एक्सप्लोरर

MCD Standing Committee Election: एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव में इन आठ पार्षदों ने नहीं की वोटिंग, जानें उनके नाम

MCD Standing Committee Election News: एमसीडी की स्थायी समिति के 6 सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो गया. इस चुनाव में कुल 250 पार्षदों में से 242 पार्षदों ने मतदान किया.

MCD Standing Committee Election : MCD की स्थायी समिति के 6 सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो गया. इस चुनाव में कुल 250 पार्षदों में से 242 पार्षदों ने मतदान किया. दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. जिन आठ पार्षदों ने वोट नहीं डाला उनमें मनदीप सिंह, अरीबा खान, नाजिया दानिश, समीर अहमद, शगुफ्ता चौधरी जुबैर, सबिला बेगम, नाजिया खातून और जरीफ शामिल रहे. एमसीडी की 6 सदस्यीय स्थायी समिति एमसीडी की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था है.

बीजेपी ने की थी नये सिरे से चुनाव कराने की मांग

MCD की स्थायी समिति के 6 सदस्यों के चुनाव के लिए लगभग 11.15 बजे वोटिंग शुरू हुई. दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय के आदेश पर दिल्ली नगर निगम (MCD) के सर्वोच्च निर्णय लेने वाले निकाय के छह सदस्यों के चुनाव के लिए एक नए सिरे से मतदान किया गया. बता दें कि  बीजेपी ने पैनल के छह सदस्यों के चुनाव के लिए नए सिरे से चुनाव कराने की मांग की थी.

वोटिंग के दौरान बीजेपी पार्षदों ने लगाए जय श्री राम, और पीएम मोदी के नारे

वोटिंग के दौरान बीजेपी के कुछ पार्षदों ने जय श्री राम और पीएम मोदी  के समर्थन में नारे लगाए. जबकि आप सदस्यों ने आम आदमी पार्टी जिंदाबाद और अरविंद केजरीवाल जिंदाबाद के नारे लगाए. आप के बागी पार्षद पवन सहरावत ने भी अपना वोट डाला. इस दौरान उनके पूर्व सहयोगियों ने उनका मजाक उड़ाया और उन्हें देशद्रोही करार दिया.

वहीं आप के सदन के नेता मुकेश गोयल, डिप्टी मेयर आले मोहम्मद इकबाल, मेयर के चुनाव में शैली ओबेरॉय से हारने वाली बीजेपी पार्षद रेखा गुप्ता, व ट्रांसजेंडर समुदाय से पहली पार्षद और आम आदमी पार्टी सदस्य बॉबी ने भी अपने मतदान का प्रयोग किया.

सुप्रीम कोर्ट ने दिया था तुरंत स्थायी समिति का चुनाव कराने का आदेश

वोटिंग के दौरान शैली ओबेरॉय  पार्षदों को याद दिलाती रहीं की पोलिंग बूथ पर मोबाइल लेकर जाने की अनुमति नहीं है. बता दें कि एक दिन पहले एमसीडी के सदन में आप और बीजेपी के पार्षदों के बीच जमकर हंगामा हुआ था. लेकिन शुक्रवार को सभी एमसीडी की स्थायी समिति के सदस्यों का चुनाव करने के लिए सदन में एकत्र हुए. शैली ओबेरॉय के दिल्ली का मेयर चुने जाने के कुछ घंटों बाद ही बुधवार शाम को करीब 6 बजे समिति के सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया शुरू हुई. एमसीडी का मेयर चुने जाने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने तुरंत डिप्टी मेयर  औस स्थायी समिति के सदस्यों का चुनाव कराने क आदेश दिया था.

ये सात प्रत्याशी मैदान में

स्थायी समिति के छह सदस्यों के लिए सात प्रत्याशी मैदान में हैं. आप ने आमिल मलिक (श्री राम कॉलोनी वार्ड), रमिंदर कौर (फतेह नगर वार्ड), मोहिनी जीनवाल (सुंदर नगरी वार्ड) और सारिका चौधरी (दरियागंज वार्ड) को उम्मीदवार बनाया है. वहीं, कमलजीत सहरावत (द्वारका-बी वार्ड) और पंकज लूथरा (झिलमिल वार्ड) बीजेपी की ओर से चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं बीजेपी में शामिल होने वाले निर्दलीय उम्मीदवार गजेंद्र सिंह दराल भी उम्मीदवार हैं.

यह भी पढ़ें: Delhi News: पवन बिगाड़ेंगे MCD का खेल! आप से बीजेपी ज्वाइन करने के बाद स्थाई समिति चुनाव का बदल सकता है परिणाम!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर CJP बोली, 'हमें पूरी उम्मीद है कि...'
सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर CJP बोली, 'हमें पूरी उम्मीद है कि...'
जमानत के बाद बाहर आने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- '24 घंटे...'
जमानत के बाद बाहर आने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- '24 घंटे...'
दिल्ली में दुर्गा पूजा पर ट्रैफिक की पाबंदियां, इन रास्तों पर गाड़ियों की नो एंट्री
दिल्ली में दुर्गा पूजा पर ट्रैफिक की पाबंदियां, इन रास्तों पर गाड़ियों की नो एंट्री
दिल्ली में प्रोटेस्ट के चलते व्यापार ठप! दिवाली से पहले 3 हजार करोड़ का नुकसान
दिल्ली में प्रोटेस्ट के चलते व्यापार ठप! दिवाली से पहले 3 हजार करोड़ का नुकसान

वीडियोज

जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget