एक्सप्लोरर

MCD Standing Committee Election: एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी चुनाव में AAP ने लगाई BJP में सेंध? सौरभ भारद्वाज ने किया ऐसा दावा

MCD Standing Committee Election News: एमसीडी स्थाई समिति चुनाव में कांग्रेस के 8 पार्षदों ने हिस्सा नहीं लिया. इसके अलावा 242 पार्षदों ने वोट डाला. चुनाव को लेकर अब सौरभ भारद्वाज ने बड़ा दावा किया है.

MCD Standing Committee Members Election: दिल्ली नगर निगम (Delhi Municipal Corporation) के स्थाई समिति के छह सदस्यों के चुनाव के लिए शुक्रवार को वोटिंग हुई. चुनाव के बाद वोटों की गिनती जारी है. इस बीच आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bharadwaj) ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, "आम आदमी पार्टी के पास 134 पार्षद थे, एक सुबह बीजेपी (BJP) में गए. मगर आज आप को 138 वोट मिले हैं. मतलब बीजेपी के 5 पार्षदों ने आम आदमी पार्टी के समर्थन में वोट दी." गौरतलब है कि शुक्रवार की सुबह आप पार्षद पवन सहरावत बीजेपी में शामिल हो गए थे.

पिछले साल हुए एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी ने कुल 134 सीटों पर जीत दर्ज की थी. वहीं बीजेपी को 104, कांग्रेस को 9 और अन्य को 3 सीटों पर जीत मिली थी. निर्दलीय पार्षद गजेंद्र सिंह दराल बाद में बीजेपी में शामिल हो गए थे. वहीं पवन सहरावत के बीजेपी में शामिल होने के बाद अब पार्टी के पार्षदों की संख्या 104 हो गई है. निर्दलीय पार्षद दो ही रह गए हैं.

स्थाई समिति के चुनाव में 242 पार्षदों ने डाला वोट

शुक्रवार को दिल्ली नगर निगम की स्थाई समिति के छह सदस्यों के चुनाव के लिए शुक्रवार को नए सिरे से से मतदान हुआ. इस चुनाव में एमसीडी के 250 पार्षदों में से 242 ने अपने वोट का इस्तेमाल किया. दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय ने दोपहर लगभग 2:30 बजे मतदान करने वालीं अंतिम पार्षद रहीं. वोटिंग समाप्त होने के बाद मेयर शैली ओबेरॉय ने घोषणा की कि वोटों की गिनती पूरी होने तक कोई भी सदस्य सदन नहीं छोड़ेगा. उन्होंने यह भी घोषणा की कि 242 पार्षदों ने मतदान किया, जबकि आठ ने नहीं किया.

इन पार्षदों ने नहीं डाला वोट

वहीं एमसीडी के एक अधिकारी ने बताया कि मतदान नहीं करने वाले पार्षदों में मंदीप सिंह, अरीबा खान, नाजिया दानिश, समीर अहमद, शगुफ्ता चौधरी जुबैर, सबिला बेगम, नाजिया खातून और जरीफ का नाम शामिल है. ये सभी आठ पार्षद कांग्रेस के हैं. इससे पहले बीजेपी के कुछ पार्षदों ने ‘जय श्री राम’ और पीएम मोदी के समर्थन में नारे लगाए, जबकि आप सदस्यों ने ‘आम आदमी पार्टी जिंदाबाद’ और ‘अरविंद केजरीवाल जिंदाबाद’ के नारे लगाए.

जानिए कौन-कौन हैं स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव में प्रत्याशी?

बता दें कि स्थाई समिति के छह सदस्यों के लिए सात प्रत्याशी मैदान में हैं. आप ने आमिल मलिक (श्री राम कॉलोनी वार्ड), रमिंदर कौर (फतेह नगर वार्ड), मोहिनी जीनवाल (सुंदर नगरी वार्ड) और सारिका चौधरी (दरियागंज वार्ड) को उम्मीदवार बनाया है. वहीं कमलजीत सहरावत (द्वारका-बी वार्ड) और पंकज लूथरा (झिलमिल वार्ड) बीजेपी की ओर से चुनाव लड़ रहे हैं. निर्दलीय पार्षद गजेंद्र सिंह दराल भी उम्मीदवार हैं.

ये भी पढ़ें- MCD Standing Committee Election: एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव में इन आठ पार्षदों ने नहीं की वोटिंग, जानें उनके नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
दिल्ली लक्ष्मी योजना में MP-MLA की सिफारिश क्यों? HC कोर्ट सख्त, मांगा जवाब
दिल्ली लक्ष्मी योजना में MP-MLA की सिफारिश क्यों? HC कोर्ट सख्त, मांगा जवाब
संजय सिंह बोले, '...तो किसी चौराहे पर खड़ा कर हमें गोली मरवा दीजिए'
संजय सिंह बोले, '...तो किसी चौराहे पर खड़ा कर हमें गोली मरवा दीजिए'
सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत, जमानत पर 25 अगस्त को सुनवाई
सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत, जमानत पर 25 अगस्त को सुनवाई

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget