एक्सप्लोरर

8 महीने के युवांश को बचाने के लिए आगे आए संजय सिंह, AAP सांसद ने की ये अपील

MP Sanjay Singh Help Jawan Son: राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने SMA टाइप-1 से पीड़ित 8 महीने के युवांश के इलाज के लिए 14 करोड़ के इंजेक्शन हेतु देश से मदद मांगी। उन्होंने संसद में मुद्दा उठाया.

Delhi News: राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शनिवार को एक मार्मिक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने SMA टाइप-1 से पीड़ित 8 महीने के एक मासूम बच्चे युवांश के इलाज के लिए पूरे देश से मदद की अपील की. संजय सिंह ने कहा, मैं पहले भी कई बच्चों के लिए प्रयास कर चुका हूं, लेकिन आज जो मामला सामने आया है, वह बेहद गंभीर और संवेदनशील है.

हरियाणा के इस मासूम को SMA टाइप-1 नाम की दुर्लभ बीमारी है, जिसके इलाज के लिए एक इंजेक्शन की जरूरत है, जिसकी कीमत 14 करोड़ रुपये है. संजय सिंह ने कहा, जब डॉक्टर्स द्वारा इसकी जांच कराई गई, तब इस गंभीर बीमारी का पता चला.

सांसद ने संसद में भी उठाया था मुद्दा
राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि उन्होंने इस गंभीर बीमारी और उसके इलाज की लागत का मुद्दा संसद में भी उठाया था. उनका कहना है कि एक आम परिवार इतने महंगे इलाज का खर्च नहीं उठा सकता. देश के लोगों को एकजुट होकर इस बच्चे के जीवन को बचाना होगा. 

पुलिसकर्मियों ने दिखाई मिसाल
संजय सिंह ने बताया कि युवांश के पिता हरियाणा पुलिस में हैं. उन्होंने हरियाणा पुलिस और वहां के डीजीपी का आभार जताया, जिन्होंने संवेदनशीलता दिखाते हुए अपनी एक दिन की सैलरी इस बच्चे के इलाज के लिए दान देने का फैसला लिया है.

सामाजिक संस्थाओं और मीडिया से की विशेष अपील
सांसद ने कहा, मैं भारत के प्रधानमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, सामाजिक संगठनों और हर राज्य से अनुरोध करता हूं कि इस बच्चे की जान बचाने के लिए जो बन सके, वो करें. उन्होंने मीडिया से भी अपील करते हुए कहा कि, इस खबर को देशभर में पहुंचाएं, ताकि समय रहते युवांश को इलाज मिल सके.

संजय सिंह ने खुद की सैलरी से दिए 51,000 रुपये
प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंत में सिंह ने कहा, मैं अपनी ओर से अपनी सैलरी से 51,000 रुपये की मदद दे रहा हूं. उन्होंने एक बार कोड साझा किया जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति इस नेक कार्य में योगदान दे सकता है. सांसद ने कहा कि, इस बच्चे के पास बहुत कम समय है. डॉक्टरों के अनुसार उसका जीवन ढाई साल से ज्यादा नहीं है.

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिस साइकिल को 7 हजार में खरीदा उसे हमने सिर्फ 4200 में...', AAP का रेखा गुप्ता सरकार पर हमला
'जिस साइकिल को 7 हजार में खरीदा उसे हमने सिर्फ 4200 में...', AAP का रेखा गुप्ता सरकार पर हमला
कर्तव्य पथ पर तिरंगा यात्रा, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन और CM रेखा गुप्ता हुईं शामिल
कर्तव्य पथ पर तिरंगा यात्रा, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन और CM रेखा गुप्ता हुईं शामिल
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget