एक्सप्लोरर

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो के चौथे फेज के लिए 3 हजार से अधिक पेड़ हटाए जाएंगे, वन विभाग ने डीएमआरसी को दी मंजूरी

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) को वन विभाग ने दिल्ली मेट्रो के चौथे फेज के विस्तार के लिए 3 हजार से अधिक पेड़ हटाने के लिए मंजूरी दी है.

दिल्ली मेट्रो के चौथे फेज के विस्तार के लिए 3 हजार से अधिक पेड़ हटाए जाने हैं. इसके लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) को वन विभाग ने भी मंजूरी दे दी है. वन विभाग ने डीएमआरसी को दिल्ली वृक्ष संरक्षण अधिनियम 1994 के तहत उप वन संरक्षक द्वारा अनुमति जारी की है. जिसमें दिल्ली मेट्रो के फेज 4 में नॉर्थ फॉरेस्ट डिवीजन में 2940 और साउथ फॉरेस्ट डिवीजन में 450 पेड़ों को गिराने या ट्रांसप्लांट करने के लिए कहा गया है.

वहीं इस पूरे मामले में द इंडियन एक्सप्रेस की खबर में विस्तार से बताया गया है. जिसमें कहा है कि नॉर्थ डिवीजन के 2940 पेड़ों में से 1963 का ट्रांसप्लांट होने है, जिसमें वह पेड़ एक जगह से दूसरी जगह पर शिफ्ट किए जाएंगे. इसके साथ ही 977 पेड़ों को काटा जाएगा. अगर ये पेड़ काटे जाते हैं तो इनके कटने से जनकपुरी पश्चिम से मुकरबा चौक और मुकरबा चौक से डेरावल नगर के बीच मेट्रो लाइन के लिए आसानी से रास्ता खुल जाएगा. जो जनकपुरी पश्चिम से आरके आश्रम के फेज 4 लाइन के हिस्सा होंगे. जिसकी दूरी 29.26 किमी होगी और इसमें 22 स्टेशन होंगे.

Qutub Minar: कुतुब मीनार के परिसर से हटाई जाएगी भगवान गणेश की दो मूर्तियां, राष्ट्रीय स्मारक प्राधिकरण का फैसला

मेट्रो लाइन के लिए ट्रांसप्लांट होने वाले पेड़ों को हैदरपुर के एक पार्क में और आउटर रिंग रोड़ के पास लगाया जाएगा. इसके साथ ही अंडर ग्राउंड स्टेशन और केशोपुर व मकुरबा चौक के बीच बनने वाले एलिवेटेड कॉरिडोर के लिए उत्तर वन डिवीजन के 1230 पेड़ों और 5.2 हेक्टेयर डीम्ड वन विभाग को डायवर्ट करने को कहा है. वहीं एरोसिटी और तुगलकाबाद के बीच बिछने वाली मेट्रो के लिए भी 450 पेड़ हटने हैं, जिनमें से 151 पेड़ काटे जाएंगे और 299 का ट्रांसप्लांट किया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाये रहेंगे बादल, हल्की बारिश का अनुमान, जानें अपडेट
दिल्ली में आज छाये रहेंगे बादल, हल्की बारिश का अनुमान, जानें अपडेट
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget