एक्सप्लोरर

MCD सदन में लात-घूसे के बाद अब शुरू हुआ Video वार, BJP और AAP ने जारी किया फुटेज

MCD Standing Committee Election 2023: दिल्ली एमसीडी में आम आदमी पार्टी को बहुमत मिलने के बाद से आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच लगातार हंगामे और हाथापाई की घटनाएं हो रही है.

Standing Committee Chunav: दिल्ली एमसीडी (Delhi MCD) के इतिहास में इससे पहले कभी भी ऐसा देखने को नहीं मिला था, जो पिछले ढाई महीनों से दिल्ली और देश देख रहा है. इस बीच अब आप (AAP) और बीजेपी (BJP) के बीच वीडियो वार शुरू हो गया है. आपने BJP पार्षद द्वारा मेयर के ऊपर हमला करने का वीडियो जारी किया है. वहीं,  BJP ने MLA आतिशी (Atishi) की ओर से आप की महिला पार्षद के जरिए बीजेपी पार्षद पर हमला करवाने का वीडियो जारी किया है. 

वीडियो ने दोनों ही पार्टियों को किया को कटघरे में खड़ा किया

दरअसल, एमसीडी में स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों के चुनाव को लेकर लगातार दोनों दलों के बीच गतिरोध चल रहा है. जहां आप बीजेपी को गुंडा पार्टी बता कर बीजेपी पार्षदों द्वारा मेयर शैली ओबेरॉय पर हमला करने का आरोप लगा रही है. वहीं, उस वीडियो पर चुप्पी लगाए बैठी है, जिसमें साफ नजर आ रहा है कि आप की विधायक आतिशी ने एक महिला पार्षद के कानों में कुछ कहा और उसके बाद वो महिला पार्षद बीजेपी के पार्षदों की तरफ बढ़ कर उन पर हमला कर हाथापाई करने लगी. कुल मिला कर ये कहा जा सकता है कि दोनों ही पार्टियां अपने-अपने राजनीतिक मंशा को पूरा करने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है, जो वीडियो सामने आए हैं, उससे ये स्पष्ट जाहिर हो रहा है.

दंगल के लिए दोनों ही पार्टियां जिम्मेदार

दरअसल, एमसीडी सदन में लगातार हो रही हाथापाई और हंगामा भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में किसी जघन्य अपराध से कम नहीं है. ये बात बिल्कुल समझ से परे है कि आखिर क्यों सदन में बार-बार इस तरह की स्थिति उत्पन्न हो रही है और क्यों आम आदमी पार्टी और बीजेपी एक-दूसरे को गुंडा बता रही है, जबकि लगातार ये सामने आ रहा है कि सदन में लोकतंत्र की गरिमा को ठेस पहुंचाने के लिए दोनों ही पार्टियां जिम्मेदार हैं.

हिंसा के लिए दोनों ही पार्टियां जिम्मेदार

एमसीडी में आप को बहुमत मिलने के बाद से आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच लगातार हंगामे और हाथापाई की घटनाएं हो रही है. दोनों ही पार्टी के पार्षद सदन में हमला-हंगामा कर लगातार सदन की गरिमा को ठेस पहुंचा रहे हैं. हालात इतने खराब हो चुके हैं कि महिला पार्षदों पर पुरुष पार्षदों द्वारा हमला किया जाता है. इस शर्मनाक हरकत को अंजाम दिया देश की राष्ट्रीय पार्टी और केंद्र की सत्ताधारी बीजेपी के पार्षदों ने. इसे देखकर ऐसा लगता है कि बीजेपी अपनी हार से बौखलाई हुई है और इसे पचा नहीं पा रही है. वहीं आम आदमी पार्टी भी इस में पीछे नहीं है. आप पर एमसीडी में बहुमत का खुमार दिख रहा है.

स्टैंडिंग कमेटी के जरिए सत्ता पर पकड़ की है लड़ाई

ये सब स्थित उत्पन्न हो रही है एमसीडी के स्थायी सदस्यों के चुनाव को लेकर, क्योंकि दोनो ही पार्टी इसमें अपना बहुमत की चाहत रखती हैं. बता दें कि एमसीडी में स्थायी सदस्य के हाथ में सबसे ज्यादा शक्ति होती है और एमसीडी का कोई भी काम मेयर तभी अंजाम दे पाएगा, जब वो स्थायी समिति से पास होगा. बस यहीं पर मामला फंसा हुआ, क्योंकि अगर इसमें आप का बहुमत नहीं होगा, तो सही तरीके से एमसीडी का काम नहीं कर पाएगी. वहीं, बीजेपी अपनी हार की भरपाई इस स्थायी सदस्य की कमेटी पर कब्जा कर करना चाहती है.

ये भी पढ़ें- Delhi News Live: एमसीडी की मर्यादा तार-तार, आप-बीजेपी पार्षदों ने सदन में मारपीट के बाद एक-दूसरे पर इस बात की चुनौती 

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम आवास की ओर मार्च को निकले अरविंद केजरीवाल बोले- ट्रंप के सामने नतमस्तक है सरकार
पीएम आवास की ओर मार्च को निकले अरविंद केजरीवाल बोले- ट्रंप के सामने नतमस्तक है सरकार
'मुझे उम्मीद है कि वे नहीं रुकेंगे' पीएम आवास की ओर मार्च से पहले अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
'मुझे उम्मीद है कि वे नहीं रुकेंगे' पीएम आवास की ओर मार्च से पहले अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
अरविंद केजरीवाल के मार्च से पहले सुरक्षा सख्त, RAF के जवान तैनात
अरविंद केजरीवाल के मार्च से पहले सुरक्षा सख्त, RAF के जवान तैनात
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट

वीडियोज

Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget