एक्सप्लोरर

मकोका के मामले में AAP नेता नरेश बाल्यान को बड़ा झटका, कोर्ट ने सुनाया ये फैसला

मकोका कानून के तहत दर्ज एक मामले में आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक नरेश बाल्यान की जमानत याचिका दिल्ली की अदालत खारिज कर दी. कोर्ट ने कहा कि ये जमानत देने का उचित समय नहीं है.

Naresh Balyan MCOCA Case: आम आदमी पार्टी के नेता नरेश बाल्यान को ज़मानत के मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. राउज एवेन्यू कोर्ट ने मकोका मामले में आप नेता नरेश बालयान की दूसरी जमानत याचिका खारिज कर दी है. राउज एवेन्यू कोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि मकोका मामले में आरोप तय करने पर डे टू डे सुनवाई शुरू करेगा.

दिल्ली पुलिस ने किया जमानत का विरोध 
राउज एवेन्यू कोर्ट ने हाल ही में एक अन्य सह आरोपी रितिक पीटर के खिलाफ दिल्ली पुलिस के द्वारा दाखिल सप्लीमेंट्री चार्जशीट पर संज्ञान लिया है. दिल्ली पुलिस के द्वारा नरेश बालयान को पिछले साल 4 दिसंबर को इस मामले में गिरफ्तार किया गया था. दिल्ली पुलिस ने नरेश बाल्यान की जमानत याचिका का विरोध करते हुए यह कहा था कि इस पूरे मामले में जांच चल रही है . ऐसे में अगर आरोपी को जमानत दी जाती है तो आरोपी द्वारा जांच में बाधा डाला जा सकता है.

दिल्ली पुलिस ने कई आरोपियों के खिलाफ दाखिल किया चार्जशीट 
राउज एवेन्यू कोर्ट ने नरेश बाल्यान के अलावा साहिल उर्फ पोली, ज्योति प्रकाश और बाबा विजय उर्फ कालू के खिलाफ दाखिल सप्लिमेंट्री चार्जशीट पर सज्ञान लिया है. इन आरोपियों के खिलाफ मकोका की धारा 3 और 4 के तहत कार्रवाई की गई है. इससे पहले 30 नवंबर 2024 की रात को नरेश बाल्यान को वसूली के मामले में गिरफ्तार किया गया था. इस बीच एक राजनीतिक पार्टी ने नरेश बाल्यान का एक ऑडियो क्लिप जारी किया था जिसमें गैंगस्टर कपिल सांगवान और नंदू और बाल्यान के बीच बातचीत सुनाई दे रही थी. 

गैंगस्टर कपिल सांगवान पर दर्ज है कई गम्भीर मामले 
गैंगस्टर कपिल सांगवान पर 20 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं, और वह हरियाणा के नफे सिंह हत्याकांड में मास्टरमाइंड भी है.  बल्लू पहलवान मर्डर केस और भाजपा नेता सुरेंद्र मटियाल मर्डर केस में नंदू मास्टरमाइंड है. नंदू करीब 5 साल से इंग्लैंड में मौजूद है. इसके पहले वह दिल्ली जेल में बंद था. गैंगस्टर कपिल सांगवान दिल्ली के कई गैंगेस्टर के निशाने पर है इसलिए इंग्लैंड में बैठकर वह दिल्ली में अपने गुर्गो का इस्तेमाल करता है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget