एक्सप्लोरर

Delhi Metro News: मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी! DMRC ने रेड लाइन पर दी ये सुविधा

रेड लाईन पर कोच की संख्या को बढ़ा दिया गया है. इस रूट पर दौड़ने वाली मेट्रो ट्रेनों के 36 फीसदी ट्रेनों में दो-दो अतिरिक्त कोच बढ़ा दिए गए हैं. बढ़े हुए कोच वाली ट्रेन अब छह की जगह आठ कोच की हो गई.

Delhi News: दिल्ली मेट्रो की सबसे पुरानी और पहली कॉरिडोर, रेड लाइन (रिठाला - दिलशाद गार्डन न्यू बस अड्डा गाजियाबाद) पर दौड़ने वाली मेट्रों ट्रेनों में से कुछ ट्रेनों में आखिरकार कोच की संख्या को बढ़ा दिया गया है. इस रूट पर दौड़ने वाली मेट्रो ट्रेनों के 36 फीसदी ट्रेनों में दो-दो अतिरिक्त कोच बढ़ा दिए गए हैं. जिससे बढ़े हुए कोच वाली ट्रेन अब छह की जगह आठ कोच की हो गई गई. इस कॉरिडोर पर अब आठ कोच की 14 मेट्रो ट्रेनें रफ्तार भर रही हैं.

DMRC के अनुसार, अगले आठ महीने में रेड लाइन की शेष 25 ट्रेनों में भी दो अतिरिक्त कोच जुड़ जाएंगे. इसके बाद इस कॉरिडोर पर सभी मेट्रो ट्रेनें आठ कोच की हो जाएंगी. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने वर्ष 2018 में ब्लू, यलो और रेड लाइन के लिए 120 कोच खरीदने की प्रक्रिया शुरू की थी. अप्रैल 2021 तक ये कोच खरीद भी लिए गए थे. ब्लू और यलो लाईन, दिल्ली मेट्रो के सबसे व्यस्त कॉरिडोर हैं. इसलिए सबसे पहले इन दोनों कॉरिडोर पर चलने वाली छह कोच की मेट्रो ट्रेनों को आठ कोच की ट्रेन में तब्दील किया गया. इसके तहत ब्लू लाइन की नौ ट्रेनों में 18 नए कोच इस्तेमाल किए गए. वहीं यलो इन की 12 मेट्रो ट्रेनों में 24 कोच इस्तेमाल किए गए.

रेड लाईन पर 39 मेट्रो का परिचालन

34.55 किमी लंबी रेड लाइन भी मेट्रो के व्यस्त कारिडोर में से एक है. इस कॉरिडोर पर 39 मेट्रो ट्रेनों का परिचालन होता है. पहले यह सभी ट्रेनें छह कोच की थीं. इन ट्रेनों में कोच बढ़ाने की प्रक्रिया धीमी रही है. पिछले वर्ष नवंबर में इस कारिडोर की दो ट्रेनों में दो अतिरिक्त कोच जोड़ा गया था. इसके बाद छह महीने में 12 अतिरिक्त ट्रेनों को आठ कोच में तब्दील किया जा सका है. इसलिए आठ कोच की कुल 14 ट्रेनें हो गई हैं.

इस कॉरिडोर पर अभी छह कोच की 25 ट्रेनें रफ्तार भर रही हैं. इस से व्यस्त समय में यात्रियों को मेट्रो में भारी भीड़ का सामना करना पड़ता हैं. डीएमआरसी का कहना है कि मेट्रो में दो अतिरिक्त कोच जोड़कर उसे परिचालन के लिए तैयार करने में तकनीकी रूप से समय लगता है. मेट्रो का परिचालन देर रात तक होता है और सुबह छह बजे से पहले परिचालन भी शुरू हो जाता है. इसलिए रखरखाव व तकनीकी कार्य के लिए बहुत कम समय मिल पाता है. इस दौरान रखरखाव का कार्य प्रमुखता के आधार पर करना होता है. अगले वर्ष मार्च तक शेष 25 ट्रेनों को आठ कोच में तब्दील करने का लक्ष्य है.

ये भी पढ़ें:- दिल्ली-नोएडा एयरपोर्ट के बीच कनेक्टिविटी होगी आसान, शुरू हो सकता है मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण!

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-जयपुर हाईवे की ये लेन रहेगी बंद, जानें नया रूट
दिल्ली-जयपुर हाईवे की ये लेन रहेगी बंद, जानें नया रूट
दिल्ली के CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट, 6 लोग झुलसे, 3 की मौत
दिल्ली के CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट, 6 लोग झुलसे, 3 की मौत
सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले अरविंद केजरीवाल
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले केजरीवाल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget