एक्सप्लोरर

Delhi Politics: मानसून सत्र शुरू होने से पहले LG से मिले BJP के नेता, AAP सरकार पर लगाए विधानसभा सत्र असंवैधानिक तरीके से चलाने के आरोप 

Delhi Assembly Session: दिल्ली एलजी से मुलाकात के दौरान बीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने जन समस्याओं पर चर्चा न कराने का आरोप आप (AAP) सरकार पर लगाया.

Delhi News: दिल्ली (Delhi) बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी और दिल्ली बीजेपी विधायकों ने दिल्ली उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से गुरुवार को मुलाकात की. बीजेपी नेताओं ने आम आदमी पार्टी पर असंवैधानिक तरीके से सदन चलाने की शिकायत करते हुए कहा कि पिछले 3.5 सालों से केजरीवाल सरकार द्वारा समस्याओं पर ना चर्चा हुई और ना विधानसभा सत्र (Delhi Assembly Session) सत्रावसान होता है. इसके अलावा, संवैधानिक नियम के अनुसार प्रश्नोत्तर काल को भी सत्र में शामिल नहीं किया जा रहा है. यह सीधे-सीधे राजधानी की लोकतांत्रिक व्यवस्था को चुनौती देना है. बीजेपी (BJP) नेताओं ने अपना विरोध जताते हुए दिल्ली उपराज्यपाल से आवश्यक कदम उठाने की अपील की है. 

दरअसल, दिल्ली सरकार ने 16 और 17 अगस्त को दो दिवसीय मानसून सत्र (Delhi Assembly Monsoon Session) बुलाया है. आज दिल्ली एलजी से बीजेपी प्रतिनिधिमंडल की तरफ से मुलाकात करने पहुंचे विधायक अजय महावर ने एबीपी लाइव से बातचीत के दौरान कहा कि जनता द्वारा चुनकर हम सदन में पहुंचे हैं, इसलिए आवश्यक है कि उनके हित और मूलभूत सुविधाओं से जुड़े विषय की दिल्ली विधानसभा में चर्चा की जाए. बीते 3.5 सालों से दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार गैर लोकतांत्रिक तरीके से सदन चला रही है. दिल्ली विधानसभा के सत्रों को ना तो व्यवस्थित रूप से चलाया जाता है, ना ही सत्रावसान किया जाता है. इसके अलावा, प्रश्नकाल को भी अब जगह नहीं दिया जा रहा . दिल्ली सरकार का यह मनमाना रवैया राजधानी को गंभीर लोकतांत्रिक संकट की तरफ ले जा रहा है. आज बीजेपी नेताओं ने एलजी से मुलाकात की और आवश्यक कदम उठाने के लिए अनुरोध किया. 

विधानसभा में नहीं होती जनहित के मसलों पर चर्चा

बीजेपी प्रतिनिधिमंडल की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी, विधायक मोहन सिंह बिष्ट, विजेंद्र गुप्ता, ओमप्रकाश शर्मा, जितेंद्र महाजन, अनिल बाजपेयी अभय वर्मा, अजय महावर ने एलजी से मुलाकात की. दिल्ली उपराज्यपाल  को अवगत कराते हुए बीजेपी नेताओं ने कहा कि राजधानी की समस्याएं जैसे भ्रष्टाचार बिजली-पानी ट्रांसपोर्ट स्वास्थ्य प्रदूषण और जर्जर सड़क जैसी विषयों पर कभी चर्चा नहीं की जाती है. यह दुर्भाग्यपूर्ण है. विपक्ष द्वारा भेजे गए किसी प्रस्ताव को आज तक स्वीकार नहीं किया गया और ना ही सत्र बुलाने से पहले नोटिस दी जाती है. शिकायत के बाद दिल्ली एलजी ने इन विषयों पर बीजेपी नेताओं से कुछ और विवरण भी मांगा है, जिसको जल्द ही उन्हें सौंपा जाएगा.

यह भी पढ़ें: Kapil Sibal News: कपिल सिब्बल की अमित शाह को नसीहत, बोले- 'कर्नाटक के बाद आप MP भी खो देंगे अगर धर्म से...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अमेरिका ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंक दिया', पाकिस्तान के रक्षामंत्री ने संसद में रोया रोना
'US ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंका', PAK के रक्षामंत्री ने संसद में रोया रोना
HDFC बैंक विवाद: 'मैं ठाकुर हूं' के बाद 'मैं ब्राह्मण हूं' भी आईं सामने, जानें किसने क्या कहा?
HDFC बैंक विवाद: 'मैं ठाकुर हूं' के बाद 'मैं ब्राह्मण हूं' भी आईं सामने, जानें किसने क्या कहा?
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा हुए बीमार, टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय खेमे से आई बुरी खबर
टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा हुए बीमार, टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय खेमे से आई बुरी खबर

वीडियोज

Sansani:बैंक कांड का 'पूरा सच' ! | Crime News
Delhi News: रोहिणी में खुले नाले में गिरकर युवक की मौत, 2 घंटे बाद मिला शव | Rohini
Delhi News: रोहिणी में खुले नाले में गिरकर युवक की मौत, 2 घंटे बाद मिला शव | Rohini News
Janhit with Chitra Tripathi: संसद कांड की नई 'पिक्चर' रिलीज हुई ! | Rahul Gandhi
Janhit with Chitra Tripathi: संसद कांड की नई 'पिक्चर' रिलीज हुई ! | Rahul Gandhi | OM Birla

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अमेरिका ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंक दिया', पाकिस्तान के रक्षामंत्री ने संसद में रोया रोना
'US ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंका', PAK के रक्षामंत्री ने संसद में रोया रोना
HDFC बैंक विवाद: 'मैं ठाकुर हूं' के बाद 'मैं ब्राह्मण हूं' भी आईं सामने, जानें किसने क्या कहा?
HDFC बैंक विवाद: 'मैं ठाकुर हूं' के बाद 'मैं ब्राह्मण हूं' भी आईं सामने, जानें किसने क्या कहा?
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा हुए बीमार, टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय खेमे से आई बुरी खबर
टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा हुए बीमार, टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय खेमे से आई बुरी खबर
राजपाल यादव के घर खा-पीकर स्टार बने नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी-दिब्येंदु जैसे एक्टर्स, मुसीबत में लापता हैं करीबी दोस्त
राजपाल यादव के घर खा-पीकर स्टार बने नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी-दिब्येंदु जैसे एक्टर्स, मुसीबत में लापता हैं करीबी दोस्त
Astronaut कैसे बनें? जानिए पढ़ाई, कोर्स, सैलरी और ISRO-NASA का पूरा रास्ता
Astronaut कैसे बनें? जानिए पढ़ाई, कोर्स, सैलरी और ISRO-NASA का पूरा रास्ता
“बच्चों को पालो नहीं, मजबूत बनाओ” थायरोकेयर फाउंडर डॉ ए वेलुमणि की पोस्ट से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
“बच्चों को पालो नहीं, मजबूत बनाओ” थायरोकेयर फाउंडर डॉ ए वेलुमणि की पोस्ट से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
पीएफ अकाउंट में नहीं किया ये काम तो अटक जाएगा पैसा, जानें अपने काम की बात
पीएफ अकाउंट में नहीं किया ये काम तो अटक जाएगा पैसा, जानें अपने काम की बात
Embed widget