एक्सप्लोरर

Delhi: प्रतिभावान खिलाड़ियों को निखारने के लिए MCD शुरू करेगी दिल्ली में 6 फुटबाल ट्रेनिंग सेंटर, मिलेगी ये सुविधायें

Delhi Football Training Centers: राजधानी में फुटबाल के खेल को बढ़ावा देने के लिए एमसीडी ने नए ट्रेनिंग सेंटर बनानेय की घोषणा की है, इसके जरिये अभावों से जूझ रहे प्रतिभावान बच्चों को आगे लाना है.

Delhi MCD Football Training Centre: दिल्ली नगर निगम (MCD) के प्राईमरी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों में स्पोर्ट्स टैलेंट को निखारने और भविष्य के प्रतिभावान फुटबॉल खिलाड़ी की तलाश के लिए एक पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत की थी. इसके लिए साल 2021 में तत्कालीन दक्षिणी नगर निगम ने नजफगढ़ में पायलट प्रोजेक्ट के तहत फुटबाल ट्रेनिंग सेंटर की शुरुआत की थी. इस दौरान पिछले दो सालों में कई अच्छे फुटबॉल खिलाड़ी उभरकर सामने आये, साथ ही नजफगढ सेंटर के लड़के और लड़कियों की टीम जोनल फुटबाल टूर्नामेंट में चैंपियन बनी. इस सफलता से उत्साहित दिल्ली नगर निगम ने प्रोजेक्ट को विस्तार देने का निर्णय लिया है.

इसके तहत दिल्ली नगर निगम अब छह जोन के स्कूलों में फुटबाल ट्रेनिंग सेंटर शुरू करेगी. जल्द ही रोहिणी, केशवपुरम, नरेला, सिविल लाइन, शाहदरा उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्र जोन के प्राईमरी स्कूलों में फुटबाल ट्रेनिंग सेंटर शुरू होंगे. प्रत्येक जोन में दो यानी कि कुल 12 कलस्टर ट्रेनिंग सेंटर बनाए गए हैं, जिनमें बच्चे प्रैक्टिस और कोचिंग लेंगे. हर कलस्टर में चार से पांच स्कूलों को शामिल किया जाएगा. प्रत्येक क्लस्टर के ट्रेनिंग सेंटर में एक कोच और एक सहायक कोच की नियुक्ति की जाएगी, जो बच्चों को फुटबाल की बारीकियां समझाएंगे और उनके स्पोर्ट्स टैलेंट को निखारेंगे.

अभाव से जूझ रहे प्रतिभावान बच्चों को होगा फायदा

बच्चों के खेलने के लिए फुटबॉल ग्राउंड बनाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गयी है. निगम की इस पहल से उन प्रतिभावान बच्चों को अपने स्पोर्ट्स टैलेंट को तराशने में मदद मिलेगी, जो संसाधनों के अभाव में अपनी प्रतिभा को जाहिर नहीं कर पाते हैं. निगम के एक अधिकारी ने बताया कि, 'हर कलस्टर के लिए स्कूलों का चयन करने, ग्राउंड तैयार करने, पोल लगाने समेत अन्य आवश्यकताओं को सूचीबद्ध किया जा रहा है. जबकि ट्रेनिंग सेंटर के लिए कोच और सहायक की संविदा आधार पर नियुक्ति की जाएगी.'

नजफगढ जोन की लड़के और लड़कियों की टीम बनी चैंपियन

बता दें कि, पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर नजफगढ़ जोन में शुरू किए गए फुटबाल ट्रेनिंग सेंटर में प्राईमरी स्कूलों के सौ से ज्यादा बच्चे प्रशिक्षण ले रहे हैं. पोचनपुर बाल विद्यालय के बच्चों ने दिल्ली यूथ फुटबाल लीग (11 वर्ष आयु वर्ग) में कई मशहूर एकेडमी की टीमों को शिकस्त देते हुए टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया. खास बात यह रही कि पोचनपुर विद्यालय की टीम एक भी मैच नहीं हारी. उन्होंने, प्रतिद्वंद्वी टीम को खुद के खिलाफ एक भी गोल करने में सफल नहीं होने दिया. पूरे टूर्नामेंट में पोचनपुर की टीम ने 40 गोल दागे. इंटर जोनल टूर्नामेंट में नजफगढ़ जोन सेंटर के लड़के और लड़कियों की टीम चैंपियन बनीं. निगम के अधिकारी ने बताया कि नजफगढ़ जोन के फुटबाल ट्रेनिंग सेंटर में आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि के बच्चों की संख्या अधिक है.

ये भी पढ़ें: G20 Delhi: फुल ड्रेस रिहर्सल से पहले तैयार हो गई दिल्ली, स्पेशल सीपी ने सुरक्षा इंतजामों पर दी बड़ी जानकारी

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
Satyendar Jain Arrested: AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget