एक्सप्लोरर

दिल्ली में बढ़ाया MLA फंड, विधानसभा चुनाव से पहले AAP सरकार का बड़ा फैसला, जानें अब कितना हुआ?

Delhi MLAs Fund Increased: दिल्ली की सीएम आतिशी ने बताया कि विधायकों के फंड को 10 करोड़ से बढ़ाकर 15 करोड़ रुपये प्रति वर्ष कर दिया गया है. ये देश में सबसे ज्यादा है.

Delhi News: दिल्ली सरकार के कैबिनेट ने बड़ा फैसला किया है. विधायक फंड को बढ़ाकर 15 करोड़ किया गया. पहले यह 10 करोड़ सालाना था. दिल्ली की सीएम आतिशी (Atishi) ने इसकी जानकारी दी. देश में किसी भी राज्य में सबसे ज्यादा विधायक फंड अब दिल्ली में होगा.

सीएम आतिशी ने विभिन्न मुद्दों को लेकर आज (10 अक्टूबर) प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान आतिशी ने कहा, ''दिल्ली में विधायक फंड को लेकर कैबिनेट में बड़ा फैसला लिया गया है, विधायक फंड को प्रति वर्ष 10 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 15 करोड़ रुपये कर दिया गया है.पूरे देश में किसी भी राज्य में विधायकों का इतना फंड नहीं है. अगर आंकड़े देखें तो गुजरात 1.5 करोड़ रुपये देती है. आंध्र प्रदेश और कर्नाटक 2-2 करोड़ रुपये हर साल देते हैं.''

बाकी राज्यों की तुलना में तीन गुना फंड हम देंगे- आतिशी
अन्य राज्यों के आंकड़े गिनाते हुए आतिशी ने कहा, '' ओडिशा, तमिलनाडु और मध्य  प्रदेश 3 करोड़ देते हैं. महाराष्ट्र, केरल, झारखंड, तेलंगाना, राजस्थान, उत्तराखंड पांच करोड़ प्रति वर्ष विधायक फंड के तौर पर देते हैं. दिल्ली 15 करोड़ विधायक फंड में देगा. यह ना केवल देश में सबसे ज्यादा है बल्कि मौजूदा राज्यों से तीन गुना ज्यादा है. हमारी सरकार दिल्ली के लोगों के लिए काम करती रहेगी.''

विधायकों के इलाके में हो काम इसलिए बना है फंड - सौरभ भारद्वाज
वहीं, राजस्व घाटे के आरोपों पर सीएम आतिशी ने कहा कि बीजेपी 22 राज्यों में सरकार चलाती है, वे एक राज्य बता दें जहां मुनाफ़े में सरकार चलाती हो. हम अपनी सरकार के आंकड़े सामने रख देंगे. प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्री सौरभ भारद्वाज भी मौजूद थे जिन्होंने कहा, ''दिल्ली में इस साल काफी बारिश हुई. सड़कों और फुटपाथ में काफी टूट-फूट दिखी. सीवर में समस्या दिखी. इस वजह से दोनों ही पार्टियों के विधायक मुझसे मिल रहे थे और मांग कर रहे थे कि विधायक फंड बढ़ाया जाए. यह फंड बनाया ही इसीलिए गया था ताकि विधायक अपने इलाकों के काम करा सकें.''

ये भी पढ़ें- 'मुझे EVM की बैटरी वाली मोबाइल चाहिए जो...', कांग्रेस नेता उदित राज ने खड़े किए सवाल

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में कितनों दिनों तक बारिश की संभावना? पढ़ लें IMD का अपडेट
दिल्ली में कितनों दिनों तक बारिश की संभावना? पढ़ लें IMD का अपडेट
दिल्ली: मुंडका में ठगी का अनोखा खेल, नकली नोट देकर बुजुर्ग के गहने हड़पे
दिल्ली: मुंडका में ठगी का अनोखा खेल, नकली नोट देकर बुजुर्ग के गहने हड़पे

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget