शुरुआत की जा रही है, ताकि नमो भारत के यात्री यहां पेश की जाने वाली रंगारंग संगीतमय प्रस्तुतियों का आनंद लें और अपनी यात्रा को यादगार बना सकें. 

यात्री निःशुल्क उठा सकेंगे कार्यक्रम का लुत्फ

इस कार्यक्रम के माध्यम से स्टेशन परिसर में एक खास संगीतमय वातावरण तैयार होगा, जिससे स्टेशन में आने-जाने वाले सभी यात्री इस आनंद का निःशुल्क लुत्फ उठा सकेंगे. संगीत की दुनिया के उभरते सितारे रॉक, पॉप और फ्यूजन म्यूजिक जैसी विविध शैलियों की प्रस्तुतियां देकर यात्रियों का मनोरंजन करेंगे.

प्रस्तुति देने के लिए कलाकार, ऐसे करे संपर्क

"नमो भारत अनप्लग्ड: लाइव म्यूजिक फ्राइडेज़" में भाग लेने के लिए इच्छुक संगीत के हुनरमंद सोलो आर्टिस्ट, स्कूलों और कॉलेजों के म्यूजिक बैंड / म्यूजिक ग्रुप, एनसीआरटीसी से सोशल मीडिया के इन माध्यमों पर संपर्क कर सकते हैं.

https://www.facebook.com/officialncrtc

https://x.com/officialncrtc

https://www.instagram.com/officialncrtc

Email: pr@ncrtc.in 

ये भी पढ़े: Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में कांवड़ यात्रा को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, घर से निकलने से पहले चेक करें रूट

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली से नोएडा आने वालों के लिए बड़ी खबर, अब इस रूट पर नहीं मिलेगा जाम
दिल्ली से नोएडा आने वालों के लिए बड़ी खबर, अब इस रूट पर नहीं मिलेगा जाम
दिल्ली में शुरू हुआ भारतीय व्यापार महोत्सव, 'लोकल' को ग्लोबल बनाने पर जोर
दिल्ली में शुरू हुआ भारतीय व्यापार महोत्सव, 'लोकल' को ग्लोबल बनाने पर जोर
'BCI, मनन मिश्रा की संपत्ति नहीं' सुशांत सिंह का केस लड़ने वाले SCBA चीफ विकास सिंह का बड़ा बयान
'BCI, मनन मिश्रा की संपत्ति नहीं' सुशांत सिंह का केस लड़ने वाले SCBA चीफ विकास सिंह का बड़ा बयान
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget