एक्सप्लोरर

Delhi: इलाकों के नाम बदलने की मांग पर भड़के देवेंद्र यादव, 'BJP के विधायक अपने...'

Najafgarh Name Change: दिल्ली विधानसभा में बीजेपी ने नजफगढ़ का नाम नाहरगढ़ करने का प्रस्ताव रखा. जबकि कांग्रेस ने इसे बीजेपी के धार्मिक एजेंडे और अन्य समस्याओं पर ध्यान न देने की आलोचना की.

Delhi News: दिल्ली में विधानसभा सत्र चल रहा है और सत्र के दौरान राजनीतिक हंगामा भी सत्ता और विपक्ष का खूब दिखाई दे रहा है. विधानसभा सेशन शुरू होने पर दिल्ली में फिर एक बार कुछ इलाक़ो के नाम बदलने का मामला उठाया है. गुरुवार (27 फरवरी) को दिल्ली के नजफगढ़ का नाम बदल कर नाहरगढ़ करने को लेकर बीजेपी विधायक नीलम पहलवान ने विधानसभा में प्रस्ताव दिया है.

नजफगढ़ का नाम बदलने वाले प्रस्ताव पर कांग्रेस की यरफ से भी प्रतिकिर्या आई है और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि बीजेपी विधानसभा में शराब घोटाले से संबधित सीएजी रिपोर्ट को पेश करके उस पर गंभीर चर्चा करने की जगह बीजेपी विधायक अपने धार्मिक एजेंडे को अंजाम देने की कोशिश कर रही है. 

'BJP सिर्फ अपने एजेंडे की राजनीति कर रही है'
उन्होंने कहा कि बीजेपी विधायक काम करने की बजाय विधानसभा और दिल्ली के क्षेत्रां के नाम बदलने की बात कर रहे है. नजफगढ़ का नाम बदलकर नाहरगढ़ मुस्तफाबाद विधानसभा का नाम बदलकर शिवपुरी और आर.के. पुरम के तहत मोहम्मदपुर का नाम बदलकर माधोपुर रखने की मांग कर रहे है. बीजेपी दिल्ली की समस्याओं को नजरअंदाज कर सिर्फ अपने एजेंडे की राजनीति कर रही है.

विपक्ष की भूमिका में भी नहीं है कांग्रेस
हालांकि कांग्रेस विधानसभा सदन में विपक्ष की भूमिका में भी नहीं है क्योंकि चुनावो में कांग्रेस 70 सीटों पर चुनाव लड़ कर  एक भी सीट नहीं जीत पाई, लेकिन विधानसभा सत्र के दौरान चल रहे मामलों पर कांग्रेस एक्टिव है और कांग्रेस की तरफ से सीएजी रिपोर्ट पर भी प्रतिकिर्या सामने आई है . 

'बीजेपी की मंशा पर प्रश्न चिन्ह लगाता है'
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा है कि दिल्ली की जनता से किए वादों पर कुछ नहीं हुआ और शराब घोटाले के अतिरिक्त अन्य 13 सीएजी रिपोर्ट को सदन में नहीं रखना बीजेपी की मंशा पर प्रश्न चिन्ह लगाता है. दिल्ली सरकार द्वारा बची हुई सीएजी रिपोर्ट पटल पर न रखकर सच्चाई को छुपाना बीजेपी और आम आदमी पार्टी की आपसी मिली भगत को दर्शाता है.  

कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव ने कहा कि शराब घोटाले की सीएजी रिपोर्ट पर विस्तृत चर्चा करने के लिए बीजेपी सरकार की निष्क्रियता से स्पष्ट है कि बीजेपी नेता शराब नीति लागू होने में हुए अनैतिक लाभ के हिस्सेदार थे. इस पर गंभीरता से चर्चा नहीं होना बीजेपी की आम आदमी पार्टी से मिलीभगत को उजागर करता है. कहीं अन्य रिपोर्ट इसलिए तो लागू नहीं की जा रही कि उन विभागों में हुए भ्रष्टाचार में भी बीजेपी की मिलीभगत तो नही? 

देवेन्द्र यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार के भ्रष्टाचार की 13 अन्य सीएजी की रिपोर्ट जो दिल्ली जल बोर्ड, डीटीसी, बिजली, स्कूल निर्माण, प्रदूषण नियंत्रण पर खर्चा, सार्वजनिक उपक्रमों में आशा वर्कर, आशा किरण, मिड डे मील, राशन, मोहल्ला क्लीनिक, स्वास्थ्य आदि विभागों की है, बीजेपी सरकार उन्हें उन्हें दिल्ली की जनता के सामने क्यों नहीं ला रही? 

उन्होंने कहा कि तीन दिनों के विधानसभा सत्र में बीजेपी सरकार ने दिल्ली की जनता से किए गए वादों की चर्चा तक नही हुई, कहीं दिल्ली की जनता अन्य बीजेपी शासित राज्यों की भांति ठगी तो नही गई जिनको बड़े-बड़े सपने दिखाकर बीजेपी उनके साथ धोखा करेगी.

ये भी पढ़ें: Delhi: यूनिवर्सिटी में महाशिवरात्रि पर नॉन वेज विवाद, भिड़े SFI-ABVP सदस्य, छात्रों ने बताया आंखों देखा हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather: दिल्ली में आज छाये रहेंगे बादल, हल्की बारिश का अनुमान, जानें अपडेट
दिल्ली में आज छाये रहेंगे बादल, हल्की बारिश का अनुमान, जानें अपडेट
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
Satyendar Jain Arrested: AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget