एक्सप्लोरर

दिल्ली की 'जहरीली' हवा का कहीं जानवरों पर न हो बुरा असर! चिड़ियाघर में किए जा रहे ये उपाय

Delhi Air Pollution: राजधानी दिल्ली में जानवरों को ठंड से बचाने के साथ हवा की गुणवत्ता का खयाल रखा जा रहा है. इसके लिए चिड़ियाघर में कई तहर के उपाय किए जा रहे हैं. 

Delhi Zoo: दिल्ली में हवा की खराब गुणवत्ता लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है. इस बीच राजधानी दिल्ली में मौजूद चिड़ियाघर में भी वायु प्रदूषण को कम करने के लिए कुछ ठोस कदम उठाए जा रहे हैं. इस कड़ी में चिड़ियाघर में धूल को नियंत्रित करने के लिए के लिए पानी का छिड़काव किया जा रहा है. साथ ही जलाने के लिए पराली और पर्यावरण के हिसाब से वाहनों का इस्तेमाल किया जा रहा है. चिड़ियाघर प्रशासन की कोशिश है कि ठंड से बचने के लिए वह सब उपाय किए जाएं जिससे वायु पर खराब असर ना पड़े और दिल्ली की हवा को ज्यादा ज्यादा सुरक्षित रखा जाए. 

अधिकारियों ने कहा कि चिड़ियाघर के अधिकारियों ने परिसर पर प्रदूषण के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष दोनों प्रभावों को कम करने के लिए सक्रिय कदमों की रूपरेखा तैयार की है क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी में दिसंबर के तीसरे सप्ताह में वायु की गुणवत्ता खराब होती जा रही है. एक अधिकारी ने बताया कि चिड़ियाघर के अपेक्षाकृत निचले इलाके में स्थित होना कुछ प्राकृतिक सुरक्षा प्रदान करता है, लेकिन जानवरों की सुरक्षा के प्रयास सर्वोच्च प्राथमिकता बने हुए हैं. 

दूसरे इलाकों के मुकाबले चिड़ियाघर में प्रदूषण का स्तर कम

उन्होंने कहा कि चिड़ियाघर की भौगोलिक स्थिति के कारण यहां प्रदूषण का स्तर दूसरी जगहों के मुकाबले कम है, लेकिन हम अभी भी जानवरों की सुरक्षा के लिए विभिन्न कदम उठा रहे हैं. अधिकारी ने बताया कि नियमित रूप से पानी का छिड़काव भी किया जा रहा है, खास तौर पर रिंग रोड के पास और बाहर से आने वाले प्रदूषकों से प्रभावित अन्य क्षेत्रों को देखते हुए यह कदम उठाए जा रहे हैं. 

उन्होंने बताया कि पानी का छिड़काव करने और धूल तथा वायुजनित प्रदूषकों को दबाने के लिए फॉगर मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है. बता दें कि दिल्ली में AQI लगातार बढ़ता जा रहा है. हाल के दिनों में राजधानी के कुछ इलाकों में AQI करीब 427 दर्ज किया गया है. ऐसे में दिल्ली सरकार की ओर से भी राजधानी में वायु प्रदूषण को रोकने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाए जा रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: दिल्ली के 2 मंजिला फैक्ट्री में भयंकर आग, 8 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू, देखें तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US ट्रेड डील के विरोध में कांग्रेस का हल्ला बोल, 16 मार्च को जंतर-मंतर से संसद घेराव का ऐलान
US ट्रेड डील के विरोध में कांग्रेस का हल्ला बोल, 16 मार्च को जंतर-मंतर से संसद घेराव का ऐलान
राष्ट्रपति भवन के परपल फेस्ट में MCD के दिव्यांग छात्रों का शानदार प्रदर्शन, पहली बार मिला मौका
राष्ट्रपति भवन के परपल फेस्ट में MCD के दिव्यांग छात्रों का शानदार प्रदर्शन, पहली बार मिला मौका
LPG Crisis Live: नोएडा के PG ने मंगाया 5000kg कोयला, अब उसके दाम भी बढ़े, अस्पतालों में मरीजों को नहीं मिल रहा खाना
Live: नोएडा के PG ने मंगाया 5000kg कोयला, अस्पतालों में मरीजों को नहीं मिल रहा खाना
दिल्ली शराब घोटाला मामले में बड़ा अपडेट, अरविंद केजरीवाल-मनीष सिसोदिया ने भरा 50 हजार का बॉन्ड
दिल्ली शराब घोटाला मामले में बड़ा अपडेट, अरविंद केजरीवाल-मनीष सिसोदिया ने भरा 50 हजार का बॉन्ड

वीडियोज

Shah Rukh Khan की King और उनके साथ काम पर Saurabh Shukla का अनुभव
Vasudha: 😕Vasudha की शादी की खबर सुनकर सासू माँ की बिगड़ी तबीयत, घर में मचा कोहराम!
Unique Fashion से लेकर Bigg Boss तक: Shalini Passi ने Shah Rukh Khan की Film King समेत कई राज खोले
सौरभ शुक्ला ने खोले कई राज शाहरुख खान, किंग और जॉली एलएलबी के पीछे की कहानियां
Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सीधे माथे पर गोली मारेंगे...', लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बादशाह को दी जान से मारने की धमकी, हरियाणवी गाने को लेकर विवाद
'सीधे माथे पर गोली मारेंगे...', लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बादशाह को दी जान से मारने की धमकी, हरियाणवी गाने को लेकर विवाद
सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- 'न सिर्फ जनता को धोखा...'
सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- 'न सिर्फ जनता को धोखा...'
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में कादर खान बनकर आए सुनील ग्रोवर, फैंस बोले- 'AI को भाई से डर है'
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में कादर खान बनकर आए सुनील ग्रोवर, फैंस बोले- 'AI को भाई से डर है'
पाकिस्तान की इंटरनेशनल लेवल बेइज्जती, फेमस क्रिकेटर ने IPL के लिए PSL छोड़ा, बुरी तरह बौखलाया PCB
पाकिस्तान की इंटरनेशनल लेवल बेइज्जती, फेमस क्रिकेटर ने IPL के लिए PSL छोड़ा, बुरी तरह बौखलाया PCB
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
Exclusive: अमेरिका-ईरान जंग के बीच इराक के पोर्ट पर फंसे 4 भारतीय, कुछ ही किलोमीटर दूर गिरे बम
अमेरिका-ईरान जंग के बीच इराक के पोर्ट पर फंसे 4 भारतीय, कुछ ही किलोमीटर दूर गिरे बम
ग्लोबल फूड मैप पर चमका भारत का स्वाद, एशिया की बेस्ट रेस्टोरेंट लिस्ट में 4 भारतीय नाम
ग्लोबल फूड मैप पर चमका भारत का स्वाद, एशिया की बेस्ट रेस्टोरेंट लिस्ट में 4 भारतीय नाम
पहली बार दिल्ली आई मुंबई गर्ल, बताया दोनों महानगरों के बीच का फर्क, वीडियो देख नाराज हो जाएंगे मुंबईकर
पहली बार दिल्ली आई मुंबई गर्ल, बताया दोनों महानगरों के बीच का फर्क, वीडियो देख नाराज हो जाएंगे मुंबईकर
Embed widget