एक्सप्लोरर

Delhi Metro: DMRC और IIIT ने मिलाया हाथ, अब डिजिटल डिस्प्ले के जरिए मेट्रो यात्रियों को मिलेगी पहले से बेहतर जानकारी

DMRC News: DMRC और IIIT के बीच एक एमओयू पर हस्ताक्षर का मकसद मेट्रो यात्रियों के अनुभव को और बेहतर बनाने के साथ तकनीकी उन्नयन पर जोर देना है.

Delhi News: दिल्ली मेट्रो रेल सर्विसेज (DMRC) और इंद्रप्रस्थ सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली (IIIT) के बीच गुरुवार को एक एमओयू (MoU) पर हस्ताक्षर हुआ. डीएमआरसी के मैनेजिंग डायरेक्टर विकास कुमार की मौजूदगी में मेट्रो के ऑपरेशन एंड सर्विसेज डायरेक्टर डॉ. अमित कुमार जैन, IIIT के डीन डॉ. पुष्पेंद्र सिंह और सेंटर फॉर सस्टेनेबल मोबिलिटी IIIT प्रमुख डॉ. प्रवेश बियानी के द्वारा समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया.

DMRC और IIIT के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर का मकसद मेट्रो यात्रियों के अनुभव को और बेहतर बनाने के साथ सेंटर फॉर सस्टेनेबल मोबिलिटी (CSM) के जरिए मेट्रो के कामकाज में तकनीकी उन्नयन लाने पर जोर देना है. कार्यक्रम के दौरान डायनामिक एडवर्टिजमेंट डिस्प्ले भी लॉन्च किया गया. बताया गया है कि DMRC और IIIT के इस संयुक्त पहल की कुछ खास विशेषताएं हैं, जिनका फायदा मेट्रो यात्रियों को आने वाले दिनों में मिलेगा. 

ओपन ट्रांजिट डेटा 

ओपन ट्रांजिट डेटा यानी सार्वजनिक रूप से सुलभ परिवहन सूचनाएं जैसे यात्रा शेड्यूल और मार्ग आदि से संबंधित है. इसका खुलापन डेवलपर्स और शोधकर्ताओं को ऐसे ऐप्स और सेवाएं तैयार करने में सक्षम बनाता है, जिससे मेट्रो परिवहन दक्षता में बढ़ोतरी होती है. दोनों कंपनियों ने आपसी सहयोग से अपने ट्रांजिट डेटा जैसे स्टेशन विवरण, किराया और शेड्यूल को दिल्ली के ओटीडी प्लेटफॉर्म (https://otd.delhi.gov.in/) पर जनरल ट्रांजिट फीड स्पेसिफिकेशन (GTFS) का काम शुरू कर दिया है.

डिस्प्ले से मिलेगी जानकारियां

इस पहल के तहत द्वारका स्टेशन ब्लू और ग्रे लाइन का इंटरचेंज की गैलरी पर डायनामिक विज्ञापन स्क्रीन लगाई गई है. मार्केटिंग एजेंसियां इसके लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अपना पंजीकरण करा सकती हैं. वेबसाइट पर विभिन्न समयावधियों के लिए विज्ञापन दरों के साथ स्पेस उपलब्ध हैं. इसका लाभ उठाकर मार्केटिंग कंपनियां विज्ञापन के लिए ऑनलाइन टाइम स्लॉट खरीद सकती हैं. इसके लिए ऑनलाइन भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध है. संबंधित कंपनियां विज्ञापन सामग्री (वीडियो/स्टेटिक) अपलोड भी कर सकती हैं. 

मेट्रो में शुरू की गई अपनी तरह की पहली परियोजना

यह भारत में किसी भी मेट्रो प्रणाली में शुरू की गई अपनी तरह की पहली परियोजना है. यह सहयोग ट्रांजिट इंडस्ट्री में टेक्नोलॉजिकल इनोवेशन की तरफ कदम आगे बढ़ने का प्रतीक है. यह दर्शाता है कि DMRC और IIIT मिलकर मेट्रो यात्री के अनुभव को बेहतर बनाने, प्रौद्योगिकी को आगे बढ़ाने और सार्वजनिक परिवहन के भविष्य को नया आकार देने के लिए लंबे सफर के लिए एक साथ चल पड़े हैं.

यह भी पढ़ें: Delhi Politics News: BJP नेताओं ने की LG से मुलाकात, AAP सरकार पर लगाए विधानसभा सत्र असंवैधानिक तरीके से चलाने के आरोप

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम मोदी के पिता पर खरगे की टिप्पणी से भड़के राघव चड्ढा, कहा- चांदी के चम्मच...
पीएम मोदी के पिता पर खरगे की टिप्पणी से भड़के राघव चड्ढा, कहा- चांदी के चम्मच...
दिल्ली में न्यूनतम पारा 17 डिग्री दर्ज, महीने का सबसे कम, कितना रहा AQI?
दिल्ली में न्यूनतम पारा 17 डिग्री दर्ज, महीने का सबसे कम, कितना रहा AQI?
जामिया में छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग पर भूख हड़ताल, 3 सांसदों पर FIR
जामिया में छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग पर भूख हड़ताल, 3 सांसदों पर FIR
दिल्ली: गाड़ी वाला घर से कचरा ही नहीं रुपये भी ले जाएगा? अब देनी होगी फीस, 7500 तक होंगे चार्ज!
दिल्ली: गाड़ी वाला घर से कचरा ही नहीं रुपये भी ले जाएगा? अब देनी होगी फीस, 7500 तक होंगे चार्ज!

वीडियोज

Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
PM Modi Varanasi Air Show: बनारस के नमो घाट से 'पावर शो' | Indian Air Force | UP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
राहुल गांधी पर भड़के KTR, कहा- ‘वादे नहीं किए पूरे, तेलंगाना को बना दिया ATM’
राहुल गांधी पर भड़के KTR, कहा- ‘वादे नहीं किए पूरे, तेलंगाना को बना दिया ATM’
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget